Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इसलिये आप की गर्लफ्रेंड बोलती है 'डोंट टच माई फोन'
वर्तमान में फ़ोन हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है इसलिए लोगों द्वारा इसकी सुरक्षा और देखभाल पर पहले से ज्यादा ध्यान देना लाजमी है| यदि आप सोचते हो कि दोस्ती और रिलेशनशिप के बाद ये दीवार टूटनी चाहिए तो ये गलत है| और ऐसा भी नहीं है कि आपको फ़ोन से दूर रखकर आपकी गर्लफ्रेंड आपको धोखा दे रही है| इसके पीछे कारण कोई और है| यदि आप इस बात को नहीं जान पा रहे हो कि आपकी गर्लफ्रेंड आपको अपने फ़ोन के पास क्यों नहीं भटकने देती तो हम आपको बताते हैं इसका कारण ......
एक पुरुष के हिसाब से प्रेमिका में क्या गुण होने चाहिये

1. अनावश्यक निगरानी को पसंद नहीं करना
हो सकता है कि आपकी गर्लफ्रेंड के फ़ोन में ऐसा कुछ नहीं हो जो आपसे छुपाया जाए लेकिन हो सकता है कि वो अनावश्यक निगरानी नहीं चाहती हो और ट्रस्ट इश्यू के कारण वो ऐसा कर रही हो| हालांकि ट्रस्ट और मिस ट्रस्ट के बीच की दीवार इतनी बारीक नहीं होती है लेकिन यदि आप बार -बार उससे पासवर्ड बताने का अनुरोध करते हैं तो शायद आप उस सीमा को पार कर रहे हैं| आप चाहें नहीं माने लेकिन लड़कियों की भी अपनी निजता होती है| ऐसा ज्यादा करने से वह चिढ़ जायेगी और आप देखते रह जाओगे|

2. रहस्य बरक़रार रखना
हालांकि यह बात सभी लड़कियों पर लागू नहीं होती है, लेकिन अधिकतर लड़कियां चाहती हैं कि आप उसके बारें में अनुमान ज्यादा लगाते रहें बजाय कि उसे अंदर से बाहर तक जानने के, खास तौर पर यदि आप लड़की के साथ ज्यादा समय से डेटिंग नहीं कर रहें हैं तब| वे जानती हैं आप उन की जिस चीज को सबसे ज्यादा और पहले देखना पसंद करते है, लेकिन उनकी मर्जी के बिना देख नहीं सकते वो फ़ोन ही है|

3. बीएफएफ टॉक्स (बेस्ट फ्रेंड्स से सम्बंधित बातें)
कैसा हो यदि आप लड़के लोग बात कर रखें हो और वो चुप चाप कान लगाकर सुन रही हो? ठीक ऐसा ही वह महसूस करती है जब आप उसकी बीबीएम और व्हाट्स अप पर अपने क्लोज फ्रेंड्स से हुई चैटिंग रिकार्ड्स को देखते हैं| पीएमएस से लेकर चॉकलेट तक सभी बातें लड़कियों की अपनी होती हैं और कोई भी लड़की इसमें दखलंदाजी पसंद नहीं करती है|

4. फालतू बातों से बचना
अधिकतर लड़कियां अपना फ़ोन इसलिए नहीं दिखाती हैं क्यों कि लड़के बिना कारण उनकी छोटी- छोटी चीजों पर अंकुश लगाते हैं| वे नहीं चाहती हैं कि बिना कारण कि फालतू बातें आपके बीच हो और आप पूछे 'वह लड़का कौन है?' हो सकता है कि कोई पुराना सहकर्मी या दोस्त उसके संपर्क में आया हो और आप इस बात का बतंगड़ बना दें, इसलिए लड़कियां अपना फ़ोन छुपाती हैं| आप समझ सकते हैं इस तरह न जाने कितनी बेकार की फालतू बातें पैदा हो सकती हैं|

5. भद्दी फोटो छुपाना
फोटो में सुन्दर और मजाकिया दिखना अलग बात है और एकदम भद्दा दिखना अलग बात है| हर लड़की के मोबाइल में ऐसी फोटो होती हैं जो वे किसी को भी दिखाना पसंद नहीं करती हैं यहाँ तक की अपने पेरेंट्स को भी नहीं, लेकिन वे इन्हे डिलीट भी नहीं करना चाहती हैं| वे आपकी इज्जत करती हैं और चाहती हैं कि इस प्रकार की फोटो को ना देखकर उनपर एक एहसान करें|

6. हैकिंग
हो सकता है आपकी गर्लफ्रेंड का इस बारें में पुराना कोई गलत अनुभव रहा हो या विश्वास से सम्बंधित कोई शिकायत हो लेकिन बहुत सी लड़कियां हैं जिन्हे यह डर रहता है कि उनका बॉयफ्रेंड उनके फ़ोन को हैक कर देगा| हम यह नहीं कह रहे हैं कि आप ऐसा कोई गलत काम करेंगे लेकिन शायद वो ऐसा सोच सकती है|

7. फ़ोन के मिसयूज़ का डर
दुनिया जोकरों और मजाकिया लोगों से भरी पड़ी है, ऐसे लोगों को जब भी अपने किसी दोस्त का मोबाइल हाथ लगता है तो ये लोग उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर 'आई एम गे' जैसे पोस्ट भी डाल सकते हैं| आप शायद ऐसा नहीं करें लेकिन जो हम कहना चाह रहे हैं वो इशारा आप समझ गए हैं| यदि आप भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं ऐसा करने के लिए फ़ोन उठाते ही यदि आपको फ़ोन लॉक मिले तो कृपया अपनी गर्लफ्रेंड को दोष ना दें|

8. निजी बातें जो शेयर करने लायक नहीं हों
बैंक अकॉउंट डिटेल्स, इम्पोर्टेन्ट पासवर्ड और भी कई महत्वपूर्ण चीजें फ़ोन में हों सकती हैं और लड़कियां चाहती हैं कि कोई उन्हें नहीं देखें, इसलिए भी लड़कियां अपना फ़ोन नहीं दिखाती हैं| जरुरी नहीं आप ही, लेकिन हों सकता है आप या तो उस रिलेशन में नहीं हों कि हर बात बताई जाए या फिर हों सकता है आपके बीच वो पहले वाला रिश्ता अब नहीं रहा हों| इस बारें में सोचें|

9. आपकी निंदा करना
हाँ ऐसा होता है| ऐसा नहीं है कि वह आपसे नाराज है या ब्रेक अप चाहती है लेकिन महिलाएं इस मामले में कुछ डरी हुई भी होती हैं| यह कारण है कि लड़कियां लड़कों को अपनी बेस्ट फ्रेंड्स से कम तवज्जो देती हैं| इसलिए वह नहीं चाहती की उसने अपने बीएफएफ ग्रुप (क्लोज फ्रेंड्स) में आपके बारें में जो बात करी वह आपको पता चले|

10. किसी ऐसे व्यक्ति से नजदीकी होना जिसे आप पसंद नहीं करते
यदि अप दोनों के कई कॉमन फ्रेंड्स हैं तो हों सकता है कि आप किसी को पसंद नहीं करें जबकि उसे वह सही समझती हों| इसलिए आपको ठेस नहीं पहुँचाने के लिए और फालतू के ड्रामा से बचने के लिए हों सकता है वह अपना फ़ोन नहीं दिखाती हों|



Click it and Unblock the Notifications
