Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
प्यार करने पर ही मालूम पड़ती हैं ये 7 प्यारी बातें
आपकेा यह जानकर आश्चर्य होगा कि प्यार में पड़ने के बाद आपको अपने ही बारे में कई बातें पता चलने लगती है। आपकी सोच, चीजों को देखने का नजरिया आदि बिल्कुल बदल जाता है और आप दूसरे के प्वाइंट ऑफ व्यू से भी सोचने लगते है।
ऐसी बातें जो हर बॉयफ्रेंड चाहता है अपनी गर्लफ्रेंड से
जो इंसान प्यार में पड़ता है, वह काफी धैर्यवान हो जाता है। वह अपने पार्टनर को खुश करने की पूरी कोशिशें भी करने लगता है। आइए जानते है कुछ बातें जो प्यार में पड़ने के बाद आपको खुद ही पता चलती है:

1. आप फिक्रमंद बन जाते हैं
आप भले ही अपने आपको कितना भी मतलबी या स्वार्थी मानते हों, लेकिन प्यार होने के बाद आपको दूसरे की फ्रिक अपने आप ही होने लगती है। प्यार आपको दूसरे की फिक्र अपने से ज्यादा करना सिखा देता है।

2. आप भरोसा करना सीखते हैं:
आपको किसी से कितनी भी जलन हों, लेकिन प्यार करने के बाद आपको नजरिया बदल जाता है, आप दूसरों पर भरोसा करना सीख जाते है और उस शख्स के बिना खुद की कल्पना भी नहीं कर सकते है।

3. आप प्रोटेक्टिव हो जाते हैं:
आप अपने पार्टनर को कितनी भी बार किसी बात पर रोकें या टोके, लेकिन जब उसे कोई बुरा भला कह दे तो आपका खून खौल जाता है और आप उसकी पूरी तरीके से सुरक्षा करते है।

4. माफ करना सीखते हैं:
आप काफी जिद्दी हों, किसी की बात न सुनते हों, लेकिन अपने पार्टनर की गलती पर उसे माफी देना अचानक से आपके अंदर भारी परिवर्तन को दर्शाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप जिसे प्यार करते है उसे दुख नहीं देना चाहते है।

5. आप कितने करीब हो सकते है:
प्यार करने के बाद ही आपको एहसास हो सकता है कि आप किसी के कितना करीब हो सकते हैं। प्यार आपको गहराई में ले जाता है, इतना ज्यादा कि आप उसके बिना रह नहीं सकते है और कभी भी उससे दूर नहीं होना चाहते है।

6. आप कुछ भी नहीं छुपाते:
अगर आपको ऐसा लगता है कि आप बहुत सीक्रेटिव हैं तो प्यार के बाद आपकी ऐसी सोच बदल जाएगी, क्योंकि प्यार करने के बाद आप अपने पार्टनर के सामने एक खुली किताब हो जाते है। आप अपनी सारी बातें शेयर करते है।

7. आप हमेशा खुश रहते हैं :
प्यार एक मैजिकल फीलिंग है जो आपको ही बदल देती है। एक शख्स के जिन्दगी में आने के बाद आपको इतनी खुशी मिलती है कि आप खुद से ही प्यार करने लगते है।



Click it and Unblock the Notifications











