Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
अपनी मंगेतर को ख़ुश करने के तरीके
शादी सिर्फ दो परिवारों का ही नहीं बल्कि दो लोगों को नए रिश्ते से जोड़ता है। इसमें आप नए रिश्ते में बांध जाते हैं, और आपके ऊपर नयी ज़िम्मेदारियाँ होने लग जाती हैं। शादी से पहले सगाई होती है और सगाई से शादी तक का वक़्त बहुत नाज़ुक होता है।
इन दिनों आप बहुत खुश होते हैं और आने वाले समय को किस तरह बिताएंगे इसके सपने बुनने लग जाते हैं। और कई बार आपके दिल के किसी कोने से यह आवाज़ आती है कि क्या हम अपने मंगेतर को खुश रख पाएंगे। लेकिन अब परेशान होने की जरुरत नहीं है क्यों कि हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप अपने मंगेतर को खुश रख सकते हैं।
भारतीयों को अरेंज मैरिज क्यों पसंद है?

सिर्फ खुश करने की कोशिश ना करें
सबसे पहले ऐसा कुछ ना करें जिसमें आप सिर्फ अपने साथी को खुश करने में लगे रहें। इससे सिर्फ आप अपने साथी को धोका दे रहें हैं। इसलिए जो आप हैं वाही रहें, करें और बोलें। आप लम्बे समय तक किसी को सकते हैं।

कॉंफिडेंट रहें
हरकिसी को विश्वास से भरा साथी पसंद आता है, साथी ही वह आत्मनिर्भर भी हो। एक बात हमेशा याद रखें किसी भी छोटी से छोटी बात को कहने में बिलकुल भी संकोच ना करें। इसका यह भी मतलब है कि आप किसी के विचारों स्वीकार और अपने व्यक्त कर सकते हैं। अगर आप किसी बात को लेके असंतुष्ट हैं, तो तुरंत बोलें बिलकुल भी संकोच ना करें।

अपने साथी का ध्यान रखें
आप दोनों ज़िन्दगी भर के लिए एक रिश्ते में बांधने जा रहें हैं। इसलिए यह जरुरी है कि आप एक दूसरे को अच्छे से जानलें। आपके साथी या मंगेतर को पसंद क्या नहीं पसंद यह जान लें।

अपनी सीमाओं को समझे
सगाई होने के बाद दो लोग एक दूसरे के करीब आने लगते हैं। लेकिन होसकता है कि आपका साथी कुछ मामलों को खुद ही सुलझाना चाहता हो।

कुछ नया सीखते रहें
अगर आप अपने मंगेतर को खुश रखना चाहते हैं, तो कुछ नया सीखते रहें। उन्हें क्या पसंद है क्या नहीं पसंद है, उनकी पसंदीदा जगह पर घूमने जाएँ, इससे आप उनके और करीब आने लगेंगे।

अपनी बातें शेयर करें
अपने साथी के बारे में और जाने के लिए उनके और करीब आने के लिए उनसे अपनी बातें शेयर करें। इससे आप उन्हें और बेहतर तरीके से जान पाएंगे।

ईमानदार रहें
हमेशा खुद से और अपने साथी से ईमानदार रहें। फिर चाहे आप उन्हें कोई सलाह दे रहे हो या उनकी मान रहें हो। क्यों कि शुरुवात से ही अगर आप ईमानदार नहीं रहेंगे तो यह आगे जाके परेशानी पैदा करेगा।

मुस्कुराएं
हमेशा मुस्कुराते रहें, फिर चाहे वह आप का साथी हो या उसके परिवार वाले। मुस्कुराता हुआ चेहरा किसे नहीं पसंद।



Click it and Unblock the Notifications
