Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
स्पष्ट संकेत जो बताएंगे कि आप उन्हें तुरंत डंप कर दें
इस लगातार बदलते विश्व में कई ऐसे रिश्ते हैं जो हमेशा के लिए नहीं होते। आजकल ब्रेक अप्स बढ़ रहे हैं। ब्रेक अप्स कई कारणों से होते हैं। महिलाएं और पुरुष विभिन्न कारणों से किसी रिश्ते को खत्म करते हैं। इस लेख में हमने पुरुषों की ओर से विचार किया है। यहाँ हमने कुछ संकेत बताएं हैं। यदि आप इनमें से कोई भी संकेत देखें तो अपनी गर्लफ्रेंड को तुरंत छोड़ दें। हम यहाँ रिश्ते को निभाने के मुद्दे पर गहराई से चर्चा नहीं कर रहे हैं। हमारा ध्यान केवल उन संकेतों की ओर है जो यह बताते हैं कि आपको अपनी गर्लफ्रेंड को तुरंत छोड़ देना चाहिए।
इन संकेतो से पता करें कि गर्लफ्रेंड करेगी आपको डंप
रिश्ता तोडना वाकई में बहुत मुश्किल होता है। आप अचानक उन पहलुओं पर विचार करने लगते हैं और उन नकारात्मक बातों पर ध्यान देने लगते हैं जिन पर आपने तब विचार नहीं किया जब आप के बीच रिश्ता था। आइये आगे बढ़ें और देखें कि कौन से संकेत मिलने पर संबंध को तोड़ देना उचित होता है। इन बिन्दुओं पर विचार करके आप जान सकते हैं कि कौन से ऐसे लक्षण हैं जिनके कारण संबंध समाप्त करना उचित होता है। पढ़ें...

यदि वो अक्सर आपसे झूठ बोलती है
यह सबसे पहला लक्षण है जो यह संकेत देता है कि आप अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दें। यदि वो पहले से अधिक झूठ बोलने लगी है तथा कई बड़े बड़े मामलों में झूठ बोलती है तो अब वह समय आ गया है जब आप उसे छोड़ने का निर्णय ले लें।

वह आपको धोखा देती है
यदि वह आपको धोखा दे रही है तो उसे छोड़ने के अपने निर्णय पर दोबारा विचार करने की आवश्यकता नहीं है। यदि उसने आपको धोखा दिया है तो उसे छोड़ देना ही ठीक है। माना कि आपकी वफादारी को रौंदा गया है, परंतु अब खेल खत्म करने के लिए गेंद आपके कोर्ट में है अर्थात संबंध खत्म करने के लिए अब आपके पास एक मौका है।

यदि आप उस पर विश्वास नहीं करते
यदि आप किसी भी कारण से उस पर विश्वास नहीं करते तो आपको उसके साथ अपना रिश्ता खत्म करने पर अवश्य विचार करना चाहिए। यदि आप इसमें देरी करते हैं तो आपको खुद ही अपनी इस हिचकिचाहट पर गुस्सा आएगा। अत: यदि आप किसी भी कारण से उस पर विश्वास नहीं करते तो उसे छोड़ देना ही बुद्धिमानी होगी।

यदि वह आपसे आवश्यकता से अधिक लिपटती है
किसी पुरुष के लिए ऐसी स्त्री उत्तम होती है जो इतनी स्वतंत्र, ज़िम्मेदार और परिपक्व हो कि वह कोई भी काम अपने आप कर ले। बेशक कोई असली पुरुष उसे समस्याओं से अकेले लड़ने नहीं देगा परंतु यहाँ यह मुद्दा नहीं है। यदि वह आपसे बहुत अधिक लिपटती है तथा आप पर आवश्यकता से अधिक निर्भर रहती है तथा आप की महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान नहीं देती तो आपकी ऊर्जा पूर्ण रूप से खर्च होने के पहले आपको उसे छोड़ देना चाहिए।

यदि वह आपसे बहुत अधिक अपेक्षा रखती है
इस प्रकार की महिलायें उन महिलाओं से अलग होती हैं जो आपको अपनी अपेक्षाएं पूरी करने में जैसे भी हो सके भावनात्मक रूप से या अन्य किसी तरीके से सहायता करती हैं। आप जितना दे सकते हैं यदि वह उससे अधिक की अपेक्षा करती है तो आप उसे कभी भी संतुष्ट नहीं कर पाएंगे। तब आपको उसे छोड़ देना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications