Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
किस तरह करें महिला की इज्जत
पुरुषों को बहुत सी बातें पता होती हैं लेकिन जब बात आती है औरत का दिल जीतने की तो बहुत से लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं होती है| वास्तव में, बहुत से पुरुष नहीं जानते कि औरत को कैसे इज्जत दी जाए| एक रिश्ता शुरू करना आसान है लेकिन यदि इस रिश्ते को लम्बे समय तक बरकरार रखना है, तो महिला का दिल जीतना बहुत जरूरी है| और यह सभव नहीं है जब तक कि आप औरत या गर्लफ्रेंड को इज्जत देना नहीं सीखें|
ऐसे बने अपने पति की प्रिय पत्नी
बहुत से पुरुष जिनमे दया और संवेदनशीलता की कमी होती है वे महिला से बुरा व्यवहार करते हैं और फिर रिश्ता टूटने पर पछताते हैं| लेकिन यदि वे इसकी जड़ समझ लें तो तो रिश्तों की एक नई दुनिया उनका इन्तजार कर रही है| इसलिए यदि आप जानना चाहते हैं कि महिला को इज्जत कैसे दे जाए, उसका आदर कैसे किया जाए तो निम्न बिन्दुओं को ध्यान से पढ़ें|
महिला का आदर करने के तरीके

वो क्या कहती है इस बात पर ध्यान दें
बहुत से लोग अपने पार्टनर के विचारों की परवाह किये बिना एक-तरफ़ा निर्णय लेते हैं| यह सही बात नहीं है| एक पुरुष तभी इज्जत पायेगा जब वह महिला को इज्जत देगा| इसलिए यदि आप अपनी पत्नी से इज्जत पाना चाहते हैं तो उसके विचारों पर भी ध्यान दें| एक अच्छा श्रोता होने में कोई बुराई नहीं है|

उसके टेस्ट और परख का भी आदर करें
इस बात को मान लें कि महिलाओं का टेस्ट ज्यादा अच्छा होता है| उसे आदर दें| आने वाले त्योंहार पर क्या खरीदना है और कहाँ से खरीदना है यह बात भला महिलाओं से अच्छा कौन जान सकता है? ऐसी स्थिति में हमें पिछली सीट पर बैठकर बुद्धिमान महिला को निर्णय लेने देना चाहिए| भरोसा रखें, यदि वो चीजें लेंगी तो अच्छी ही लेंगी| आप महिला को सिर्फ आदर दें बाकी चीजें अपने आप अच्छी हो जाएंगी|

उसे नेतृत्व करने दें
महिलाएं अच्छी मैनेजर होती हैं| उन्हें कुछ चीजें मैनेज करने देना अच्छी बात है| उन्हें नेतृत्व करने दें| यदि आप महिला को सावधानी से कुछ योजनाओं को लागू करने देंगे तो आपको अफसोस कभी नहीं होगा। कई मायनों में महिलाएं हमसे ज्यादा व्यवस्थित होती हैं|

उसके विचारों का आदर करें
औरत को बहुत अच्छा लगता है जब उसके विचारों का आदर किया जाता है| जो प्यार आप उससे पाते हैं उससे ज्यादा उन्हें दें| उसे अपने विचार रखने दें और देखें वो कैसे आँखों में चमक के साथ अपनी बात रखती है| यदि आप ज्यादा आधिकारिक रूप में पेश आएंगे तो आप उनका रोमांटिक पहलु नहीं देख पाएंगे|

उसकी जिंदगी से जुड़े लोगों का सम्मान करें
एक औरत की जिंदगी में उसके परिवारजन, मित्र आदि शामिल होते हैं| यदि आप महिला को सम्मान देना चाहते हैं तो उन सभी लोगों को सम्मान दें जो उसकी जिंदगी में शामिल हैं| यदि आप उन्हें ज्यादा नहीं चाहते तो भी उसके सामने उनका निरादर नहीं करें| यदि आप इन लोगों को प्यार देंगें तो महिला से भी आपको कुछ ज्यादा प्यार मिलेगा| अगर आप महिला से अच्छा व्यवहार करना सीख लेंगें तो समझो आपने जिंदगी के बारें में बहुत कुछ सीख लिया|



Click it and Unblock the Notifications
