Latest Updates
-
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव -
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूर नियम -
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
रिलेशनशिप में पुरूष के असुरक्षित महसूस करने के कारण
आखिर किसी रिलेशनशिप में पुरूष ही अक्सर असुरक्षित महसूस क्यूं करते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते है जैसे उन्हे अन्य पुरूषों की प्रवृत्ति पता होना, उनकी पार्टनर का ज्यादा बातूनी होना आदि। ऐसा सिर्फ और सिर्फ रिलेशन में कॉन्फीडेंस न आने के कारण होता है।
इस आर्टिकल में हम आपको पुरूष के द्वारा असुरक्षित महसूस करने के कई कारण बताएंगे, जो आपको काफी सही लगेगें।
पतियों के रहस्य जो पत्नियों को जानने चाहियें

1. शारीरिक सुंदरता: अगर किसी व्यक्ति की पार्टनर, प्रेमिका या वाइफ उससे ज्यादा सुंदर है, उसका शरीर खूबसूरत है तो उस पुरूष को हमेशा मन में शंका बनी रहेगी, उसके दिमाग में हमेशा असुरक्षा की भावना रहेगी, ऐसे में वो उस रिश्ते में काफी खिंचतान भी करेगा।

2. पैसे का अभाव: अगर कोई पुरूष अपनी पार्टनर से कम कमाता है या उसे लगता है कि उसकी सैलरी उसकी पार्टनर के खर्चे को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है तो भी उसे हमेशा शक ही होता रहेगा। ऐसे में अच्छे से अच्छे रिश्ते में भी प्यार खो जाता है।

3. आत्म-विश्वास: कई पुरूषों में आत्मविश्वास की भारी कमी होती है जिसके चलते वह हमेशा असुरक्षा की भावना से घिरे रहते है। ऐसे लोग कई बार खुद से बड़ी समस्याएं खड़ी कर लेते है।

4. तुलना करना: तुलना करना ही खराब होता है। अगर कोई कपल ऐसा है जो एक दूसरे के विपरीत हो तो अक्सर लोग तुलना कर ही देते है, ऐसे में उस पुरूष को खराब लगता है, क्यूंकि अक्सर पुरूष में ही लोग कमी निकालते है। स्पेशल गर्ल मिलने पर भी यही हश्र होता है।

5. बातचीत करने का कौशल: हर कोई अच्छा वक्ता नहीं होता है और हर कोई अपने दिल की बात भी सही तरीके से नहीं कह पाता है। ऐसे में अगर लड़की अचछी वक्ता है और लोगों का ध्यान अपनी बातचीत से आकर्षित कर लेती है तो लड़के को बुरा लग सकता है।



Click it and Unblock the Notifications