Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
क्या आपके दोस्त रिलेशनशिप के बीच आ रहे हैं?
एक लम्हा जिन्दगी में ऐसा भी आ जाता है जब अपने करीबी दोस्त ही आपके रिलेशनशिप को बर्बाद करने के जिम्मेदार होते हैं, वो रिलेशनशिप जिसे बनाने में उन सभी ने भी आपकी काफी मदद की थी। जब आप एक रिलेशन में पड़ जाते है तो दोस्तों को एक हद तक ही अपनी लाइफ में रखना पड़ता है लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं कर पाते है और उनकी जिन्दगी और रिलेशनशिप बर्बाद होने लगती है।
यहां 5 स्थितियों के बारे में बताया जा रहा है जो इंडीकेट करती हैं कि दोस्त आपके रिलेशनशिप को तोड़ने का मुख्य कारण हैं।
1. जब आप दोस्त कहने लगे कि आप जिसके साथ डेट कर रहे हैं, वो सही नहीं है। कई बार ऐसा होता है कि आप जिसे पसंद करते है लेकिन आपके दोस्त उसे पसंद नहीं करते है तो वे उसे आपसे दूर करने की कोशिश करते हैं और इस तरह के कमेंट करते है ताकि आपको लगे कि आपकी च्वाइस गलत है। READ: अपने दोस्त को पैसे उधारी देने से पहले निम्न सवाल पूछें

2. आपके दोस्त जब आपसे सही तरीके से बात न करें और आपको उतना प्यार न दें जितना देना चाहिए, तो समझ लें कि वो आपके पार्टनर को पसंद नहीं करते है और आपके रिश्ते को तोड़ने की कोशिश में है।
3. आपके पिछले रिलेशन को अच्छा बताने वाले बहुतेरे दोस्त होते हैं जो आपको ऐसा कहकर जताना चाहते है कि बॉस, इस बार च्वाइस पहले वाले से बेकार है। ऐसा कहकर वो इनडायरेक्टली आपको सब कुछ कह देते है, आप समझ सकें तो समझ लें।
4.कुछ दोस्त आपके पार्टनर से तमीज़ से बात नहीं करते, उसके साथ हैंगआउट करना पसंद नहीं करते है। ऐसा नहीं कि उन्हे उससे कोई दिक्कत है, बस वो आपको उसके साथ नहीं देखना चाहते है और आप दोनों को अलग करने की ये साजिश है।
5.हर एक दोस्त कमीना होता है... ये बात कई बार इस केस में भी लागू होती है। कुछ दोस्त आपके पार्टनर से ही फ्लर्ट करने लगते हैं, जब वो फंस जाते है तो आपको बताते है कि उसका कैरेक्टर लूज है और वो आपके ठीक नहीं है। कई बार तो वो आपको साइड में रखकर खुद सेट हो जाते है।



Click it and Unblock the Notifications
