Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
सॉरी बोलेने के लिये अपनाएं ये क्यूट तरीके
हर व्यक्ति गुणों के साथ-साथ अवगुणों से भी भरा होता है और यही अवगुण उससे गलतियां करवाते हैं। अक्सर हमारी कुछ आदतें कई लोगों को नापसंद होती हैं और इन कारणों से रुठना-मनाना चलता रहता है।
READ: हुकुम चलाने वाली औरतें कैसे साबित होती हैं अच्छी बीवियां
लेकिन जब बातों-बातों में हम अपनी सीमाएं लांघ दें और किसी के दुख का कारण बना जाएं तब माफी पाना हमारे लिए अनिवार्य बन जाता है। गलती होने पर गलती के आकार व गुनहगार की मंशा को देखा जाता है।
READ: क्यूं होती हैं अरेंज मैरिज सबसे बेहतर
हर परिवार में छोटे-मोटे झगडे चलते रहते हैं। कई बार इन झगडों के कारण रिश्ते टूट जाते हैं व परिवार बिखर जाते हैं। अगर व्यक्ति को अपनी गलती का एहसास हो जाए तो उसे माफी मांगने में देर नहीं लगानी चाहिए वरना आगे चलकर बात और बिगड सकती है।
READ: बीवियों की ऐसी 10 हरकतें, जो पतियों को नहीं भाती
अतः कोई भी बात हमारे अहं से जोडनी नहीं चाहिए। अगर आपको माफी मांगने के लिए कोई तरीका ना सुझें तो नीचे दिए गए 10 तरीकों पर गौर फर्माएं।

1 कमरे में नाश्ता सर्व करें
अगर बात पार्टनर को मनाने की हो तब यह तरकीब काफी मददगार साबित हो सकती है। इसके लिए आपको उनका मनपसंद नाश्ता बनाने की जरुरत है। नाश्ते के बीच अपनी बात को प्यार से रखें तथा हुई गलती के लिए माफी मांगें। इस तरह एकांत में आप अपनी बात को बेझिझक कह पाएंगे तथा खाने के स्वाद में वे आपकी गलती को बड़ी आसानी से माफ कर दें।

2 शॉपिंग
नाराज़गी को दूर करने के लिए कि जाने वाली खरीदारी बडी मुश्किल होती है। वह इसलिए क्योंकि खरीदारी करते वक्त हमेशा मन में यह डर लगा रहता है कि कहीं तौफा पसंद ना आया तो वह और नाराज़ ना हो जाए। इसके लिए आपको उनकी पसंद नापसंद की जानकारी होनी चाहिए। यह तरीका आपकी जेब पर थोडा भारी पड सकता है।

3 फूल
महिलाओं का मन बहुत कोमल होता है तथा उन्हें अपनी जैसी कोमल चीजें बहुत छू जाती हैं। फूलों के सुहाने रंग व उनका स्पर्श गुस्से को पिघलाने का काम करते हैं। अगर बात बहुत छोटी हो तो इस तरकीब को आजमाई जा सकता है। अपनी बात को उनके दिल तक पहुंचाने के लिए केवल एक फूल काफी है। बशर्ते कि आप उन्हें ताज़ा व अच्छे फूल भेंट करें।

4 सैल्फी
एक अच्छी सी पोशाक पहने तथा कार्डबोर्ड पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करके इसके साथ अपनी एक सैल्फी लें। अब इस तस्वीर को भेजें ताकि उन्हें एहसास हो कि आपको अपनी गलती का कितना पछतावा हैं। अगर बातचीत बंद हो गई हो तब अपनी बात को इस तरह भी कहा जा सकता है।

5 एक खास वेशभूषा
उनके पसंदीदा किरदार की वेशभूषा अपनाकर एक अनोखे ढंग से माफी मांगे। इसके लिए आप उनके सामने जाएं तथा अभिनय करते हुए उस किरदार के लहजे में माफी मांगे, आपकी इस नटखट अदा को देखकर वह तुरंत हंस पडेगी। अन्य तरीकों से यह तरीका थोडा सा अटपटा है।

6 आंखें
महिलाएं अपने दुख को आँसू से प्रकट करती हैं। पुरुषों को काफी दिलेर माना जाता है। वे अपनी निगाहों से अपने हाल को बयान नहीं कर पाते हैं। अगर बात बहुत बिगड जाए और कोई रास्ता ना सुझें तब आमने-सामने की गई बातचीत तथा आपकी आंखों से बयान होने वाल हाल मसले को हल करने में मदद कर सकता है। यह कोई पैतरा नहीं बल्कि सच्चाई है।

7 खेल-खेल में
अगर आपका पार्टनर आप से नाराज़ हो जाएं, तब ऐसी स्थिति में कुछ हंसी-मजाक के खेलों से उन्हें मनाया जा सकता है। गाने के मीठे बोलों के जरीए कही जाने वाली बात शहद की तरह लगती है। अगर तरीका विफल होता दिखे या सामने वाला और नाराज होने लगे तो फौरन एक नई तरकीब सोचें।

8 कविता
कविता लिखने के लिए आपको बहुत बड़े विद्वान बनने की जरुर नहीं है। अपने टूटे-फूटे शब्दों को जोडकर एक ऐसी कविता बनाएं जिसे पढकर कोई भी हंस दें। इसके लिए आप इंटरनेट व अन्य किताबों की सहायता ले सकते हैं। यहां अपने पांडित्य को नहीं बल्कि अपनी बेवकूफी को पेश करने की जरुरत है।

खुद हार कर उन्हें ख्ुाश्ी दें
लड़कियों को मनाने के लिए लड़कों को उनके इर्द-गिर्द चक्र लगाते देखा ही होगा। इस बीच वे ऐसे कई करतब करते हैं जो मानने वाले को ही नहीं बल्कि आस-पास खडे लोगों को भी हंसा देते हैं। माफी पाने के लिए वे अपनी अज़ीज से अज़ीज चीज को देने से भी नहीं कतराते हैं।

10 उनके लिये व्यंजन बनाएं
कहते हैं कि दिल तक पहुंचने का रास्ता पेट से होकर जाता है। अगर आप उनके दिल से खटास को मिटाना चाहती हैं तो इस रास्ते को अपना सकती हैं। इसके लिए तैयारी भी जबर्दस्त करनी होगी। खाने के मेज को खूबसूरती से सजाएं तथा उनके पसंदीदा व्यंजनों को परोसें। अगर आप कुछ खास तरह के व्यंजनों को पकाना जानती है तो उन्हें भी इस सूची में जरुर शामिल करें। खाने की तारीफ आपकी माफी का संकेत होगी।



Click it and Unblock the Notifications
