Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
रिश्तों में सच्चे प्यार के दस संकेत
जीवन के इस लंबे सफर में हम सब एक नए रिश्तें में बंधते हैं। यह रिश्ता अपने साथ कुछ नए वादों व अपेक्षाओं को लाता है तथा हम पर इन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी डालता है। लेकिन वक्त के साथ फीके पडते इन रिश्तों में प्यार की कमी महसूस होने लगती है। यह कमी आपके मन का भ्रम भी हो सकती है और शायद इस रिश्ते में अभी भी वही प्यार व अपनापन बाकी हो जो आपको समय से साथ धुंधला नज़र आ रहा है।
प्यार करने पर ही मालूम पड़ती हैं ये 7 प्यारी बातें
वैसे इस सच्चे प्यार को पहचाने के लिए कुछ संकेत मौजूद हैं जो आपकी इस तलाश में मददगार साबित होंगे।

1 ईर्ष्या
किसी और से बात करने पर वे चिडचिडा जाएं या अपने पुराने प्रेमी या प्रेमिका के ज़िक्र पर उन्हें गुस्सा आए, तब समझ लीजिए कि उनके दिल में आपके लिए एक विशेष स्थान है। कई बार आपके साथ रहने पर वे गर्वित या सुरक्षित महसूस करती है। आपके पास रहने पर उनके बदलते हाव भाव आपके सवालों के जवाब बन सकते हैं।

2 दुख साझा करना
अक्सर हमारे आस पास हमारे दोस्त व रिश्तेदार मौजूद होते हैं जिनसे हम बेझिझक अपने मन की सारी बातें कह सकते हैं। लेकिन कभी-कभी न जाने क्यों हम एक ऐसे व्यक्ति से वो सारी बातें कह देते हैं जिनका उन बातों से कोई लेना-देना ही नहीं होता। परंतु जब वे मदद का हाथ आगे बढ़ाते हैं तब इससे स्पष्ट हो जाता है कि वो आपको दुखी नहीं देखना चाहते तथा आपकी परवाह करते हैं। इस तरह वे अपनी मौजूदगी को बताने की कोशिश करते हैं।

3 रिश्ते में 'हम' का महत्व
जब भी हम किसी के लिए कुछ करते हैं तो उसे जताना नहीं भूलते। अगर विवाहित दम्पती के बीच 'मैं' आ जाए तो रिश्तों में दरारे पडनी शुरु हो जाती हैं। लेकिन जब आप 'मैं' से हटकर 'हम' पर आते हैं तो रिश्ते में दूसरे व्यक्ति के महत्व को दर्शाते हैं। अतः आप समझते हैं कि आप द्वारा लिया गया कोई भी फौसला दूसरे के जीवन को प्रभावित करता है। रिश्ते को निभाना किसी एक का नहीं बल्कि दो लोगों का काम होता है।

4 कभी कोई वादा ना तोडें
प्यार में कसमें तो बहुत खाई जाती है लेकिन निभाई नहीं जाती। लेकिन किसी खास से किए गए वादे के टूटने का डर आपके मन को विचलित करे तथा आप इस वादे को पूरा करने के प्रयासों में जुट जाएं तो समझ लीजिए की आपको प्यार हो गया है। वादों के पूरा होने पर एक दूसरे पर भरोसा बढ़ता है। भरोसा विवाहित जीवन की नीव है।

5 उन्हें चोट ना पहुंचाएं
प्यार में हम किसी को चोट पहुंचाने के बारे में सोच भी नहीं सकती। फिर चाहे वो शारीरिक रुप से चोट पहुंचाना हों या भावनात्मक रुप से। अगर उन्हें चोट लगेगी तो दर्द आपको होगा। अतः दोनों ही स्थितियों में आपकी हार होगी। प्यार पाने का नहीं बल्कि देने का नाम है। अगर आप उनकी इस हद तक परवाह करते हैं तो शायद यह प्यार का एक संकेत है।

6 कोशिश
हर रिश्ते में लडाई-झगडें होते हैं और इन झगड़ों से पडने वाली गांठों को सुलझाने की कोशिश आपके संबंधों को गहरा बनाती है। अगर हम एक दूसरे से रुठें रहेंगे तथा एक दूसरे को मनाने की कोशिश नहीं करेंगे तो इससे दूरियां बढ़ेंगी। इनको मिटाने के लिए किए गए प्रयास सच्चे प्यार के चिह्न हैं।

7 कुर्बानी
हम प्यार में सब कुछ पाना चाहते हैं लेकिन खोना कुछ नहीं चाहते। लेकिन अक्सर इन्सान को परिवार व रिश्तों के नाम पर कई कुर्बानियां देनी पड़ती है। अगर त्याग से आपके जीवन में खुशियां आती हैं तो ऐसा करने से आपको पीछे नहीं हटना चाहिए। कुर्बानियां सिर्फ प्यार में दी जाती हैं बाकि तो केवल आकर्षण का खेल है।

8 दर्द
अक्सर जब हमारा कोई अज़ीज हमें चोट पहुंचाता है तो हमें दर्द होता है लेकिन उन पर गुस्सा नहीं आता। हमारे दिल में उनके लिए नफरत पैदा नहीं होती। कुछ देर के लिए आप निराश व चिडचिडे हो सकते हैं परंतु हमेशा के लिए उनसे दूर जाने के बारे में नहीं सोच सकते हैं। इतनी चोट लगने पर भी आपका मन उन्हीं की ओर खींचा चला जाता है। अतः बिना माफी मांगे आप उन्हें माफ कर देते हैं।

9 खुशी
उनके नजरों के सामने आने पर आपके होठों पर खिलती मुस्कान। उनकी खुशी में खुश होने, उनके आने से अपने गमों को भूल जाना ये सारे प्यार के लक्षण हैं। ये लक्षण आपको इस बात का एहसास दिलाते हैं कि वह शख़्स आपके जीवन में कितना महत्व रखता है तथा उनके आने से आपकी जिंदगी तुरंत बदल जाती है।

10 प्यार में कुछ लेना व कुछ देना
प्यार में कुछ देने पर कुछ पाने की इच्छा नहीं करनी चाहिए। आपका देना एक निःस्वार्थ भाव है। आप उनके लिए जो भी काम करते है उसे बड़े मन से व प्रेम से करते हैं। उसकी कद्र तो होगी लेकन उसके बदले में आपको जो मिलेगा वह आपकी अपेक्षा से अधिक या कम हो सकता है। परंतु किए गए कामों को व दी गई चीजों को गिनाना नहीं चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
