Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अलग हाईट वाले पार्टनर को कैसे करें किस
यह बात बहुत मजाकिया लगती है लेकिन ये बहुत बड़ी समस्या होती है। जब आपका पार्टनर आपसे बहुत लम्बा या छोटा होता है तो किस करने में दिक्कत आती है। हर बार लंबे शख्स को ही झुकना पड़ता है। अपने से अलग ऊचांई वाले को किस करने के कुछ खास टिप्स निम्न प्रकार हैं:
अलग हाईट वाले पार्टनर को कैसे करें किस
1. अपनी हाईट को एडजस्ट कर लें: हाईट का कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता है लेकिन आप झुक तो सकते हैं। ऐसा ही करें। इससे आपको हर बार बैठना भी नहीं पड़ेगा और न ही आप दोनों किस किए बिना रहेगें।
अगर आप छोटी हैं तो किसी सपोर्ट पर खड़ी हो जाएं। स्टूल आदि का सहारा ले सकती हैं। आप चाहें तो हाई हील पहन लें। इससे आपको बिलकुल दिक्कत नहीं होगी और आप आराम से पार्टनर को किस कर पाएंगे।
अगर आप अपने पार्टनर से लम्बे हैं तो अपने पैरों को घुटनों से फोल्ड कर लें। इससे आपको बिलकुल बैठना नहीं पडेगा और काम भी हो जाएगा। बॉडी को बैलेंस करते हुए भी आप झुककर किस कर सकते हैं।

2. पार्टनर को पैरों को खड़ा करें: अगर आप बहुत रोमेंटिक है तो अपने पार्टनर को प्यार से अपने पैरों पर खड़ा करें और उसके गले में बाहें डालकर किस करें। इससे आप दोनों की हाईट एडजस्ट हो जाएगी और आप किस भी कर लेगें।
3. खुद को सेटेल कर लें: अपने आप को अपने पार्टनर के साथ एडजस्ट कर लें। उसे एहसास न होने दें कि आपके बीच हाईट की असमानता है, उसे जब भी मौका मिलें किस करें। उसके हाथों या गर्दन में भी किस करके आप उसे अपने प्यार का एहसास दिला सकते हैं।

4. बॉडी में दूसरी जगह किस करें: अगर आपको अपने पार्टनर को प्यारा फील कराना है तो उसे गालों में, हाथ में, उसके पैरों पर कहीं भी किस कर लें। जरूरी नहीं कि होठों पर किया गया किस ही किस हों।
5. फ्लाइंग किस: फ्लांइग किस सबसे प्यारी होती है। हाईट कम हो या ज्यादा, इसे देने में कोई दिक्कत नहीं आती है। दिन में आप हजार बार भी इसे दे सकते हैं।
अपने पार्टनर को उसकी कमर से पकड़ें और दूर से पाउट करते हुए किस करें, आपको अच्छा लगेगा और उसे प्यारा। इस तरह आपकी किस करने की समस्या खत्म हो जाएगी।

अपने से अलग ऊंचाई वाले पार्टनर को किस करने के और तरीके:
- अपने पार्टनर को अपनी ओर खींचे और उसे किस करने के लिए आकर्षित करें।
- ज्यादा छोटी होने पर उसके बैठा कर उसकी गोद में बैठें और तब किस करें।
- कभी गुस्सा नहीं हों, प्यार करें और अगर किस करने में हाईट से गड़बड़ हो जाएं तो हंसे, न कि गुस्सा करें।
- अपनी पहली किस को हमेशा याद करें, और उतने ही प्यार व एनर्जी से हर बार किस करें।



Click it and Unblock the Notifications
