Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मीन राशि के पुरुषों को कैसे करें अपने प्यार की ओर आकर्षक
मीन राशि के जातक पृथ्वी पर सीधे भगवान के प्रतिनिधि होते है। बृहस्पति के प्रभाव से धार्मिक व आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मीन राशि में उत्पन्न जातक स्वस्थ एवं बुद्धिमान होते हैं तथा सौम्यता कि छाप हमेशा विद्यमान रहती है। ये व्यक्ति नवीन विचारों का सृजन करने में समर्थ रहते हैं । इनके विचारों से लोग प्रभावित तथा आकर्षित रहते हैं। सुख- साधनों का उपभोग करने कि इनकी प्रबल इच्छा रहती है। इसके अतिरिक्त धनैश्वर्य से ये युक्त रहते हैं एवं विभिन्न स्त्रोतों से धनार्जन करके आर्थिक रूप से सुदृढ़ रहते हैं। साथ ही चिंतन एवं मननशीलता का भाव भी इनमें रहता है।
ये हैं पुरूषों को प्यार करवाने के 15 टिप्स
प्राकृतिक दृश्यों का अवलोकन करके इनको शांति एवं संतुष्टि कि प्राप्ति होती है। प्रेम के क्षेत्र में ये सरल एवं भावुक रहते हैं परन्तु व्यवहार कुशल होते हैं। अतः सांसारिक कार्यों में उचित सफलता अर्जित करके अपने उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करने में सफल रहते हैं। आपका स्वरुप दर्शनीय एवं व्यक्तित्व आकर्षक होगा।

बहुत अच्छे श्रोता होते हैं
मीन राशि वाले जातक हर पहलू के बारे में बहुत गहराई से सोचते हैं। यही कारण है कि वे दूसरों की भावनाओ को सुनते हैं साथी ही उनकी परेशानी कम करने का प्रयास करते हैं। ये बहुत मेहनती होता हैं इसी की वजह से अपने कार्य स्थल पर लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय होते हैं। यह काफी भरोसे मंद होते हैं इसलिए किसी भी परेशानी से उबार ने में आपकी मदद कर सकते हैं।

यह आर्थिक लाभ के खिलाफ होते हैं
मीन राशि के जातक पैसा कमा तो बहुत लेते हैं लेकिन यह पैसा वे अपने आर्थिक लाभ के लिए खर्च नहीं करते हैं, बल्कि ये उन्हीं पैसों से दूसरों की मदद करना ज्यादा पसंद करते हैं। इनसे दूसरों का दर्द नहीं देखा जाता है। इस राशि के जातक बड़ी से बड़ी परेशानी में अपने आप को शांत रखना जानते हैं।

बहार से सख्त और अंदर से नर्म
मीन राशि वाले जातक काफी अलग किस्म के होते हैं। यह अगर किसी चीज़ को करने का ठान्ते हैं, तो उसे हल्के में नहीं लेते है। यह अपने दुश्मनों के सामने डट के खड़े रहते हैं। इनसे आप आसानी से बात कर सकते हैं। ये आपकी इज्जत तब करेंगे जब आप इनके काम और सोच को समझेगें। ये अपने वादों के पक्के होते हैं। इनकी बुद्धि बहुत तीक्ष्ण होती है, ये आपके कहे हुए शब्दों और काम को याद रखते हैं।

स्वभाव से प्रेमी होते हैं
ये प्रेम के मामले में बेहद संवेदनशील एवं रूमानी होते हैं। ये सदैव यही चाहते हैं कि सब इनसे प्रेम करें। प्रेम के बिना जीवन की कल्पना इनको अधूरी लगती है। ये उस क्षण को दिल से जीते हैं, जो प्रेम से जु़डा है परन्तु ये कभी-कभी अत्यधिक आशिक मिजाज भी हो जाते हैं। इनकी एक बहुत ब़डी खूबी होती है कि एक बार पूरे दिल से जुड़ने के बाद आसानी से अलग नहीं होते। इनका साथी भी इनके साथ प्रेम के हर एक क्षण को पूरी तरह से जीता है। मीन राशि के पुरुष आदर्श प्रेमी होते हैं, श्रृंगार रस के कवि की तरह | ये कल्पनाशील प्रेमी होते हैं | एकतरफ़ा प्यार के उतार-चढ़ाव के प्रति ये अति संवेदनशील होते हैं | ये अपने प्रेम प्रर्दशन में बड़े रुमानी, कल्पनाशील और स्वप्नशील होते हैं | ये सच्चे प्यार की खोज में रहते हैं | मीन राशि त्याग का प्रतीक होने के कारण ये अपने प्यार और प्रेमिका के लिए सब कुछ न्यौछावर करने के लिए तैयार रहते है |



Click it and Unblock the Notifications
