Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन कारणों से कभी ना करें विवाहित पुरुषों को डेट
कहते हैं कि प्यार कहीं भी किसी से भी हो सकता है। लेकिन आप जिससे प्यार करती हैं वह पहले से शादीशुदा हो तो क्या हो? ऐसे सवाल आसान नहीं होते तथा ऐसे रिश्ते हमें मुश्किलों में डाल देते हैं। कई पुरुष बड़ी चालाकी से महिलाओं का इस्तेमाल करते हैं व बाद में होशियारी से अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। अगर प्रेम के नाम पर कोई आपका इस्तेमाल करें तो आपको जल्द समझदारी दिखाने की जरुरत है। अगर सच्चाई जानें के बाद भी आप अपने रिश्ते पर कायम हैं तो इसका अंत शायद सुखद नहीं होगा। इससे जुड़े कारणों के लिए इस लेख को आगे पढ़ें।
पतियों के रहस्य जो पत्नियों को जानने चाहियें
1 अपने आनंद के लिए:
अगर आपका प्रेमी अपनी पत्नी से नाखुश है तथा आप से शादी करने के लिए वह अपनी पत्नी को छोडने के लिए तैयार है, तो आप उसे डेट कर सकती हैं। लेकिन आप के साथ बनाए गए संबंध केवल अपनी दबी हुई इच्छाओं को पूरा करने का एक जरिया हैं। तब आपको फौरन पीछ हट जाना चाहिए। भले ही सारे पुरुष एक जैसे नहीं होते लेकिन उनकी फितरत को समझना थोडा मुश्किल है।

2 अवैध संबंध एक अपराध है:
एक विवाहित पुरुष के साथ जोडा गया संबंध अपराध कहलाता है। अगर यह गुनाह उसकी पत्नी की नज़र में आ जाए तो शर्मिंदगी के साथ-साथ आप पर कानूनी कारवाही भी हो सकती है। इसलिए, किसी भी शादीशुदा मर्द के साथ कोई रिश्ता बनाने से पहले उसके तलाक की पुष्टि जरुर कर लें। इसके बाद ही अपने रिश्ते को आगे बढाएं क्योंकि शादीशुदा मर्द को डेट करना किसी जोखिम से कम नहीं है।

3 वह एक अवसरवादी हो सकता है:
कुछ मर्द बड़े मौकापरस्त होते हैं। ऐसे लोग अपनी तमन्नाओं को पूरा करने के लिए किसी ना किसी मौके की तलाश में रहते हैं तथा वे किसी भी रिश्ते की ओर वफादार नहीं रहते हैं। ऐसे मर्द केवल आपका फायदा उठाएंगे व किसी रोज आपको छोडकर चले जाएं। अंत में पछतावे के अलावा आपके पास कुछ नहीं रह जाएगा।

4 वह दुबारा अपनी पत्नी के पास लौट सकता है:
एक पुरुष अपने प्यार के कितने ही दावे क्यों ना करें लेकिन वह अपने बच्चों के कारण या अपनी जिम्मेदारियों के कारण दुबारा अपनी पत्नी के पास लौट सकता है। अगर आपके प्रेमी में दुनिया का सामना करने की ताकत नहीं है या उसमें अपने परिवार से अलग होने की हिम्मत नहीं है तो एक दिन वह अपने कदम पीछ जरुर खींचेगा। ऐसे रिश्ते से आपके हाथ केवल निराशा ही लगेगी। अतः वो आपको अकेला छोडकर अपने हंसते-खेलते परिवार में वापस चला जाएगा। ऐसे रिश्ते से आपके जीवन में केवल समस्याएं पैदा होंगी।

5 वह आपको भी छोड सकता है:
अगर वह आपके लिए अपनी पत्नी को छोड सकता है तो किसी दिन वह किसी अन्य महिला के लिए आपको भी छोड सकता है। ऐसे मर्दों का कोई भरोसा नहीं होता। किसी विवाहित पुरुष से संबंध बनाना, ये सही है या गलत, मैं नहीं जानती। लेकिन किसी के आशियाने को तोडकर अपना घर बनाने से मुझे खुशी नसीब होगी, इस बात पर मुझे कोई भरोसा नहीं है। अतः इस बात पर नैतिकता के आधार पर एक बार गौर कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
