Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ये हैं पुरूषों को प्यार करवाने के 15 टिप्स
साल का यह दौर हर सिंगल गर्ल या लेडी के लिए काफी मुश्किल भरा होता है क्योंकि इस फेस्टिव सीजन में आपकी सारी फ्रैंड्स जहां एक ओर अपने पार्टनर के साथ मस्ती कर रही होती है, वहीं आप अकेले बैठकर बाकी सभी की सोशल साइट्स पर पिक्चर देख रही होती हैं। अगर आप भी चाहती है कि आपको कोई पार्टनर मिले तो आपको इसके लिए कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।
आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं पुरुष
कई बार हम जिसे पसंद करते है या चाहते है वह एकतरफा ही होता है क्योंकि वह इंसान सिर्फ हमें दोस्त ही समझता है। ऐसे में उसके दिल में भी फीलिंग्स को जगाना जरूरी होता है और यह काम सिर्फ आप ही कर सकती हैं। आइये जाने किसी भी पुरुष को आप किस तरह से प्यार करवा सकती हैं।

किस तरह का पुरूष आपको है पसंद:
किसी को भी अपना बनाने से पहले जान लें कि आपको किस तरह के शख्स के साथ रहना या डेट करना पसंद है। अगर आप समझ चुकी है कि आपकी पसंद, पुरूषों के मामले में क्या है, तो आपको अपने पार्टनर को जानने और उसे समझने व समझाने में आसानी होगी।

किस तरह की महिला पर भरोसा करें:
अगर आप अपने रिलेशन को आगे बढ़ाने में किसी महिला की मदद लेती है तो वह भी भरोसेमंद होनी चाहिए, वरना आपको धोखा भी मिल सकता है।

अकेलेपन को हावी न होने दें:
कई बार अकेलेपन को दूर करने के लिए हम किसी को भी पसंद कर लेते है, जिसे पसंद करें, उसे कभी भी अकेलेपन का एहसास न होने दें, वरना वह आपका फायदा उठा सकता है। पहले खुद को खुश रखें, उसके बाद किसी और को।

मजेदार और फनलविंग रहें:
अगर आपको किसी का ध्यान आकर्षित करना है तो आप हमेशा फनलविंग और मजेदार रहें। इसका मतलब यह नहीं कि आपको कुछ भी उलजलूल करें, लेकिन खुश रहने की हर कोशिश करें।

अच्छी ड्रेस पहनें:
कपड़े, इंसान की च्वाइस को बताते है अगर आप अच्छे और डीसेंट ड्रेस पहनती है तो आपकी पसंद का अंदाजा दूर से कोई भी लगा सकता है।

स्वस्थ रहें:
किसी को अपना बनाने से पहले आपको स्वस्थ रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। खुद के स्वास्थ पर ध्यान दें और उसके बाद ही किसी का ध्यान खीचें।

खुद को शिक्षित करें:
आदमी हमेशा उन्ही महिलाओं को ज्यादा पसंद करते है जो दिमाग से तेज होती हैं, शिक्षित होती हैं और हर बात को अच्छी तरह समझ लेती है, इसलिए खुद को समझदार बनाएं और शिक्षित करें।

अपने जीवन से खुश रहें:
किसी दूसरे को खुश करने से बेहतर है कि आप खुद के जीवन से खुश रहें। डिप्रेस्ड न रहें और न ही किसी के बारे में नकारात्मक सोचें। खुशी से प्यार मिलता है और प्यार से रोमेंस।

चीजों को जोड़ने का प्रयास करें:
परिवार हो या दोस्त, जब सब एक साथ होते हैं तो मज़ा ही दूसरा होता है। इसलिए खुद में कभी भी नकारात्मक सोच न लाएं। सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें, इससे पुरूष ज्यादा इम्प्रेस होते है।

एक्सरसाइज:
आपको फिट और स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज काफी महत्वपूर्ण होती है। हर दिन व्यायाम करें और अपनी एनर्जी को अप रखें, इससे आपके नेचर और व्यवहार में तरोताजगी रहेगी, आप फिट रहेगी और ऐसी लड़कियों को पुरूष ज्यादा पसंद करते है।

ज्यादा हाई मेंटीनेंस न करें:
पुरूषों को इंतजार करना बिलकुल पसंद नहीं होता है। वे चाहते है कि वो जो चाहें फटाक से मिल जाएं। ऐसे में अगर आप बहुत ज्यादा हाई मेंटीनेंस रखती हैं तो आपको टाइम लगेगा और पुरूष मित्र को चिड़चिड़ी होगी।

अपने दिमाग से चलें:
किसी को इम्प्रेस करने के लिए जरूरी है कि आप खुद के दिमाग से चलें और उसे दिखाएं कि आप कितनी दूरदर्शी सोच वाली है। अपनी बात को स्पष्ट तरीके से कहें और हर परिस्थिति से जूझने के लिए तैयार रहें। इससे आपका प्रभाव अच्छा पड़ेगा।

अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें:
किसी को इम्प्रेस करने के चक्कर में ये न भूल जाएं कि आपमें भी कुछ काबिलियत है। आप किसी कॉमिक बुक की वंडर वूमन तो नहीं बन सकती है लेकिन आपके अंदर जो भी खूबियां है उन्हे सराहें और खुद को मोटिवेट रखें। हर टाइम खुद को लेकर रोना न रोएं।

उसके सामने उसे सराहें:
आप जिसे प्यार करती हैं उसके सामने ही उसे सराहें ताकि उसे दिल में आपके लिए एक सॉफ्ट कॉनर्र बन जाएं। भूल से फ्लर्ट न करें और न ही उसे दर्शाएं कि आप उसे किस हद तक चाहती हैं। उसे व्यक्ति को एहसास कराएं कि आपके जीवन में उसका विशेष महत्व है।

ईमानदार बनें:
किसी को रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदार बनें। धोखा न दें और प्यार लबरेज रहें।

उसके दिमाग पर काबू कर लें:
किसी से प्यार करने और करवाने के लिए फितूर जरूरी होता है, प्यार में दिमाग में हमेशा टिंग टिंग होना चाहिए कि यस, यही हमारे लिए बेस्ट है।



Click it and Unblock the Notifications
