Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या करें जब आपका बॉयफ्रेंड हो एक शराबी
हो सकता है कि आप एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करते हों, लेकिन तब आप क्या करेंगी जब आपका बॉयफ्रेंड दिन रात शराब की लत में डूबा रहता हो? यह हर कोई जानता है कि आप उसकी इस गंदी आदत को और ज्यादा बढावा नहीं देंगी। आपके पास अपने प्रेमी को हमेशा-हमेशा छोड़ने का पूरा हक है, लेकिन अगर आप उनसे सच्चा प्यार करती होंगी तो आप उन्हें यूं धीरे-धीरे मरता हुआ नहीं छोड़ सकती। अगर आप उनसे सच्चा प्यार करती हैं, तो आपको उनकी अच्छी जिंदगी के लिये और शराब छुड़वाने के लिये ये कदम बढ़ाना होगा।
कैसे पाए शराब की लत से छुटकारा?
क्या करें-

पहले खुद को शिक्षित करें और जाने की लत कैसे काम करती है:
उसके व्यवहार का एक बार अध्ययन कीजिये। आप उसे जबरदस्ती ना तो बदल सकती हैं और ना ही उसे अल्टीमेटम दे कर यूं छोड़ सकती हैं। इसके विपरीत उन्हें इस बुरी लत के बुरे प्रभाव के बारे में बताएं और उन्हें अच्छी जिंदगी जीने के लिये प्रोत्साहित करें। बिल्कुल शांत और आराम से बात करें तथा अपनी आवाज की टोन को लाउड ना रखें।

आरोप, शिकायत, धमकी और चिढ़ने से काम नहीं चलेगा:
अपने बॉयफ्रेंड से बेकार की बहस करने से बचें क्योंकि इससे ना ही वह आपकी बात सुनेंगे और ना ही अपनी बुरी आदत को छोडे़गें। उल्टा आप दोनों के बीच के रिश्ते में दरार पैदा हो जाएगी। यह काफी गंभीर समस्या है जिसकी जड़ तक जाना ज्यादा जरुरी है इसलिये धैर्य बनाए रखें।

उन्हें वैसे ही अपना लीजिये
इस दुनिया में कोई भी इंसाज परफेक्ट नहीं होता और यह बात बिल्कुल फैक्ट है। इसलिये आपका भी बॉयफ्रेंड परफेक्ट नहीं हो सकता। पर अगर आप उन्हें सच्चा प्यार करती हैं तो उनके आगे प्यार का हाथ बढ़ाइये और फिर देखिये वे आपके लिये कैसे खुद को बदल लेते हैं।

नशा मुक्ती केंद्र का सहारा लें
यदि आपका बॉयफ्रेंड आपके प्यार के लिये अपनी नशे की लत को छोड़ना चाहता है तो, आप उसे नशा मुक्ती केंद्र ले जा सकती हैं। एक अच्छा डिटॉक्स प्रोग्राम उनके पूरे शरीर से गंदगी बाहार कर उन्हें उर्जा से भर देगा।
यदि आप अपनी खुशियां अपने रिश्ते की वजह से खो रही हों तो...
अगर आपका बॉयफ्रेंड अपनी लत में पूरी तरह से डूबा हुआ है और उसे छोड़ने के लिये तैयार नहीं हो रहा है तो, आप उसे एक विकल्प दे सकती हैं कि या तो वह आपको चुनें या फिर अपनी बोतल को। फिर अगर वह अपनी लत को चुनता है तो उसमें आप कुछ नहीं कर सकतीं। और अगर वह आपको चुनता है तो समझ जाइये कि आपका प्यार सच्चा है।



Click it and Unblock the Notifications
