Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
वेलेंटाइन डे को खास तरह से मनाने के 8 मंत्र
फरवरी महीने को प्यार और रोमांस का महीना भी कहा जाता है। यह वह महीना है जब दिल से दिल जुड़ते हैं और हवाओं में खुशबू का एहसास होती है। दो प्यार करने वाले लोगों के लिये वेलेंटाइन डे बहुत ही खास दिनों में से एक होता है लेकिन वे लोग जो इस दिन भी सिंगल हैं, उन्हें अब बेचैन होने की कोई जरुरत नहीं है।
अगर आपको अपने कॉलेज, ऑफिस या पड़ोस की लड़की पर गहरा क्रश है और आप उसे दिल ही दिल प्यार कर बैठे हैं, तो इस वेलेंटाइन डे पर अपने दिल की बात उनसे जरुर कह दें। हम यहां उन लड़कों की बात कर रहे हैं जो यह समझते हैं कि लड़कियां केवल महंगे उपहारों और शो ऑफ करने से मानती हैं। पर दोस्तों प्यार एक खूबसूरत एहसास है, बेहतर यही है कि इसे सिर्फ आप दिल से महसूस करें, तभी आप प्यार का आनंद ले पायेंगे।
वेलेंटाइन पर क्या गिफ्ट दें अपने लवर को
आज हम आपको कुछ ऐसे प्यार भरे तरीके बताएंगे जिससे आप अपनी प्रेमिका का दिल जीत कर उसे आई लव यू कहने पर मजबूत कर देगें। आइये जानते हैं क्या हैं वे तरीके।

पहले से प्लान करें
अच्छा होगा कि आप अपनी वेलेंटाइन के लिये पहले से ही तैयारी कर के रखें। इससे आपका वक्त बचेगा। अगर आप डिनर पर उसे ले जाने की सोंच रहे हैं तो उसके लिये एक गिफ्ट, गुलाब के गुल्दस्ते और उसके मन पसंद की चीजें ले कर जाएं।

ग्रीटिंग कार्ड
आप सोंच रहे हैं कि हम कैसी पुराने जमाने वाली बातें कर रहे हैं। पर ग्रीटिंग कार्ड भले ही कितना सस्ता क्यूं न हो, अगर उस पर अपने दिल के दो अल्फाज़ दिख दिये जाएं तो उसकी कीमत लगाना बड़ा ही मुश्किल हो जाता है।

एक साथ स्पा जाएं
अपनी लवर के साथ स्पा जाने का एक्सपीरियसं एक बहुत ही रोमांटिक अवसर हो सकता है। यह काफी रिलैक्सिंग और रोमांटिक मौका होता है।

उन्हें लेटर लिखें
लोग वेलेंटाइन डे को खास बनाने के लिये हजारों रूपए यूं ही उड़ा देते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप अपने दिल की बात बस एक सिंपल सी चिठ्ठी से भी कर सकते हैं। लड़कियों को कोई भी चीज़ डीटेल में पढ़ने का बड़ा ही शौक होता है, तो अगर आपने ज़रा सा समय निकाल कर उनके बारे में अच्छी अच्छी बातें लिख दी, तो समझिये कि वो आपकी हो गईं।

उनके लिये स्पेशल डिनर बनाएं
अपनी वाइफ या फिर अपनी लवर के लिए उनकी मनपसंद डिश बना कर खिलाएं। इससे उन्हें एहसास होगा कि आप उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं और आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

रोड़ ट्रिप पर जाएं
अपनी हमसफर के साथ एक लंबी रोड़ ट्रिप पर जाने की तैयारी कीजिये। इससे आप दोनों को एक साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा।

कैंडल लाइट डिनर
यह एक अंतरंग क्षणों में से एक है। आपको अपने दिल की बात कहने के लिये इससे अच्छी जगह नहीं मिलेगी।

कह दें अपने दिल की बात
अगर आपको उनकी जुबान से हां सुनने का मन है तो बिना रूके इस दिन वह सवाल पूछ ही लें, जिसका आप बरसों से इंतजार कर रहे थे। वेलेंटाइन डे से जैसा खास दिन आपको पूरे साल कभी नहीं मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
