Latest Updates
-
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश
प्यार में हैं गिरफ्तार तो इन 11 चीजों पर है आपका अधिकार
स्त्री होना कोई आसान काम नहीं है और यह बात और भी कठिन हो जाती है जब वह किसी के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में होती है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह कुंवारी है या शादीशुदा, इस रिश्ते में औरतों से बहुत अधिक एडजेस्टमेंट की अपेक्षा की जाती है।
जी हाँ, हम यह मानते हैं कि कोई भी व्यक्ति सम्पूर्ण नहीं होता और इसलिए जब आप किसी रिलेशनशिप में होते हैं तो उसे अच्छी तरह से बनाये रखने के लिए समय के साथ कुछ समझौते करना आवश्यक होते हैं।
सॉरी बोलेने के लिये अपनाएं ये क्यूट तरीके
परन्तु इसी के साथ साथ जिस व्यक्ति से आप प्यार करती हैं उससे उन बातों की अपेक्षा करना नहीं छोड़ना चाहिए जो बातें आपको खुशी देती हैं। आखिरकार इस संबंध में आप दोनों है केवल वही नहीं है।
आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं पुरुष
तो सभी महिलायें इस बारे में सोचें कि वे अपने प्रेमी में क्या गुण चाहती हैं, यहाँ हम अपनी ओर से आपको कुछ सुझाव दे रहे हैं जिनके बारे में आपको विचार करना चाहिए। और सभी पुरुष इन बातों के बारे में सोचें ताकि आप उसे और अधिक खुशी दे सकें।

1. ऐसा कोई जो आपको हंसा सके
प्रत्येक लड़की चाहती है कि जिस व्यक्ति के साथ वह अपना सम्पूर्ण जीवन बिताए वह व्यक्ति विनोदपूर्ण हो। क्या आप भी उनमें से एक नहीं हैं? चलिए हम सुनिश्चित तौर पर यह मानते हैं कि आप उनमें से ही एक हैं। आखिरकार मज़े और हंसी के बिना जीवन नीरस हो जाता है।

2. आपको प्रेरित करने वाला
प्रत्येक महिला अपनी तरीके से विशिष्ट होती है। वह एक ऐसा लड़का चाहती है जो उसे वैसे ही स्वीकार करे जैसी वह है और उसका सम्मान करे। और एक औरत होने के नाते आप भी आप भी अपनी ज़िन्दगी में ऐसा ही लड़का पसंद करेंगी जो आपको वह करने दे जो आपका दिल करे। साथ ही साथ आपका मूड बदलने पर धैर्य भी रखे।

3. जो यह जाने कि दिन भर के काम के बाद आपको क्या चाहिए
जब आप एक व्यस्त दिन के बाद घर पहुँचती हैं तो कोई ऐसा हो जो आपकी पसंद का खाना टेबल पर लगा कर रखे तथा उसने इस बात का विशेष ध्यान रखा हो कि कौन से खाद्य पदार्थ से आपका मूड अच्छा हो सकता है। सही ना?

4. जो संबंध को समय दे ना केवल काम को
किसी भी संबंध को बनाये रखने के लिए आपको उसका पोषण करना पड़ता है। ऐसा करने के लिए आपको अपना कुछ समय और ध्यान समर्पित करने की आवश्यकता होती है। और ऐसा व्यक्ति जिसके पास उसके काम के अलावा आपके लिए भी वक्त है, आपके दोस्तों को जलने के लिए मजबूर कर सकता है।

5. ऐसा कोई जो आपके साथ रहने पर स्वयं को सौभाग्यशाली समझे
यह एक ज्ञात तथ्य है जिसे सुनकर आप झूम उठेंगे! और ऐसा लड़का जो आपको उसी रूप में पसंद करता है जैसी आप हैं वही आपके लिए सर्वोत्तम है। आखिकार कोई भी संबंध तभी बना रह सकता है जब वह आपके साथ अच्छा महसूस करे।

6. ऐसा कोई जो परिपक्व हो
कोई भी स्त्री नहीं चाहती कि वह अपने प्रेमी के लिए मां की तरह काम करे। वह चाहती है कि उसका साथी परिपक्व, समझदार और ज़िम्मेदार वयस्क हो। निश्चित रूप से वह ऐसे आदमी को पसंद नहीं करेगी जो बचकाना हरकतें करता हो या गंदा हो। वह चाहती है कि उसे ऐसा कोई व्यक्ति मिले जिसके साथ वह सुरक्षित महसूस कर सके।

7. वह जानता हो कि आपको किन बातों से खुशी मिलती है
ऐसा पुरुष जो जानता हो कि आपसे किस तरह का व्यवहार करना है तथा आपको बिस्तर पर आपकी पसंद से कैसे खुश किया जा सकता है, आपके लिए सर्वोत्तम है। जब वह सभी सही बातें जानता है तो और भी मज़ा आएगा यदि आप भी जाने कि सेक्स से संबंधित वे कौन सी पांच बातें हैं जो प्रत्येक पुरुष चाहता है कि औरतों को इनकी जानकारी होनी चाहिए।

8. ऐसा कोई जो वीकेंड्स पर घर पर रहना पसंद करे
ये बात सच है कि अच्छे कपडे, जूते पहनकर दोस्तों के साथ बाहर घूमकर छुट्टी का आनंद लिया जा सकता है। परंतु क्या इस बात में ज़्यादा मज़ा नहीं आएगा कि बिस्तर पर बैठकर अपनी पसंदीदा फिल्म देखते हुए एक दुसरे को प्यार करते हुए समय बिताया जाए?

9. जो आपके माता पिता का सम्मान और प्रेम करता हो
जब लड़की की शादी होती है तो उसके पति के माता पिता उसके माता पिता बन जाते हैं। और वह उन्हें भी उसी प्रकार सम्मान और प्यार देती है तथा प्यार करती है जिस प्रकार वह अपने माता पिता को देती है। उसी प्रकार प्रत्येक स्त्री यह चाहती है कि उसका पति भी उसके माता पिता को सम्मान दे, उनकी देखभाल करे तथा उनके अच्छे और बुरे समय में उनके साथ रहे।

10. जो दैनिक काम काज में सहायता करे
आप भी ऐसे लड़के को पसंद करेंगी जो खाना पकाने या सफ़ाई के काम करने या घर के कामों में हाथ बंटाने में किसी प्रकार की कमी न महसूस करे। और क्या यह देखना आश्चर्यजनक नहीं होगा कि उसे पता हो कि सफ़ाई का सामान कहाँ रखा है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है?

11. ऐसा लड़का जो आपको उसी रूप में पसंद करे
यदि आप जैसी हैं उसी रूप में वह आपको पसंद करता है, आपको स्वतंत्रता देता है तथा आपको अपने लिए समय देता है तो ही इस संबंध को रखा जा सकता है। आपको अपना जीवन अपने तरीके से बिताने का, दोस्तों का तथा दिमाग की शांति का पूर्ण अधिकार है उसी तरह है जैसे उसे है।



Click it and Unblock the Notifications