Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
अपने बॉयफ्रेंड की फीमेल फ्रेंड से ऐसे करें डील
किसी भी महिला को जब यह पता चलता है कि उसके ब्वाॅयफ्रेंड या हस्बैंड की कोई फीमेल फ्रेंड है तो वह खुद को इंसिक्योर फील करने लगती है। ऐसी स्थिति में बहुत मुश्किल हो जाता है कि आप ‘जे’ फील न करें। मतलब कि आपको जलन न हो। ऐसी स्थिति में किसी भी तरह का कंट्रोल फ्रीक खतरनाक हो सकता है।
इससे बेहतर है कि आप अपने पार्टनर की फीमेल फ्रेंड से डील करने के लिए कुछ टिप्स का सहारा लें। बेशक आप सिचुएशन को कंट्रोल में करें, लेकिन स्मार्ट भी बनें और नजर में आने से बचें। आइये आज हम आपको ‘बाहरवाली’ से निपटने के कुछ उपयोगी टिप्स के बारे में बताते हैं।

1. उसके साथ हैंग आउट करें
अगर आप उससे अकेले में आमने-सामने नहीं मिलना चाहती तो कोई बात नहीं। आप उस लड़की को हैंग आउट के लिए इंवाइट करें। साथ ही आप अपने ब्वाॅयफ्रेंड और दूसरे दोस्तों को भी साथ ले जाएं। अगर उस लड़की का कोई ब्वाॅयफ्रेंड हो तो आप उसे भी इंवाइट करें। इस हैंग आउट के दौरान आप यह देख पाएंगी कि जब वह लड़की आपके ब्वाॅयफ्रेंड के ईद-गिर्द होती है तो किस तरह से बिहेव करती है। खासकर आप उस लड़की की बाॅडी लैंग्वेज पर विशेष ध्यान दें। इससे आपको काफी कुछ आइडिया हो जाएगा। ये हैं पुरूषों को प्यार करवाने के 15 टिप्स

2. आपा न खोएं
अगर आप अपने ब्वाॅयफ्रेंड की फीमेल फ्रेंड के साथ डील कर रही हैं तो किसी भी सूरत में आपा न खोएं। जहां तक हो सके खुद को टेंशन और डिस्कम्फर्ट से दूर रखें। मुमकिन हो कि ये चीजें आपके अंदर हों, पर इसे अपने व्यवहार में न आने दें। यह आपके लिए बदनामी का कारण बन सकता है। कहने का मतलब यह है कि अपने आप को रिलैक्स रखें। यह न भूलें कि आप अपने ब्वाॅयफ्रेंड की दोस्त से डील कर रहे हैं ना कि उसकी लवर से। वो तो आप ही हैं जिससे वह प्यार करता है।

3. फोन काॅल्स और मैसेजेज
अगर आपके ब्वाॅयफ्रेंड के पास किसी फीमेल फ्रेंड के फोन काॅल्स या मैसेजेज आते हैं, तो बेवजह तनाव न पालें। आप उससे उस फीमले फ्रेंड के बारे में सीधे पूछ लें। कभी भी खुद को नाकारात्मक विचारों से तकलीफ न पहुंचाएं। हो सकता है वह फीमेल फ्रेंड उसके साथ काम करती हो या फिर वह पहले से ही शादी शुदा हो। और फिर यह भी तो देखें कि आपका ब्वाॅयफ्रेंड आप पर कितना विश्वास करता है। तभी तो वह किसी महिला के मैसेजेज पढ़ने से आपको नहीं रोकता।

4. चिंता छोड़ें
इस बात पर ध्यान दें कि आपका ब्वाॅयफ्रेंड या हस्बैंड उस महिला के साथ किस तरह से पेश आता है। अगर वह उसके साथ किसी मेल फ्रेंड की तरह ही पेश आता है तो नर्वस होने की जरूरत नहीं है। अगर आप उन दोनों के बीच किसी तरह की फलर्टिंग को नोटिस नहीं कर पा रही है तो समझ जाएं कि आपका पार्टनर लाॅयल है। गैरजरूरी शक व सुबा से अपने रिलेशनशिप को बर्बाद न होने दें। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह महिला कितनी खूबसूरत है। प्यार के लिए तो आखिर उसने आपको ही चुना है। क्या आपके दोस्त रिलेशनशिप के बीच आ रहे हैं?

5. बातचीत
यह भी एक कारगर तरीका है। अगर आपको लगता है कि आपके ब्वाॅयफ्रेंड और उसके फीमेल फ्रेंड के बीच कुछ गड़बड़ है तो आप प्राॅब्लम के बारे में अपने ब्वाॅयफ्रेंड से बात करें। उसे बताएं कि आप कैसा महसूस कर रही हैं। अगर कभी कोई मूमेंट आपको अजीब लगा तो उसे एक्सप्लेन करने के लिए कहें। अगर आपके पास शक करने का कोई ठोस प्रमाण हो तो उसे बताएं। ऐसे मसलों पर बात करना काफी नाॅर्मल ही होता है।
6. ज्यादा ध्यान न दें
अब आप उस लड़की को गायब तो नहीं कर सकती ना! हां, अगर वह आपको पसंद नहीं है तो उसे इग्नोर करें। अपने पार्टनर की फीमेल फ्रेंड पर ध्यान न दें। एक बात जान लें, जब तक आपका पार्टनर आपके साथ है, आप उसके लिए किसी भी दूसरी महिला से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।



Click it and Unblock the Notifications
