Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
आखिर शादी से पहले संबंध बनाना क्यूं होता है घातक
शादी से पहले अधिकतर पार्टनर शारीरिक संबंध बनाने के लिए क्रेजी होते हैं, क्योंकि उन्हे सिर्फ एक-दूसरे की आंखों में पैशन और लव दिखाई देता है। वो कभी सोच नहीं पाते हैं कि ऐसा करने से उन दोनों के आपसी सम्बंध पर क्या असर पड़ सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि ऐसा करने से जोड़े के भविष्य में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
MUST READ: सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज को रोकने के उपाय
अगर आप किसी रिश्ते में हैं और शादी नहीं हुई है तो ये बात हंसी में टाल सकते हैं लेकिन ये बात 100 प्रतिशत सच है कि शादी से पहले संबंध बनाने से पार्टनर के बीच मतभेद हो सकता है और सम्बंधों में दरार आ सकती है। कई बार शादी से पहले संबंध बनाने से शारीरिक दोष उभर कर सामने आ जाते हैं या कोई यौन रोग हो सकता है जिससे आपका प्यार दो मिनट में ही छूमंतर हो सकता है। जानिए आखिर शादी के पहले संबंध बनाना क्यूं होता है घातक -

1. किसी कैरेक्टर को ध्यान में रखते हुए: शादी से पहले संबंध सिर्फ प्यार के जोश में बन जाते हैं उनमें किसी भी प्रकार की गंभीरता नहीं होती है। वो किसी हीरोईन को ध्यान में रखते हुए सेक्स करते हैं न कि यह उनका पार्टनर को लेकर डेडीकेशन होता है। उन्हे सिर्फ फिजिकल ब्यूटी समझ में आती है।
2. अनचाही गर्भावस्था: शादी न हुई हो और आपने रिश्ता बना लिया, तो आप गर्भवती भी हो सकती हैं या आपकी पार्टनर गर्भवती हो सकती हैं। ऐसे में आप दोनों ही उलझन में पड़ जाएंगे और आपके निर्णय से कोई खुश नहीं होगा।
3. बुरा लगना: शादी से पहले सेक्स करने से कई बार मन में गिल्ट भी होता है। आपको अपने पार्टनर की वफादारी पर तरस आ सकता है अगर आप उसे डिच करने वाले हैं।
4. धर्म: कई धर्मों में शादी से पूर्व सेक्स करना वर्जित होता है। ऐसा यूं ही नहीं लिखा गया है लेकिन कई लोग इसे मिथ मानकर अपने पार्टनर को अपना बना लेते हैं। ऐसा न करें तो शायद आपके रिश्ते में हमेशा मधुरता बनी रहें।
5. पारिवारिक मूल्य: अगर आपकी पार्टनर गर्भ धारण कर लेती है तो आपके परिवार के मूल्यों को ठेस लगेगी। गर्भपात करवाना उचित नहीं होता है, ऐसे में आप विचित्र स्थिति में फंस सकते हैं। इसलिए, संभव हो तो अपने पार्टनर के साथ शादी से पहले शारीरिक सम्बंध न ही बनाएं, तो उचित होगा।



Click it and Unblock the Notifications
