Latest Updates
-
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना
पहली बार डेट पर जाने वाली लड़कियों के लिए खास टिप्स
तो फाइनली अब आप अपने कूल चैट फ्रैंड से मिलने जा रही हैं या आपकी अपने ब्यॉवफ्रैंड के साथ पहली डेट है। आप एक्साइटेड हैं और हल्का सा नर्वस भी फील कर रही हैं, डोंट वरी, नर्वसनेस उस तरफ भी होगी ही। लेकिन...... अगर आप अपनी लाइफ में पहली बार किसी के साथ डेट कर रही हैं तो आपके लिए कुछ खास टिप्स हैं।
READ: पहली डेट पर जाने के 10 टिप्स
इन टिप्स में आपको बोल्डस्काई की ओर से बताया जाएगा कि पहली डेट पर आपका व्यवहार कैसा होना चाहिए, आपको किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए और आपको अपने जेंटलमैन को कैसे इम्प्रेस बनाएं रखना है।

1. बोलें:
अगर आपका पार्टनर आपको बोलें कि वह आपको कहीं बाहर ले जाना चाहता है और आपके साथ एक शाम बिताना पसंद करेगा, तो उसका दिल रखने के लिए उसकी हां में हां करने की जरूरत नहीं है, जब कम्फर्ट हो जाएं, तभी हां बोलें। डेट पर जाने के बाद भी उसके पूछने पर अपनी पसंद का ऑर्डर दें न कि हड़बड़ी में दे दें।

2. पहनावा:
पहली बार डेट पर जाने के एक्साइटमेंट में अक्सर लड़कियां ऐसी ड्रेस पहन लेती हैं जिसमें न वह सही से बैठ पाती हैं और न ही सही से चल पाती हैं। पहली डेट पर बिल्कुल आरामदायक कपड़े पहनकर जाने चाहिए, ताकि आपको कपड़ों को लेकर कोई दिक्कत या झंझट न लगे।

3. उसे महसूस कराएं कि वह आपके मैन हैं:
अगर आप डेट पर किसी पुरूष को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो उसे महसूस कराएं कि आपके हीरो यानि मैन हैं। जैसे- अगर आपको कुछ चाहिए तो वेटर को खुद न बुलाकर उनसे ही बुलाने को कहें। उन्हे मौका दें कि वो आपके प्रोटेक्टटर बनें और आप पर प्यार बरसाएं।

4. ज्यादा न खाएं:
पहली ही डेट पर एकदम से पेट भर खाने की जरूरत नहीं है। वह आपको बहुत फोर्स करेगें लेकिन बेहतर होगा कि आप सीमित और लाइट चीजें ही खाएं। इससे आप हंसी का पात्र नहीं बनेगी और आपका क्लास भी मेंटेन रहेगा।

5. अपने हाथों को मुलायम रखें:
डेट पर जब भी पार्टनर आपका हाथ पकड़ें, उसे महसूस होना चाहिए कि आपके हाथ बहुत मुलायम हैं। उसे खुद का हाथ आपके हाथों में बड़ा और कठोर महसूस होना चाहिए, इससे उसका आप पर प्यार और बढ़ेगा। हाथों को मुलायम रखने के लिए मैनीक्योर करें और हमेशा मॉश्चराइजर लगाकर रखें।

6. मेंटेन करने में वक्त बर्बाद न करें:
पहली डेट पर ऐसी तैयार न हों कि हर दो मिनट में टच देने के लिए बाथरूम जाना पड़ें। कभी बाल संवारने की जरूरत आ पड़े तो कभी लिपिस्टिक लगाने की। ऐसा करके आप अपना कीमती वक्त ज़ाया कर देगी और पार्टनर के साथ बिताएं जाने वाले समय को किल कर देगी।

7. फोन दूर रखें:
डेट पर जाते समय अपने फोन को दूर रखें। हर समय अपने फोन पर ध्यान देना सही नहीं है। वैसे भी आप अगर किसी के साथ बैठी हुई हैं तो बातचीत के दौरान ध्यान उस व्यक्ति पर होना चाहिए न कि मोबाइल पर।

8. दूसरे लड़कों के बारे में बात न करें:
डेट पर जाने के बाद कभी भी अपने पार्टनर के साथ दूसरे लड़कों या उनके साथ हुई डेट या घूमने-फिरने के बारे में बात न करें। इससे आप दोनों के रिश्ते पर प्रभाव पड़ सकता है। इससे अच्छा होगा कि आप अपने बारे में या हाल ही में आपने क्या किया, उस बारे में बात करें।

9. सवाल पूछें:
आपकी बातें लंबे समय तक आराम से चले, इसके लिये आप उनसे कुछ आम से सवाल जवाब कर सकती हैं। आप उनसे उनके शौक, फेमिली, हॉबी, दोस्तों, उनके फेवरेट म्यूजिक आदि के बारे में पूछिये। कुछ ऐसे सवाल जैसे, राजनीति, सैलरी या फिर उनकी ईगो को हर्ट करने वाले सवाल ना पूछें।

10. बातें करें, पर सब कुछ उजागर न करें:
डेट के दौरान आप व्यक्ति से डेट करें, उनसे बात करें लेकिन उन्हे हर बात न बताएं। ऐसा माहौल रखें कि आप एक हद से ज्यादा पर्सनल या इमोशनल न होने पाएं।

11. ज्यादा पिएं नहीं:
पहली डेट पर जाते ही टल्ली न हो जाएं। मूड बदलने के लिए आप थोड़ा सा पी सकती हैं लेकिन ज्यादा न पिएं, वरना बहक सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
