Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अगर हुआ है उसे प्यार... तो ये इशारे करेगा आपका आशिक
हम अक्सर कहते हैं कि लड़कियों को समझना मुश्किल होता है, लेकिन असल में होता इसका उल्टा है। जी हां, अगर लड़की को प्यार होता है तो उसकी मुस्कान देख कर ही सारा राज़ खुल जाता है, लेकिन जब बात लड़के के प्यार की आती है, तो कुछ समझ में नहीं आता कि उसके दिमाग में क्या खिचड़ी पक रही है।
READ: प्यार करने पर ही मालूम पड़ती हैं ये 7 प्यारी बातें
लड़के को आपसे प्यार हुआ है की नहीं इसका पता केवल कुछ लक्षण देख कर ही लगाया जा सकता है। ये संकेत आपको जानने में मदद करेंगे कि जिस लड़के को आप चोरी-छुप्पे पसंद करती हैं, वो भी कहीं न कहीं आपके प्यार में गिरफ्तार है और वह उस दिन का इंतजार कर रहा है, जिस दिन वह आपसे अपने प्यार का इजहार करेगा।
आइये जानते हैं कि जब लड़के को आपसे प्यार होगा, तो वह कौन कौन से इशारे देगा...

उसकी आंखों में चमक दिखेगी
आपको उस समय उनकी आंखों में एक अजीब सी चमक दिखेगी जब आप अचानक से उनके सामने आ गई हों। आपको ऐसा लगेगा जैसे वह आपको ही ढूंढ रहे हों।

वह आपको अपने खास दोस्तों से मिलवाएगा
किसी न किसी तरह से वह आपको या तो अपने अच्छे दोस्तों से मिलवाएंगे या फिर उनके बारे में खूब बातें करेंगे। अगर वह आपको अपने दोस्तों से मिलवा चुके हैं, तो समझिये कि वह आपको अन्य लड़कियों से अलग ट्रीट करते हैं। ऐसा बहुत ही कम होता है, इसलिये आप खुश हो जाइये कि वह आप को दिल दे बैठे हैं।

वह आपको खाना पका कर खिलाएगा
अगर आप बीमार पड़ जाएं और वह आपके लिये खाना पका कर खिलाएं तो समझिये कि वह बुरी तरह से आपसे प्यार करते हैं।

आपको देख कर स्माइल करेगा
आप उन्हें खुश करती हैं और उन्हें अच्छा फील करवाती हैं इसलिये उनके दिल में आप राज करती हैं।

TEXT का रिप्लाई झट से करेगा
वे ना केवल आपके TEXT का रिप्लाई झट से करते हैं बल्कि ऐसी बातें भी बोलते हैं, जिससे बात काफी लंबी हो सके। इसका मतलब है कि वह आपसे बातें करना पसंद करते हैं। लड़के तभी मैसेज का जवाब देते हैं, जब वह किसी के प्यार में पड़ चुके हों।

हर कोई उनकी मुस्कुराहट का राज़ पूंछेगा
उनके दोस्त और आस-पास वाले, उनकी मंद-मंद मुस्कुराहट के बारे में उनसे पूछते रहते हैं और वह उनका जवाब ना दे कर केवल आपको देखते हैं। यह दिखाता है कि वह आपको अपना दिल दे बैठे हैं।

वो आपके दोस्तों से दोस्ती करेंगा
जब तक कि कोई लड़का किसी लड़की के बारे में पूरी तरह से सीरियस नहीं होता, तब तक वह उसकी दोस्त या फैमिली से दोस्ती करने की नहीं सोंचेगा।

वो अपने बचपन की कहानियां आपको सुनाएगा
क्या आपको वे अपने बचपन की शैतानियां और ऐसे कांड बताते हैं, जो वे शायद किसी को आगे चल कर बातएंगे? यह दिखाता है कि वह आपसे हर निजी बातें शेयर करने में दिलचस्पी रखते हैं।

वो आपके लिये समय निकालेगा
वह आपके काम के लिये सब कुछ छोड़ सकता है। हो सकता है कि आपको शॉपिंग पर जाना हो लेकिन उनका क्रिकेट मैच आ रहा हो, पर फिर भी वह आपको प्यार करने के नाते अपने जान से भी प्यारा क्रिकेट मैच छोड़ देगा।

वह आपको अपने सीक्रेट्स बताएगा
अगर वह आपको अपने बारे में राज की बातें बताते हैं, तो इसका मतलब है कि वह आप पर पूरी तरह से भरोसा करते हैं और आपको प्यार करने लगे हैं। यह सच्चे प्यार की निशानी है।

आपकी बकवास बातें भी बड़े प्यार से सुनेंगा
अगर वह आपसे प्यार के चक्कर में पड़ चुके हैं तो, वह आपकी बिना सिर और पैर वाली बातें भी प्यार से सुनेंगे और सवाल भी करेंगे।

आपके मेल फ्रेंड्स से चिढ़ेगा
क्या आपने गौर किया है कि जब भी आप अपने मेल फ्रेंड्स या कुलीग से मजे ले कर बातें करती हैं, तो वह कहीं न कहीं जल रहा होता है। उसे पसंद नहीं है कि उसके बजाए कोई दूसरा आपसे इतना घुल मिल कर बातें करे।



Click it and Unblock the Notifications
