Latest Updates
-
सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है कालमेघ, जानें इसके लाभ और सही सेवन तरीका -
बिना तेल का आम का अचार: स्वाद में लाजवाब और वजन घटाने लिए परफेक्ट, सालों-साल नहीं होगा खराब -
तलाक के बाद घर लौटी बेटी तो पिता ने ढोल-नगाड़ों से किया स्वागत, बांटीं मिठाइयां, दिल जीत लेगा Video -
2055 तक मंगल पर होंगे घर, लैब में बनेंगे अंग! बाबा वेंगा की 5 भविष्यवाणियों ने लोगों को चौंकाया -
प्रेग्नेंसी में बैंगन खाना चाहिए या नहीं? जानिए इसके फायदे और नुकसान -
क्या डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं आम? जानें खाने का सही तरीका और समय जिससे न बढ़े शूगर लेवल -
Shani Nakshatra Gochar 2026: 17 अप्रैल से शनि देव की बदलेगी चाल, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान -
रणदीप हुड्डा ने दिखाई बेटी की पहली झलक, नाम भी किया रिवील, बेहद खास है मतलब -
Kalashtami 2026: बुरी नजर और बाधाओं से मुक्ति के लिए कालाष्टमी पर करें ये 5 सरल उपाय -
Kalashtami Upay: शिवजी के अंश काल भैरव को प्रसन्न करने के 3 महाउपाय, चमकेगी सोई हुई किस्मत
क्या आप अपने प्रेमी को कन्फ्यूज़ कर रही हैं
किसी भी लड़के को कन्फ्यूजन में रखना कि आप उसे प्यार करती हैं, ये सही नहीं है। लेकिन कई बार खुद लड़की को भी नहीं मालूम होता है कि वह क्या कर रही है।
प्यार में पड़ने वाला लड़का, हर पल आपकी निगाहों में आना चाहता है और आपमें रूचि बनाएं रखने के लिए हर संभव प्रयास करता है। अगर आप किसी लड़के को पसंद या नापसंद करती हैं तो उससे इस बारे में खुलकर बात करें।
READ: आपकी इस बात को पहली ही नज़र में नोटिस कर लेते हैं पुरुष
उसे बताएं कि आप उसके बारे में क्या महसूस करती है। लेकिन उसे मंझधार में न रखें। अगर आप निम्नलिखित बातें किसी लड़के के साथ करती हैं तो आप उसे कन्फ्यूज़ कर रही हैं, जानिए कैसे-

1. उसके मैसेज का उत्तर न देना:
लड़के के द्वारा भेजे जाने वाले मैसेज का उत्तर न देकर आप उसके कन्फ्यूज कर देती हैं। अगर ऐसा आपने ज्यादा समय तक किया तो उसे आपमें रूचि नहीं रह जाएगी।

2. सही तरीके से बात न करना:
पहले आप बात करती हों और बाद में कुछ कारण बताकर बात करना बंद कर दिया हों या आप उससे पहले की तरह सही से बात न करती हों, तो भी वह कन्फ्यूज रहेगा।

3. उसके सामने किसी और से नजदीकी बढ़ाना:
अगर आप, आपको पसंद करने वाले लड़के के सामने किसी और से करीब होती हैं तो नो डाउट उसे कन्फ्यूज कर रही हैं। वह आपको पसंद करने को छोड़ने के लिए विवश हो जाएगा।

4. बिना वजह झगड़ा करना:
अपने दोस्त या अपने चाहने वाले के साथ बिना बात के झगड़ा करना आपको उसे कन्फ्यूज कर सकता है कि आप उसे प्यार करती भी है या नहीं। ऐसे में वह इरीटेट होगा और आपसे दूरी बनाने की सोचने लगेगा।

5. उसके प्रयासों की सराहना न करना:
अगर आपने पहले कभी अपने साथी को उस काम के लिए प्रेरित किया हो और अब वहीं काम करने पर भी आप उसकी सराहना नहीं करती है तो आप उसे संशय में डाल रही हैं कि आपको उससे प्यार है भी या नहीं।

6. फ्रिक न करने का ढोंग करना:
अगर आपको कोई लड़का पसंद करता है और जल्द ही आपको प्रपोज करने वाला है, तो वह हर दिन आपके हर मूवमेंट को ध्यान से देखेगा। ऐसे में फ्रिक और परवाह न करने का ढोंग आपको मंहगा पड़ सकता है और वह कन्फ्यूज होकर आपकी जिंदगी से दूर जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











