Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ऑनलाइन डेटिंग पर बोले जाने वाले दस सबसे बड़े झूठ
लड़के-लड़कियों के प्यार में ज़माने के साथ बदलाव आने लगा है, अब उन्हे प्रेमपत्र भेजने के लिए कबूतर की जरूरत नहीं पड़ती है और न ही किसी बंदे की। उनके लिए डेटिंग लाइन सबसे ज्यादा उपयुक्त रहती हैं।
जी हां, डेटिंग लाइन के बारे में आप सभी ने सुना ही होगा कि इन साइट्स पर आप अपना एकांउट बना सकते हैं और चैट कर सकते हैं।
क्या ऑनलाइन डेटिंग करना सही है?
पर दुनिया में फरेब की कमी नहीं है, ऐसे में कई बार लड़के और लड़कियां आपस में झूठ भी बोलते हैं।
डेटिंग साइट पर सबसे ज्यादा झूठ बोला जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको डेटिंग साइट पर सबसे ज्यादा बोले जाने वाले झूठ के बारे में बता रहे हैं जो कि निम्न प्रकार हैं:
ऑनलाइन डेटिंग के लिये 8 टिप्स

1. कम से कम फोटो शेयर करना:
ऑनलाइन डेटिंग में फ्रॉड करने वाला व्यक्ति कम से कम और चुनिंदा तस्वीरों को ही शेयर करेगा, क्योंकि उसके इरादों में खोट होता है।

2. उम्र:
लड़का हो या लड़की, ऑनलाइन डेटिंग में दोनों ही अपनी उम्र को छुपाते हैं। कई बार इसके लिए वो तस्वीरों की एडटिंग भी कर देते हैं।

3. परिवार के बारे में झूठ:
लड़कियों का झुकाव परिवार के प्रति ज्यादा होता है इसलिए लड़के इसका भरपूर फायदा उठाते हैं। वे ऐसा झूठ बोलते हैं कि लड़की को उसके परिवार से प्यार हो जाएं।

4. पसंद की लिस्ट:
लड़कियों को हर वो इंसान पसंद आता है जो उनकी रूचि और रूझान को पसंद करें। जो पुरूष, शादी-शुदा होते हैं और इसके बावजूद भी किसी की तलाश में होते हैं, वे ऐसे खेल बहुत खेलते हैं।

5. मैं लम्बा, सुंदर और नौजवान हूँ:
लड़के अक्सर अपने आप को बहुत हैंडसम बताते हैं। उन्हे लगता है ऐसा करने से उनकी मौज हो जाएगी।

6. उसकी नौकरी:
डेटिंग साइट पर लड़के हमेशा अपनी नौकरी को इम्प्रेसिव बनाकर पेश करते हैं। उन्हे जिस तरह की लड़की चाहिए होती है, वे उसी तरह की नौकरी को साइट पर लिख लेते हैं।

7. शेप:
लड़कियां ही नहीं लड़के भी अपनी बॉडी और शेप के बारे में साइट्स पर झूठ बताते हैं ताकि लड़कियां उनसे इम्प्रेस हो जाएं।

8. लोगों की पसंद हूँ:
लड़के, बहुत बार लड़कियों को ये बताते हैं कि उनकी बहुत वैल्यू है। दूसरे उन्हे बहुत इम्प्रेसिव मानते हैं।

9. मुझे किसी की जरूरत नहीं:
डेटिंग साइट पर सर्फिंग करने वालों को जब कोई लड़की चैट पर मिल जाती है तो वे बोलते हैं उन्हे किसी की जरूरत नहीं थी। अगर आपको किसी की आवश्यकता नहीं थी तो आप यहां कर क्या रहे हैं।

10. मेरी जिन्दगी में बहुत उतार-चढ़ाव आएं:
डेटिंग साइट पर लड़के, लड़कियों को इमोशनल ब्लैकमेल करते हैं। वे उन्हे अपने दुख दर्द सुनाकर अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
