Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
लड़कियों को पटाने के चक्कर में लड़के कर बैठते हैं ये बेवकूफियां
बाबा आदम के जमाने से ही लड़के, लड़कियों को पटाने और उन्हें रिझाने का प्रयास करते आ रहे हैं। हर किसी लड़के के जीवन में ऐसा पल जरूर आता है जब वह किसी ना किसी लड़की को प्रभावित करने की कोशिश में लगा रहता है।
लड़की का पीछा करके कैसे करते हैं आप ''वेस्ट ऑफ टाइम''
हर लड़का, लड़की को खुश करने के चक्कर में इतना उतावला हो जाता है कि इस उतावलेपन के चक्कर में वो उसे खुश करने की बजाय अपनी हंसी और उड़वा बैठता है।
अगर हुआ है उसे प्यार... तो ये इशारे करेगा आपका आशिक
हम आपको ऐसी ही कुछ बेवकूफियां बता रहे हैं जो कि अक्सर लड़के लड़कियों के सामने करते हैं। कौन-कौन सी गल्तियां करते हैं लड़के

दिखावा
लड़की को प्रभावित करने के लिए कई लोग ये तरीका अपनाते हैं। वे कई तरह का दिखावा करने की कोशिश करते हैं लेकिन समझदार लड़कियां इसे पहले ही समझ लेती हैं कि ये तो सिर्फ झिछोरपन है जिससे आप उन्हें बेवकूफ बना रहे हैं।

पहनावा
यदि आप भद्दे और ऐसे कपड़े पहनकर उन्हें रिझाने की कोशिश कर रहे हैं जो आप पर जमते नहीं है, तो ऐसा ना करें। कहीं ऐसा न हो कि आप हंसी का पात्र बन जाओ। इसलिए वो ही पहने जो आप पर सूट करता हो।

जो बस के बाहर हो उसे ना करें
यदि आप शराब नहीं पीते हैं या आपको सूट नहीं करती है तो फिर क्या जरूरत है आपको ऐसा करने की और बाद में उल्टियाँ करने की।

अपनी झूंठी ताकत दिखाना
कई बार आप लड़की को अपनी ताकत दिखाने के लिए किसी को लड़ने के लिए चैलेंज करते हो लेकिन हर बार ये चीजें काम नहीं आती। फिल्मों में ये तरीके चलते हैं लेकिन वास्तविक जीवन में ऐसा करने वालों को झगड़ालू समझा जाता है। अधिकतर महिलाओं को हिंसा और खून-खराबा पसंद नहीं होता है, इसलिए अपनी हंसी ना उड़वाएँ।

एक्टिंग हर जगह काम नहीं आती है
यदि वो आप में रुचि ले रही है तो क्या जरूरत है बार-बार फोन को देखकर अपने आपको व्यस्त दिखाने की, जब कि किसी का फोन तो आ ही नहीं रहा है। ऐसा करने से बनती बात बिगड़ सकती है।

अपने अंदर का कुक दिखाना
माना कि अधिकतर लड़कियों को अच्छा खाना बनाने वाले लड़के पसंद होते हैं, पर बदबूदार और बेस्वाद डिश बनाकर अपनी बेइज्जती करवाने में भला कहाँ की समझदारी है।

हूँ-हां, जैसे शब्दों का इस्तेमाल
आजकल सब मॉडर्न हुये जा रहे हैं और हूँ-हां जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना एक चलन हो गया है, खास तौर पर चैटिंग में। लेकिन किसी लड़की को ऐसे शब्द हजम ना हों और कहीं वो आपसे प्यार करने की बजाय ऐसे शब्दों के ज्यादा इस्तेमाल को देखकर आपसे नफ़रत ना करने लग जाए।

हंसमुख रहें
लड़कियों को मजाकियां लड़के पसंद होते हैं। ये सच है, बेशक उन्हें हँसाएँ पर अपनी हंसी ना बनवाएँ।

मुझे सिर्फ तुम पसंद हो, हर लड़की को ये ही बोलना
यदि आप ऐसा कर रहे हैं तो अपना झूँठ बड़ी समझदारी से बोलें, कहीं लेने के देने ना पड़ जाएँ। दोनों हाथों में लड्डू रखने के चक्कर में बैडमिंटन एम्पायर बनकर दोनों पालों पर नजर रखने के चक्कर में कहीं आपका खेल ना बिगड़ जाये।

आपको अगर फुटबॉल मैच देखना है तो उसे पार्क में क्यों ले जाते हो
प्रकृति प्रेमी बनने की कोशिश करना अच्छी बात है पर लेकिन यदि आपकी इच्छा फुटबॉल मैच देखने की है तो उसे पार्क में ले जाने से क्या मतलब है। ऐसे में ना आप मजे ले पाओगे ना वो। दूसरों पर किसी चीज में झूंठी रुचि दिखाना आपको परेशानी में डाल सकता है।



Click it and Unblock the Notifications