Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
बिना छुएं उन्हे अपना बना लेने के 6 टिप्स
क्या आप जानती हैं कि बिना छुए किसी पुरूष को किस तरह अपनी ओर आकर्षित किया जाता है ताकि वह आपका दीवाना हो जाये। पुरूष को लुभाने और अपना बनाएं रखने के लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं बस कुछ खास ट्रिक को अपनाने की जरूरत है।
READ: पति को खुश करने के लिये 13 अच्छे तरीके
क्योंकि आदमियों का दिल मोम का होता है जो थोड़ी सी चिंगारी में ही पिघल जाता है। उनके दिल और दिमाग पर काबू करना इतना भी मुश्किल नहीं होता है जितना लगता है। आइए जानते हैं कि किसी पुरूष को बिना छुए किस तरह अपना बनाया जा सकता है।

1. अपना ख्याल रखें:
पुरूषों को हमेशा ऐसी स्त्री पसंद आती है जो अपना ध्यान रखती हों। जब आप अपना ध्यान रखेगी तो पुरूष आपके शरीर को मंदिर की तरह पूजने लगेगा। अपने लुक को हमेशा आकर्षित करने वाला बनाएं। जिम जाएं, फिट रहें। पार्लर जाएं और मेंटेन रहें। संतुलित आहार खाएं और खुश रहें। ज्यादा मेकअप न थोंपें लेकिन ग्लैमरस दिखें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं तो अंदरूनी चमक आएगी। ताजी सब्जियों का सेवन करें, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा और आप बीमारीमुक्त रहेगी।

2. सेक्सी अवाज:
पुरूषों को सेक्सी आवाज बहुत लुभाती है। इसलिए अगर आपको किसी के दिल में जगह बनानी है तो अपनी आवाज पर वर्कआउट करें और उसे हल्का सा भारी बनाएं। महिला की अावाज ही पुरूष की कमजोरी होती है।

3. परफेक्ट होंठ:
अपने होंठो को ऐसा रखें कि वो भद्दे न दिखें। हमेशा लिपग्लॉस लगाकर रखें। अगर आपके होंठो में कोई दिक्कत है तो सर्जरी करवा लें। पाउट्स बनाएं ताकि आप उसे आकर्षित कर सकें। पिंक ग्लॉस लगाएं और सॉफ्ट बनाने के लिए मलाई आदि को रात में लगाकर सोएं।

4. बोलती आंखें:
सुंदर आंखें, दिल पर काबू कर लेती हैं। हर पुरूष चाहता है कि उसकी प्रेमिका की आंखों में झील सी गहराई हो। इसलिए, आंखों के मेकअप पर हमेशा ध्यान दें। मसकारा और लाइनर सही तरीके से लगाएं। अपनी आंखों की देखभाल करें और आंखों के नीचे डार्क सर्कल होने से बचाएं। बात करते समय आंखों से भी बात कहें।

5. चिकने पैर:
चिकने और सुंदर पैरों पर आदमी की निगाहें टिक जाती हैं। अपने पैरों को साफ रखें, प्राॅपर वैक्स करवाएं और अच्छी सा नेलपेंट लगाकर रखें। समय-समय पर पैडीक्योर करवाती रहें। एडि़यों का खास ख्याल रखें। हाई हील पहनें और स्टाइलिश वे में चलें।

6. लम्बे बाल:
अगर आपके बाल लम्बे हैं तो सोने पे सुहागा। लड़कों और पुरूषों को लम्बे बाल बहुत पसंद आते हैं। वो चाहते हैं कि उन्हे सहलाएं और अपना प्यार लुटाएं। अपने बालों की केयर करें, स्पॉ करें और मुलायम बनाएं। इससे आप उनके दिल के और करीब बिना छुएं ही पहुंच जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
