Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kiss लेते समय बिल्कुल भी ना करें ये चीज़ें
चुम्बन अपने आप में एक आनंददायी प्रक्रिया है जिसका आनंद प्रत्येक युगल लेता है। चुम्बन प्रेम, उत्तेजना एवं उत्साह दर्शाता है। कपल्स पहले-पहले चुम्बन के आदान-प्रदान की यादों को संजो कर रखते हैं। और बाद में उस बेशकीमती क्षण के विषय में ढेरों बातें करते हैं।
किसी के लिए भी, चाहे उसका प्रेम-सम्बन्ध हो या नहीं, चुम्बन के बारे में मुख्य एवं महत्वपूर्ण बातों का ज्ञान आवश्यक है। अक्सर लोग चुम्बन के समय कुछ ऐसी गल्तियां कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करना चाहिए। हम ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डाल रहे हैं।
READ: इन कारणों से जाने रिश्ते में KISS करना कितना है जरुरी
हर दूसरा व्यक्ति, जो सही रूप से किस करने की कामना रखता है, उसे इन खास बातों को सदैव याद रखना चाहिए, जिसके बारे में हम आपको अभी बताएंगे -

जीभ बाहर ना रखें
जीभ के साथ सीधा धावा बोलना एक अप्रिय एहसास है। यह कई लोगो का मूड तक खराब कर देता है। इसके साथ यह अपरिपक्वता का उच्चतर स्तर भी दर्शाता है इसलिए ध्यान रखें कि जब तक आपके होंठ एक-दूसरे के होंठों से जुड़ नहीं जाते, आपकी जीभ आपके मुंह में ही रहे। तत्पश्चात आप इसको बाहर निकलने की अनुमति दे सकते हैं ।

चुम्बन के समय कठोरता ना अपनाएं
अपने साथी को सांस लेने का अवसर देना ज़रूरी है। ऐसे व्यक्ति का चुम्बन लेना, जो अपने साथी को काट ले या फिर कष्ट दे, बहुत ही असुखद एवं असहजता का विषय है। इसे धीरज के साथ बड़े आराम से करें। इस प्रकार यह आपके रोमांच को और बढ़ा देगा।
READ: स्वीटहार्ट को किस करने के 15 फायदे
अपरिपक्व चुटकलों से बचें
यह, खासकर पुरुषों का, मूड खराब करने का कारण बन सकता है। लतीफ़े आपके पुरुष-साथी का जोश एवं रोमांच का स्तर गिरा देते हैं । इस के साथ जुडी अपरिपक्वता आपके साथी को आपके बारे में राय बनाने पर मजबूर कर देती है जिस से परिस्तिथि और भी बिगड़ सकती है ।

दूर हटने की चेष्टा ना करें
जब आप चुम्बन करना ही चाहते हैं तो आखिर आप दूर क्यों हटना हटना चाहेंगे ? इस से आपके साथी में अरुचि उत्पन्न हो सकती है। और वो उसके प्रति, आपके आकर्षण के बारे में गलत अनुमान भी लगा सकता है।

डकार ना लें
डकार लेना निषेध है। निश्चित रूप से ही आपका साथी इस से अप्रसन्न होगा और इसकी शिकायत करेगा । जब आप दोनों में से कोई भी, इस अप्रिय घटना को अंजाम देता है तो पूरा बना-बनाया माहौल खराब हो जाता है । और अगर आपने कुछ ऐसा खाया हो, जिसकी गंध अप्रिय हो, तब तो परिणाम और भी अधिक गंभीर हो सकते हैं ।



Click it and Unblock the Notifications
