Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
आपके बोरिंग रिश्ते में गर्माहट ले आएँगे ये 8 उपाय
कोई भी रिश्ता चाहे वह दो प्रमियों के बीच का हो या फिर पति-पत्नी के बीच का, अगर रिश्ते में ठंडापन आ गया तो पूरी जिंदगी एक दूसरे के साथ बितानी मुश्किल हो जाती है। पर कोई भी रिश्ता हर वक्त गरम रहे, ऐसा भी पॉसिबल नहीं होता। प्यार के रिश्ते के शुरुआत में तो सब कुछ अच्छा लगता है लेकिन धीरे धीरे जब आग ठंडी हो जाती है तो, सब कुछ बोरिंग लगने लगता है।
READ: पति को दुबारा प्यार में पागल कर देने वाली 7 रोमांटिक ट्रिक
अगर आपकी भी लव लाइफ बोरिंग हो गई है और पैशन कहीं गायब सा हो रहा है तो, घबराइये नहीं क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिन्हें आजमा कर आप अपनी बोरिंग लव लाइफ को दुबारा गर्म कर सकेंगे।

1. रिश्ते में रोमांस भरें
कई बार अगर आप रोमांटिक नहीं होते तो भी आपका रिश्ता बोरिंग हो जाता है। अपने रिश्ते में थोड़ा सा रोमांस भरें और अपनी बोरिंग लव लाइफ में थोड़ा स्पार्क जगाएं।

2. एक ट्रिप पर जाएं
रोजाना घर में रह कर या फिर एक ही शहर में इधर-उधर घूम कर क्या आप बोर नहीं हो गए? अगर हां, तो अपनी वाइफ या प्रेमिका को ले कर कहीं लंबे समय के लिये ट्रिप पर ले जाएं जहां पर आप दोनों घंटों बिना किसी डिसटरबेंस के एक दूसरे के साथ समय बिता सकें।

3. अंतरंग क्षण बनाएं
अपने पार्टनर के साथ अंतरंग होने में कोई बुराई नहीं है। अगर आप मूड में नहीं भी हैं तो भी हफ्ते में एक या दो बार उनके साथ जरुर इंटिमेट होइये। उनकी आंखों में आंखें डाल कर बैठिये, उन्हें सहलाइये, किस कीजिये और गले लगाइये। ऐसा करने से आपकी लव लाइफ में बहार आ जाएगी।

4. आर्ट ऑफ टच सीखिये
जब आप अपनी पार्टनर को उसके गाल या गले को छूने की कोशिश करते हैं, तो उसका रिएक्शन कितना देखने लायक होता है। आप खुद सोंचिये कि जब आपकी पार्टनर आपको एक स्पेशल तरीके से छुए तो आपके अंदर क्या फीलिंग होती होगी।

5. एक साथ कुकिंग करें
अपनी प्रेमिका के साथ कुकिंग में उसकी हेल्प करवाने के बहाने जा कर उसके साथ रोमांस कीजिये। कुकिंग करते वक्त सारी टेंशन दिमाग से निकाल कर अपनी प्रेमिका के साथ फ्लर्ट करें या फिर उसके हाथों को सहलाएं या फिर कस के उनकी कमर को पकडें।

6. उनसे अपने दिल की बात शेयर करें
रिश्ते में अगर दिल की बातों को शेयर ना किया जाए तो रिश्ता मजबूत नहीं होता। आपको उनके बारे में क्या फील होता है, इस रिश्ते को आप किस नजरिये से देखते हैं, अपने डर को, अपनी चिंताओं तथा जीवन में अपने मकसद को अपनी प्रेमिका से शेयर करें।

7. झगड़ा भी बुरा नहीं
रिश्ते में अगर मन-मुटाव या झगड़ा ना हो तो रिश्ता कभी गर्म नहीं हो सकता। अगर वह आपसे रूठी हुई हैं तो, आपका फर्ज है कि आप उन्हें तब तक मनाते रहें जब तक कि वह आपको कस के गले न लगा लें। झगड़ा खतम होने के बाद आप पाएंगे कि आप उन्हें और भी बेहतर जानने लगे हैं।

8. डर्टी टाक करना ना भूलें
अपने बेडरूम में या फिर फोन पर डर्टी टॉक करें। ये आपके पार्टनर को उत्तेजित कर सकते हैं क्योंकि ये शब्द काफी पावरफुल और सेडक्टिव होते हैं। साथ ही ऐसा करने से आपका पार्टनर दिनभर केवल आप और आपकी डर्टी टॉक के बारे में ही सोचता रहेगा। इससे आप उसके पास ना होते हुए भी करीब रह पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
