Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
आखिर क्यूं खराब हो जाते हैं अच्छे-अच्छे रिश्ते, क्या गलत हो जाता है?
आज कल सच्चे रिश्ते का मानों कोई मोल नहीं रह गया है। जहां नज़र डालिये आपको वहीं ब्रेकअप की खबर सुनने को मिल जाएगी। अब क्या सेलेब्रिटीज़ और क्या हम, प्यार में धोखा खाना कोई बड़ी बात नहीं है।
यह लाइफ का एक फैक्ट है कि सभी रिश्ते अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। जब भी हम किसी नए रिलेशनशिप में कदम रखते हैं तो यही कामना करते हैं कि हम उसे पूरी शिद्दत के साथ आगे बढ़ाएंगे।
बेकार में ब्रेकअप ना करें, उससे पहले खुद से पूछें ये जरुरी सवाल
सबकुछ सही चलता रहता है लेकिन अचानक से कुछ चीजें ऐसी हो जाती हैं जिससे रिश्तों में दरार आ जाती है। इसके बाद वही दो लोग अलग होने की बात करने लग जाते हैं जिन्होंने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाई होती है। आखिर एकदम से क्यूं खराब हो जाते हैं अच्छे अच्छे रिश्ते, क्या गलत हो जाता है? आइये जानते हैं...

1. बातों में कमी आना
आपका रिश्ता बिना अच्छी बातों के कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता। अगर आपके पार्टनर को आपकी पसंद-नापसंद, नहीं मालूम होगी तो यह आपके लिये अच्छा नहीं होगा। एक दूसरे से अधूरी और बिना प्यार के बात करने से मन मुटाव ज्यादा बढ़ता है।

2. भरोसे में कमी आना
जब आप आप दोनों एक दूसरे पर 100% भरोसा करना नहीं सीखेंगे तब तक आपका रिश्ता मजबूत नहीं होगा। अगर आपको शक है कि आपका लवर किसी दूसरी लड़की से ज्यादा बातें करता है तो उसे इस बारे में खुल कर बात करें ना कि उसकी जासूसी करें।

3. हद से ज्यादा उम्मीदें पालना
एक बात हमेशा ध्यान में रखें कि आपकी जिंदगी को कोई रोमांटिक मूवी नहीं है जिसमें आपका प्रेमी आपके सारे सपने पूरे करने के लिये तैयार रहेगा। अगर आप अपने प्रेमी या पति पर बेकार का प्रेशर बनाएंगी तो वह आपको कभी भी छोड़ सकता है।
4. किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार करना
चाहे वह इमोशनल हो या फिर फिजिकल, दुर्व्यवहार हर तरह से बुरा होता है। कई बडे़ बडे़ रिश्ते केवल एक दूसरे से दुर्व्यवहार करने से ही बिगड़ जाते हैं। अगर आप अपनी पार्टनर को गाली देते हैं तो अभी मौका है कि सुधर जाएं।

5. पार्टनर को हर वक्त जज करना
अगर एक पार्टनर दूसरे को हर वक्त जज करता फिर रहा है और उसका मज़ाक उड़ा रहा है, तो कहीं ना कहीं रिश्ते में निगेटिव फीलिंग आ जाती है। इससे एक दूसरे से दूरी भी हो जाती है। पहले को लगता है कि दूसरे से ये बात ना बताई जाए क्योंकि दूसरा उसको जज करने लगेगा और गलतफहमी हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
