Latest Updates
-
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य
अपने बॉयफ्रेंड से ना कहें ये बात, नहीं तो हो जाएगा उसका मूड खराब
कभी-कभी या फिर हमेशा ही हम लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड्स को बहुत हल्के में लेने लगती हैं। ऐसे में हम उन्हें काफी-कुछ ऐसा बोल जाती हैं, जो उनके दिल को दुखा देता है। वैसे तो लड़के हमारी बातों का बुरा नहीं मानते लेकिन हमें भी समझना चाहिये कि वह भी इंसान हैं और उनके सीने में भी दिल होता है।
Stand a chance to win 1 Lakh daily with Paytm offer! Recharge now!(Promo code: LAKHPATI)*
अगर आप एक सीरियस रिलेशनशिप में होंगी तो, आपने अक्सर देखा होगा कि आपकी कही किसी बात का असर साफ आपके बॉयफ्रेंड के चेहरे पर दिख गया होगा।
उदाहरण के तौर पर आपका बॉयफ्रेंड कहीं चलने के लिये तैयार हुआ होगा और आपने उसके कपड़ों को ले कर कमेंट कर दिया होगा। या फिर उसके दोस्तों को ले कर मज़ाक उड़ाया होगा और वह irritate हो गया होगा।
हमारे पास ऐसे ही 10 उदाहरण हैं, जो अक्सर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड से बोलती हैं। यह चीज़ें आपके रिश्ते को कमज़ोर बना सकती हैं इसलिये थोड़ा ध्यान दें...

मैं तो तुमसे प्यार करती हूं पर क्या तुम करते हो?
अब भाई ये कैसा सवाल हुआ। वह आपके साथ इतने सालों से रिलेशनशिप में हैं और आप को पता भी नहीं कि वह आपसे प्यार करता भी है या नहीं।

अब बस..!!
ऐसे शब्द तब ना बोलें जब आप दोनों बिस्तर पर हों, नहीं तो उसका मूड खराब हो जाएगा।

तुम्हारे फ्रेंड्स इडियट हैं
आप भले ना हों लेकिन लड़के अपने दोस्तों को दिल और जान से चाहते हैं। वे लड़कियों की तरह अपने दोस्तों की पीठ पीछे बुराई नहीं करते।

तुम हमेशा गलत होते हो
कभी-कभी, पर हमेशा नहीं इसलिये थोड़ा सोंच समझ कर बोलें।

प्लीज !! इसे दुबारा मत पहनना
ये हर किसी की personal choice होती है। अगर वह पुरानी जींस और टी शर्ट में comfortable महसूस करता है तो, उसे छोड़ दें। उसे इससे कोई फरक नहीं पड़ता कि वह उस कपड़े में अच्छा दिख रहा है या नहीं। लड़के ऐसे ही होते हैं।

प्लीज !! उससे बात मत करना
प्लीज !! अपने बॉयफ्रेंड की मम्मी बनना बंद कर दीजिये तभी आपका बॉयफ्रेंड आपको पसंद करेगा। अगर आप किसी भी लड़के से बात करने से पहले अपने बॉयफ्रेंड की permission नहीं लेती, तो अपेन बॉयफ्रेंड को भी मत टोकिये।

क्या मैं इस ड्रेस में मोटी लग रही हूं
लड़कों को लड़कियां जैसी भी हैं, वैसे ही पसंद हैं। अगर वह आपका जवाब "हां" में देगा, तो भी आप उससे बहस करेंगी और अगर जवाब ना में देगा, तो भी आप चार घंटे शीशे के सामने ही बिताएंगी जिससे वह irritate हो जाएगा।

बार-बार अपनी मम्मी को कॉल मत किया करो
अरे.. ! आप ऐसा कैसे कह सकती हैं? ध्यान रखिये अगर कोई लड़का अपनी मां से बेहद प्यार करता है तो, वो उन्हें कभी नहीं छोड़ेगा। हो सकता है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दें मगर मां को नहीं।

मेरा Ex तो ऐसा था... वैसा था
अगर आपको अपने Ex से इतना ही प्यार था तो, आपने उसे छोड़ क्यूं दिया ? अब प्लीज, उसकी बातें कर के अपने बॉयफ्रेंड का मूड खराब मत कीजिये। इससे लड़के irritate तो होते ही हैं, साथ ही insecure भी हो जाते हैं।

मुझे लगता है कि हमें कुछ दिनों तक बात नहीं करनी चाहिये
हो सकता है कि आपका किसी बात पर मूड खराब हो गया हो, लेकिन उसे आप जब तक डिस्कस नहीं करेंगी, तब तक उसका समाधान नहीं निकलेगा। अपने बॉयफ्रेंड को ऐसी सज़ा ना दें।



Click it and Unblock the Notifications