Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जानें, क्या कहती है आपकी राशि आपकी सेक्सुअल लाइफ के बारे में
हम सब की अपने बारे में और अपने होने वाले पार्टनर के बारे में जानने की दिलचस्पी होती है और ज्योतिष इसे और अधिक मजेदार बना देता है।
चूंकि हम सब अलग-अलग तरह के और अलग-अलग विशेषताओं वाले लोग हैं इसलिए हमारी राशि के अनुसार सबका समान तरीके से आंकलन करना संभव नहीं है, फिर भी भविष्य के लिए अच्छी आशाएँ रखना हर इंसान को अच्छा लगता है।
क्या हमारी सेक्सुअल लाइफ के बारे में सितारों में लिखा है? क्या हम राशि के अनुसार बता सकते हैं कि किस के लिए कौन सा पार्टनर अच्छा होगा? बोल्डस्काई ने कुछ ऐसा ही प्रयास किया है, आइये जानें...

मेष (मार्च 20 से 19 अप्रैल)
मेष राशि वाले खुद पर निर्भर और ऊर्जावान होते हैं, वे जो चाहते हैं उसे पा लेते हैं। अपनी अधिक सेक्स इच्छा के कारण ये अपने पार्टनर से खुलकर प्यार करते हैं और आत्म-विश्वास से भरे होते हैं। इन्हें कुछ नया और मजेदार करने में आनंद आता है। यदि आप अपने बैड रूम को प्यार से भरना चाहते हैं तो वृष राशि वाले लोग आपके लिए बने हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- सिंह, धनु, मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले लोग हैं

वृषभ (20 अप्रैल से 20 मई)
वृषभ राशि वाले जातक रोमांटिक और कामुक होते हैं। इन्हें अपने पार्टनर को टच करना और टच करवाना अच्छा लगता है, और ये सेक्स से पहले काफी कामक्रीड़ा करते हैं और इमोशनल भी होते हैं। ये थोड़े आलसी होते हैं और चाहते हैं कि कोई दूसरा शुरुआत करे, लेकिन एक बार शुरुआत होने पर ये उसे चरम तक ले जाते हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- कन्या, मकर, मीन, वृश्चिक, मीन राशि वाले

मिथुन (21 मई से 21 जून)
ये लोग हिम्मतवाले और इश्क लड़ाने में माहिर होते हैं। ये चीजों को सहज और निरंतर करने में विश्वास करते हैं। यह भी माना जाता है कि ये लोग जल्दी बोर हो जाते हैं इसलिए इनको ऐसा पार्टनर चाहिए जो इनसे प्यार खूब करे और बोर ना होने दे। मिथुन राशि वाले लोग स्पष्टवादी, रचनात्मक और जोखिम उठाने वाले होते हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- तुला, कुंभ, मेष, सिंह, धनु राशि वाले लोग

कर्क (22 जून से 22 जुलाई)
कर्क राशि वाले अंतरंग होते हैं, इन्हें प्यार करना और अपने पार्टनर की इच्छा पूरी करना अच्छा लगता है। ये सेक्स से पहले अपने पार्टनर को शारीरिक और मानसिक रूप से पहचानना चाहते हैं। इन लोगों का आंतरिक ज्ञान अच्छा होता है और इन्हें पता होता है कि अपने पार्टनर को कैसे खुश करें। कोई इन्हें प्यार करे और इनकी हिफाज़त करे तो इन्हें अच्छा लगता है।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- वृश्चिक, मीन, मिथुन, कन्या, मकर राशि वाले लोग

सिंह (23 जुलाई से 22 अगस्त)
सिंह राशि वाले लोग भावुक और आकर्षक होते हैं, ये मज़ाकिया स्वभाव के, हर चीज पर ज़ोर देने वाले, थोड़े कठोर और सेक्सी होते हैं। ये जानना चाहते हैं कि ये जो कर रहे हैं वो आपको अच्छा लग रहा है ना। ये थोड़े नाटकीय होते हैं और जब पार्टनर साथ दे तो जमकर प्यार करते हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- मेष, कर्क, मिथुन, तुला, कुंभ राशि वाले लोग

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर)
ये लोग तार्किक और व्यवहारिक होते हैं, इन्हें नियमितता पसंद है। ये पहले जानेंगे कि उनसे क्या अपेक्षा है और इसलिए ये निराश नहीं करेंगे। जब ये सुरक्षित और आराम महसूस करते हैं तो ये कामुक होते हैं और पार्टनर की इच्छाओं का पूरा ध्यान रखते हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- वृषभ, मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वाले लोग

तुला (23 अगस्त से 22 सितंबर)
पार्टनर पर ध्यान देना और पार्टनर की खुशामद करना इन्हें अच्छा लगता है। ये थोड़े रोमांटिक होते हैं और प्यार में बहुत आगे जाना चाहते हैं लेकिन ये आपको खुश कर रहे हैं इसके बदले इन्हें थोड़ी प्रशंसा भी चाहिए। ये बातुनी और मिलनसार होते हैं, मानसिक उत्तेजना और कामुक बातों से ये उत्तेजित हो जाते हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- मिथुन, कुंभ, मेष, सिंह, धनु राशि वाले लोग

वृश्चिक (23 अक्टूबर से 21 नवंबर )
ये लोग शानदार सेक्स पार्टनर होते हैं। ये कामुत्तेजक और कामुक होते हैं और हर चीज एक बार जरूर करना चाहते हैं। ये लोग अधिक कामुक होते हैं जिससे ये प्यार देने और लेने में विश्वास रखते हैं। ये रिश्ते के हर पहलू में अपना थोड़ा हक जरूर दिखाते हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- कर्क, मीन, मिथुन, कन्या, मकर राशि वाले लोग

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
ये लोग उत्तेजक और कल्पनाशील होते है, इन्हें प्यार करना अच्छा लगता है। ये जल्दी बोर हो जाते हैं और ये किसी चीज को गंभीरता से लें, ऐसा इन्हें समझाने में समय लगता है। ये लोग पूरी तरह आत्म निर्भर होते हैं और इन्हें अकेले होने का डर नहीं लगता है और ये अपना मन खुद लगा लेते हैं। ये चीजों को अपने आप करना पसंद करते हैं और किसी तरह का नियंत्रण इन्हें अच्छा नहीं लगता है।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- मेष, सिंह, कन्या, तुला, कुंभ राशि वाले लोग

मकर ( 22 दिसंबर से 19 जनवरी)
ये थोड़े संकोची होते हैं, जिसके साथ भविष्य नहीं बिताना उनके साथ सेक्स करना पसंद नहीं करते हैं। ये ज्यादा सोच-विचार करने वाले, योजना बनाने वाले और नियम पालन करने वाले होते हैं। ये सेक्स में कम रुचि लेते हैं, सेक्स इनके लिए एक हाथ दे और दूसरे हाथ ले जैसा होता है, इनसे ज्यादा आशा रखना ठीक नहीं है। ये वफादार और दयालु स्वभाव के होते हैं और अपने पार्टनर को खुश रखना अपना उद्देश्य समझते हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- वृषभ, कन्या, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वाले लोग

कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी)
ये बैड रूम में नए अनुभव और नई चीजें करने वाले होते हैं। इन्हें नई और साहसी चीजें करना अच्छा लगता है, ये थोड़े टेढ़े स्वभाव के होते हैं। ये भावुक और उत्साही होते हैं और चीजों को मजेदार बनाए रखना इन्हें अच्छा लगता है।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- मिथुन, तुला, सिंह, धनु राशि वाले लोग

मीन ( 19 फरवरी से 20 मार्च)
मीन राशि वाले खुद पहल नहीं करते हैं, इन्हें किसी दूसरे का प्रोत्साहन चाहिए। इनके लिए प्यार सेक्स से ज्यादा मायने रखता है, इसलिए प्यार के बिना इन्हें पाना मुश्किल है। अपने लिए
उपयुक्त सेक्स पार्टनर के साथ मीन राशि वाले लोग पूरा प्यार करते हैं और अपने पार्टनर को संतुष्ट करते हैं।
इनके लिए उपयुक्त सेक्स पार्टनर्स- कर्क, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ राशि वाले लोग



Click it and Unblock the Notifications
