Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
क्या करें अगर आपका पार्टनर हो उदास
अगर आपके पार्टनर इन दिनों उदास रहते हैं तो आपके लिए परेशानी हो जाती है। कई बार समझ में नहीं आता है कि ऐसा क्या किया जाएं कि वो खुश हो जाएं।
पति हो या पत्नी, दोनों का खुश रहना, सुखी जीवन के लिए बेहद जरूरी होता है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आपका पार्टनर अपसेट है और उसे अच्छा महसूस कराने के लिए आप क्या करें। फील गुड कराने के लिए सबसे पहले आपको सकारात्मक होना बहुत जरूरी है।
सकारात्मक रहें, परिस्थितियों को समझने का प्रयास करें और हमदर्दी रखें, न कि गुस्सा होकर पूछें। आप निम्नलिखित तरीकों से अपने पार्टनर को खुश कर सकते हैं:

1. बात पूछें:
अगर आपका पार्टनर उदास है तो उससे पहले प्यार से बात करें। उससे पूछें कि उसे क्या दिक्कत है और वह क्या चाहते हैं। अगर उनकी समस्या आपकी समझ में आ जाती है तो उसे सुलझाने का प्रयास करना होगा।

2. निजी तौर पर चीजें न लें:
पार्टनर, परेशान या दुखी होता है तो आपको कुछ भी कह सकता है ऐसे में किसी बात को निजी तौर पर न लें और न ही उस पर खराब तरीके से रिएक्ट करें। ऐसा करके आप स्थिति को बिगाड़ेंगे ही; न कि उसे सही करेंगे।

3. उनके मित्रों को डिनर पर बुलाएं:
परेशान पार्टनर के मित्रों को डिनर पर बुलाना अच्छा विकल्प है अगर वित्तीय समस्या नहीं है। इससे मन हटेगा और कुछ चेंज मिलने से उनका मूड भी ठीक हो जाएगा।

4. उनकी पसंद का काम करें:
पार्टनर अगर उदास है तो उसकी पसंद का काम कर सकते हैं इससे उसे अच्छा लगेगा और अच्छी फीलिंग भी आएगी। जैसे - उनकी पसंद के कपड़े पहनना, उनकी पसंद का खाना बनाना आदि।

5. उन्हें बाहर ले जाएं :
अगर आपका पार्टनर पिछले कुछ समय से परेशान हैं और सारा टाइम घर पर ही बंद रहते हैं तो उन्हें कहीं बाहर ले जाएं, दोस्तों से मिलने-जुलने दें। शॉपिंग पर जाएं और कहीं मस्ती वाली जगह पर जाएं।

6. सकारात्मक रहें:
अपने पार्टनर को सपोर्ट करने के लिए आपको सकारात्मक होना बेहद जरूरी है। उनकी हर बात को समझने का प्रयास करें। वो जिस दौर से गुजर रहे हैं उसे समझने की कोशिश करना बेहद आवश्यक है।

7. आप हमेशा साथ रहेंगे, इसका एहसास कराएं:
अपने पार्टनर को कभी ये एहसास न कराएं कि वह अकेले हैं। उन्हें हमेशा यकीन दिलाएं कि आप हर पल उनके साथ हैं, उनके अच्छे-बुरे में उन्हें कभी अकेले नहीं छोडेंगे। इस प्रकार, आप अपने पार्टनर की उदासी को दूर कर सकते हैं और अपने जीवन को अच्छा बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
