Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
बॉयफ्रेंड को मिस करने पर ग्रर्लफ्रेंड अक्सर करती है ये काम
लड़कियां जब एक बार प्यार में पड़ती हैं, तो उनकी जिंदगी एक बॉलीवुड फिल्म की तरह हो जाती है। पूरी दुनिया छोड़ कर आपको केवल अपना बॉयफ्रेंड ही दिखता है और उनकी फेवरेट हॉबी केवल अपने बॉयफ्रेंड को प्यार करने की बन जाती है।
यानी कहने का मतलब यह है कि उनका सारा वक्त केवल अपने बॉयफ्रेंड के इर्द-गिर्द घूमना शुरु हो जाता है। लेकिन जब वह कुछ समय के लिये उनसे दूर चला जाता है या पढ़ाई के लिये किसी दूसरे शहर में शिफ्ट हो जाता है, तब उनकी जिंदगी नरक बन जाती है।
वह उन्हें इतना मिस करने लगती हैं कि उनका मन करता है कि वह सब कुछ छोड़ कर केवल उन्हीं के बाहों में आ जाए। यहां पर ऐसी चीज़ें दी हुई हैं, जो हर गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड के दूर जाने पर करना शुरु कर देती है, आइये देंखे।

फेसबुक पर दिनभर उसकी प्रोफाइल देखती है
हफ्तों चले जाएंगे लेकिन आप फेसबुक पर खुद की प्रोफाइल एक बार भी नहीं देंखेगी, लेकिन जब बात बॉयफ्रेंड की हो तो आप दिन भर उसी की प्रोफाइल में लिखे स्टेटस और उसकी तस्वीरें निहारती रहेंगी।

उसे बार-बार कॉल करती है
आप उससे बात करने को कहेंगी लेकिन आप दोंनो के पास नई बात कुछ भी नहीं होगी। आप उसे अर्जेंट कॉल करने को भी कहेंगी लेकिन जब वह किसी तरह से टाइम निकाल कर बात करेगा तो, आप उसे केवल आई मिस यू कह कर अपनी बात शुरु करेंगी।

दिनभर रोमैंटिक मूवी देंखेगी
आप दिनभर रोमौंटिक मूवी देंखेगी या गाने सुनेंगी और खुद को उस तस्वीर में अपने बॉयफ्रेंड के साथ इमैजिन करेंगी।

खुद के दोस्तों से भी केवल बॉयफ्रेंड की ही बातें चालू रहेंगी
आप अपने दोस्तो को जब भी कॉल करेंगी या फिर उनसे मिलेंगी तो, आप केवल अपने बॉयफ्रेंड को बीच में ला कर केवल उसी के बारे में बात करेंगी। अपने सिंगल दोस्तो को बताएंगी कि लव करना कितना क्रेजी होता है।

एक दिन ऐसा जरुर आता है जब वह उसे बुरी तरह याद करती है
एक ऐसा दिन जरुर आता है जब एक गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को इतना याद करती है कि उसके बॉयफ्रेंड दृारा दिया टैडी बियर वह पूरे दिन सीने से लगाए घूमती है। ऐसा तब होता है जब आप अपने बॉयफ्रेड को गले नहीं लगा पाती।

वह उसके दिये गिफ्ट और चिठ्ठियां 500 बार पढ़ेगी
जब आपको उसकी बहुत याद ती आप ना जाने कहां से सदियो पुरानी दफन हुई चिठ्ठियां पढ़ने लगती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
