Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन इशारों से जानें कि बॉयफ्रेंड को नहीं है आप में इंट्रेस्ट
कई लड़कियां इस चक्कर में कंफ्यूज़ हो जाती हैं कि लड़का उनसे प्यार करता है लेकिन सच तो यह है कि वह उनसे टाइमपास कर रहा होता है।
क्या आपकी लाइफ में कोई लड़का है जिसे आप काफी पसंद करती हैं? आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिये क्या नहीं करती लेकिन वो है कि किसी चीज़ में रूची ही नहीं दिखाता। क्या आपने कभी सोंचा है कि वह ऐसी हरकत क्यों करता है?
Snapdeal Unbox Diwali Sale (Oct 12th to 14th) Upto 90% Cashback
आपको इस रिश्ते के बारे में दुबारा सोंचना चाहिये कि क्या आपका बॉयफ्रेंड आपके काबिल है या नहीं। कई लड़कियां इस चक्कर में कंफ्यूज़ हो जाती हैं कि लड़का उनसे प्यार करता है लेकिन सच तो यह है कि वह उनसे टाइमपास कर रहा होता है।
इसलिये आपकी कंफ्यूज़न को दूर करने के लिये हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे संकेत जो आपका बॉयफ्रेंड आपको देर रहा है। तो इसे ज़रा ध्यान से पढ़िये और लाइफ में आगे बढिये...

आप ही हैं जो हर चीज़ का जिम्मा लेती हैं
भले वह मैसेज करना हो या वीकेंड का प्लान बनाना या फिर एक दूसरे का हाल चाल लेने की बात, आप ही हैं जो पहल करती हैं। दूसरी ओर आपका बॉयफ्रेंड है जिसे आपकी लाइफ में क्या चल रहा है इसका कोई फरक नहीं पड़ता।

उसने आपको किसी से नहीं मिलवाया
आप भले ही उसके साथ महीनों से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन एक बात जो देखने वाली है वह यह है कि ना तो उसने आपको अपने खास दोस्तों से मिलवाया है और ना ही अपनी फैमिली से। यह दिखाता है कि वह अपनी चाल में आपको फंसा रहा है इसलिये ऐसे आदमी के साथ लंबे रिश्ते में ना ही बंधे तो अच्छा है।

आपको दूसरी लड़कियों के साथ उसका संबन्ध खटकता है
हो सकता है कि आपको अपने बॉयफ्रेंड पर पूरा भरोसा हो और आप उन्हें किसी भी लड़की से बात करने की इजाजत दे देती हों। लेकिन उसे तो हर वीकेंड आपके साथ नहीं बल्कि दूसरी लड़कियों के साथ बिताने में मजा आता है, ऐसे में आप हाथ पर हाथ धरे बैठी रह जाती हैं। मायूस ना हों, आपके लिये यह लाल झंडी है।

केवल रात में ही आती है उसको आपकी याद
हो सकता है कि आपकी सेक्स लाइफ अच्छी हो। पर अच्छा होने से कुछ नहीं होता... क्या वह आपसे दिनभर दूर रहता है और केवल सेक्स के लिये रात में ही आपसे मिलता है? उसे आपकी लाइफ में कोई दिलचस्पी नहीं है, वह तो बस अपनी जरुरत को पूरा करने के लिये आपके साथ रहता है। इस इशारे को समझे और इस रिश्ते से बाहर निकलें।

आपको नहीं पता कि वह सीरियस है भी या नहीं
वह रोज भविष्य के बारे में बड़ी बड़ी बातें करता है जो कि आपको सोंचने पर मजबूर कर देता है कि क्या यह हमारे रिश्ते को लेकर सीरियस है या नहीं। आप अंधकार में हैं और वह ना तो साफ बात करता है और ना ही कुछ प्लान बनाता है।



Click it and Unblock the Notifications
