Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
क्या कभी सोंचा है कि संभोग के बाद पुरुष सो क्यों जाते हैं
कई महिलायें यह शिकायत करती हैं कि संभोग के बाद अक्सर पुरुष तुरंत ही सो जाते हैं। संभोग के बाद महिलायें पुरुषों से कई अपेक्षाएं करती हैं।
वो उनके बाहों में सिमटना, किस करना, बातें करना और आलिंगन करना चाहती है, परन्तु पुरुष बिस्तर में बहुत सारी कैलोरीज़ बर्न करने के बाद सो जाते हैं।
याद रखें कि यह एक व्यायाम है तथा इसमें सक्रिय भाग लेने के कारण पुरुष थक जाता है। वह या तो थक जाता है या उसे इतना अच्छा लगता है कि वह आपकी गोदी में सोना चाहता है। आइये जानते हैं कि पुरुष सेक्स के बाद सो क्यूं जाते हैं।
Also Read: रोज सेक्स करने से होते हैं ये कमाल के स्वास्थ्य लाभ

कारण #1
एक वैज्ञानिक अध्ययन से पता चला है कि संभोग के दौरान हमारा पूरा शरीर रिलेक्स रहता है। दिमाग की सारे चिंताएं और छुपे हुए डर भी दूर रहते हैं। सोने के लिए यह आदर्श स्थिति है, है न? अत: पुरुष सो जाता है।

कारण #2
सामान्यत: संभोग रात के समय किया जाता है वो भी थका देने वाले तरीके से। अत: स्वाभाविक है कि संभोग के बाद पुरुष को नींद आयेगी ही। इस बात के लिए उसे दोषी न ठहराएं। ध्यान रहे कि संभोग में सबसे अधिक मेहनत पुरुष ही करता है।

कारण #3
जब पुरुष संभोग में चरम अवस्था पर पहुँचता तो उसका चेतन मन बंद हो जाता है, वैसे ही जैसा नींद की अवस्था में होता है। अत: उसे नींद का अनुभव होता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि महिलाओं में संभोग के बाद मानसिक स्थिति इस तरह की नहीं होती और यही कारण है कि संभोग के बाग़ वह और अधिक कुछ चाहती हैं जबकि पुरुष संभोग के बाद सोना चाहता है।
Also Read: क्यूं जरुरी है शारीरिक संबन्ध बनाने के बाद पेशाब करना

कारण #4
एक अन्य सिद्धांत के अनुसार संभोग के पश्चात पुरुषों के मस्तिष्क में कुछ केमिकल्स स्त्रावित होते हैं। जब प्रोलाक्टिन, वैसोप्रेसिन, नाइट्रिक ऑक्साइड, सेरोटोनिन और नोरेपाइनफिरेन जैसे रसायन स्त्रावित होते हैं तो पुरुष को नींद आना स्वाभाविक है।

कारण #5
कुछ सिद्धांतवादी यह दावा करते हैं कि स्खलन के तुरंत बाद पुरुष का मूड बदल जाता है जिसके कारण उसे तुरंत नींद आने लगती है। यह वैसे ही है जैसे कोई उच्च स्थिति से किसी निम्न स्थिति में आ गया हो।

कारण #6
संभोग के बाद व्यक्ति बहुत आराम महसूस करता है और यह सोने के लिए एक आदर्श स्थिति होती है।

कारण #7
यदि सभी सिद्धांतों को दूर रखें तो कई पुरुष बहुत कम बात करते हैं और उन्हें संभोग करना और तुरंत सो जाना ही अच्छा लगता है। सीधी सी बात है! उसे समझने का प्रयत्न करें तथा संभव हो तो उन्हें भी समझाने का प्रयत्न करें कि आप क्या चाहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications