Latest Updates
-
कौन थे पद्मश्री डी.वाई. पाटिल? बिहार के पूर्व राज्यपाल और प्रसिद्ध शिक्षाविद का 90 वर्ष की उम्र में निधन -
डायबिटीज होने से पहले शरीर में दिखने लगते हैं Pre-diabetes के ये लक्षण, अधिकतर लोग करते हैं इग्नोर -
Viral Video: ऑटो में बैठी महिला के सामने अश्लील वीडियो देखता रहा Rapido ड्राइवर, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल -
डेंगू और वायरल फीवर में क्या है अंतर? डॉक्टर से जानें कैसे करें पहचान और बचाव के उपाय -
Sawan Mehendi Designs 2026: सावन में हाथों पर खूब जचेंगे ये 7 लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ -
Mangla Gauri Vrat 2026: आज है सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और महत्व -
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम
जानें किन राशियों के इंसान के साथ भूल कर भी विवाह नहीं करना चाहिये
क्या आपने कभी किसी को सच्चे दिल से पसंद किया है और सोचा है कि क्या इसकी राशि मुझसे मैच करती है? आपने देखा होगा कि कई रिश्ते शुरुवात से ही अच्छे नहीं होते हैं लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है।
क्या आपने कभी किसी को सच्चे दिल से पसंद किया है और सोचा है कि क्या इसकी राशि मुझसे मैच करती है? आपने देखा होगा कि कई रिश्ते शुरुवात से ही अच्छे नहीं होते हैं लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है,
क्योंकि एक रिश्ते को निभाने के लिए दोनों लोगों को मेहनत करनी पड़ती है तभी वह रिश्ता सफल होता है। इसलिए आज हम आपके लिए राशियों के अनुसार बातएंगे कि आपके लिए कौन अच्छा है और कौन बुरा।
क्या आपके पति या पत्नी की जोड़ी सबसे ख़राब है, तो इसमें तलाक लेने की कोई जरुरत नहीं। क्या पता अगर आप एक दूसरे को मौका दें तो यह रिश्ता आपके लिए अनुकूल और सबसे खूबसूरत रिश्ता हो जाए।

मेष राशि
इस राशि के जातक बहुत ही साहसी, स्वतंत्र और भावुक होते हैं। इसलिए इनके विपरीत राशि जैसे वृषभ राशि वालों के साथ इनकी बिलकुल नहीं निभती, क्योंकि इन्हें रिश्तों में पीछा करना पसंद नहीं। जबकि मेष राशि वालों को इसमें बहुत मज़ा आता है। वृषभ राशि वाले जातक थोड़े ज्यादा वास्तविक होते हैं वहीँ मेष राशि वाले थोड़े डेरिंग होते हैं।

वृषभ राशि
इस राशि के जातक डिटर्मिन्ड, ईमानदार और वफादार होते हैं साथ ही व्यावहारिक जीवन जीने में विश्वास करते हैं। इसके विपरीत धनु राशि वाले जातक थोड़ा सी भी ज़िम्मेदारी उन्हें बहुत ज्यादा लगती है। यह उसके फायर साइन की वजह से होता है। वृषभ राशि के जातक शांत रहना पसंद करते हैं वही धनु राशि वाले अक्सर दिमाग के खेल खेलना पसंद करते हैं जो वृषभ राशि वालों को पसंद नहीं आता है।

मिथुन राशि
ये अपनी वफादारी के लिए जाने जाते है साथ ही ये बहुत फन लोविंग भी होते हैं। जो अपनी ज़िन्दगी में हमेशा कुछ नया करने की सोचते हैं। इनका सबसे ख़राब जोड़ीदार है मकर राशि वाले जातक क्योंकि इस राशि के जातक मिथुन राशि वालों उत्तेजित नहीं कर पाते हैं। ये ईमानदार होते हैं लेकिन कभी कभी बहुत ज्यादा ईमानदारी मिथुन राशि वालों को बुरी लगती है। मकर राशि वाले समय के अनुसार चलना पसंद करते हैं वही मिथुन राशि वाले जैसा होगा उसके अनुसार चलना पसंद है।

कर्क राशि
ये भावुक, देखभाल और हेल्पफुल नेचर के होते हैं। इसका सबसे बुरा जोड़ीदार कुंभ राशि का होता है क्योंकि इन्हें अपने जमा पैसों से बहुत प्यार होता है और यह पैसा वो उन्ही के ऊपर खर्च करना पसंद करते जिनको ये पसंद करते हैं। वही कर्क राशि वालों को कभी कभी अपने ऊपर पैसा खर्च करने में मज़ा आता है। कुंभ राशि के जातक बहुत स्वतंत्र होते हैं जिसकी वजह से कर्क राशि वालों को कभी कभी लगता है कि इन्हें उनकी जरुरत नहीं है। कर्क राशि वालों को वो लोग चाहिए जो उनकी कदर करें।

सिंह राशि
इस राशि के जातक आकर्षक, आकर्षक और आत्मविश्वासी होते हैं। ये दिमागी रूप से मजबूत होते हैं, लेकिन अगर कोई इन्हें गलत समझता है तो ये उन्हें पसंद नहीं करते हैं। इनका सबसे बुरा जोड़ीदार वृश्चिक राशि के जातक होते हैं। ये बहुत जिद्दी मिजाज़ के होते हैं और अपने विचारों जोरदार तरीके से कहते हैं। वैसे तो ये आपकी तरह ही फन लोविंग होते हैं। लेकिन ये कभी कभी ईर्ष्यालु हो जाते हैं। जो सिंह राशि वालो को पसंद नहीं आता है।

कन्या राशि
इस राशि के जातक केयरिंग, और मददगार होते हैं, और जो भी करते हैं कलात्मक तरीके से करते हैं। इसके सबसे ख़राब जोड़ीदार हैं धनु राशि के जातक,क्योंकि इन्हें पीछा करना पसनंद है और आपको नहीं। धनु राशि के जातक कभी कभी बहुत लापरवाह हो जाते हैं जिससे कन्या राशि के जातक की भावनाओं को चोट पहुचती है।

तुला राशि
ये काफी केयर फ्री, विचित्र और अपने मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। इसका सबसे बुरा जोड़ीदार होता है कन्या राशि के जातक, क्योंकि जल्दी तनावग्रस्त हो जाते हैं जिससे आपको लगेगा की आप किसी चीज़ में फस गएँ है। तुला राशि वालों को कोई ऐसा नही पसन्द आता जो उनके साथ जंगली हरकते करें। बल्कि उन्हें वो पसन्द आते हैं जो उन्हें पागलपन करें। कन्या राशि के जातक आपकी आलोचना कर सकते हैं कि आप जैसे इतने लापरवाह हो सकते हैं, जिसकी वजह से आपको अपने ऊपर शक होने लगेगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक अपनी विश्वासनीयता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इनका सबसे बुरा जोड़ीदार है मेष राशि के जातक, क्योंकि यह काफी क्रोधी होते हैं जबकि वृश्चिक राशि के जातको प्यार करने वाला रिश्ता चाहिए होता है। इनको हमेशा लगता है कि मेष राशि के जातक सब चीज़े अपने मुताबिक चाहते हैं और आपको रिश्ते में यह बिलकुल पसंद नहीं है।

धनुराशि
इस राशि के जातक उत्साहित और ऊर्जावान होते है साथ ही ये बहुत सकारात्मक व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं। इनके बुरे जोड़ीदार होते हैं वृषभ राशि के जातक क्योंकि ये इतने उत्साहित नहीं होते हैं और अपनी व्यावहारिक जीवन में व्यस्त रहते हैं। वृषभ राशि के जातक परिवर्तन को जल्द पसंद नहीं करते। आप जितने ही उत्साही हैं वे उतने ही व्यावहारिक होते हैं।

मकर राशि
ये लोग काफी ईमानदार, वफादार, और महत्वाकांक्षी होते हैं जो ऐसा जोड़ीदार चाहते हैं जो उन्हें सपोर्ट करे। इनका सबसे बुरा जोड़ीदार है मिथुन राशि के जातक क्योंकि इनमें मकर राशि वालों को समझने की समझदारी नहीं होती है। मिथुन राशि वालों को बदलना बहुत मुश्किल है वही आपको बदलाव बहुत पसंद है। मकर राशि वाले संगठित रहना पसंद है वही मिथुन राशि वाले चंचल होते हैं।

कुंभ राशि
ये थोड़े ज्यादा ओवर प्रटेक्टिव होते हैं और इन्हें उन लोगों के साथ कठिनाई होती है जो ऐसे नहीं होते हैं। इन्हें सबसे बुरे जोड़ीदार होते हैं कर्क राशि वाले क्योंकि ये बहुत भावुक होते हैं। आपकी स्वतंत्रता के लिए ये आपको बुरा भला बोल सकते हैं, वही आप तो सिर्फ अपनी ज़िन्दगी जी रहे होते हैं। कर्क राशि वाले शुरुवात से ग्रोनप और ईमानदार रिलेशनशिप चाहते हैं वही ये पहले कैश़वल फन चाहते हैं।

मीन राशि
ये जन्म से ही रोमांटिक होते हैं और भावनाओं की कदर करते हैं। इनका सबसे बुरा जोड़ीदार कन्या राशि के जातक होते हैं, क्योंकि ये व्यावहारिक होते हैं। वही मीन राशि के जातक बहुत संवेदनशील और काल्पनिक होते हैं। ये एक दूसरे के एकदम उलाट हैं या तो इनके बीच में झगड़े होंगे या एक दूसरे की कमियां पूरी करते हुए अच्छे से रिश्ते को निभाएंगे। उसमें भी अगर कन्या राशि के जातक चाहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications