Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
जब लड़का करे ये चीज़ें, तो समझिये उसे हो गया है आपसे प्यार
सच्चे प्यार में पड़ने पर पुरुष कई चीज़ें करते हैं। ये वे चीज़ें हैं जो वे महिलाओं को नहीं दिखाते कि उन्हें वास्तव में उनकी चिंता है तथा सुख और दुःख में वे उनके साथ हैं।
जब कोई पुरुष किसी स्त्री से सच्चा प्यार करता है तो कुछ अद्भुत चीज़ें बातें अवश्य करता है। यद्यपि सारे पुरुष रोमांटिक नहीं होते परन्तु अपने प्यार को स्पेशल फील करवाने के लिए वे जो चीज़ें करते हैं वे ध्यान देने योग्य हैं।
सच्चे प्यार में पड़ने पर पुरुष कई चीज़ें करते हैं। ये वे चीज़ें हैं जो वे महिलाओं को नहीं दिखाते कि उन्हें वास्तव में उनकी चिंता है तथा सुख और दुःख में वे उनके साथ हैं।

इनमें कुछ चीज़ें तब होती हैं जब स्त्री पुरुष संबंधों के अगले स्तर पर चले जाते हैं अर्थात शादी कर लेते है। तो जानिये कि पुरुष जिस स्त्री से प्यार करते हैं उनके लिए वे क्या कर सकते हैं!
आपके दोषों और मोटापे को नज़रंदाज़ करते हैं, आपके स्ट्रेच मार्क्स से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता! ऐसे पुरुष को आपकी त्वचा से संबंधित मुद्दों से कोई फर्क नहीं पड़ता जैसे चर्बी, स्ट्रेच मार्क्स आदि। बल्कि वह इन सबको नज़रंदाज़ करता है क्योंकि इससे उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। यही वास्तविक पुरुष हैं!

हमेशा आपको सलाह देते हैं
कई ऐसी बातें हैं जो आप सुनना नहीं चाहती परन्तु वह आपसे वही बात करेंगे जो आप सुनना नहीं चाहती; हालाँकि यह केवल आपके प्रति उनकी सच्ची भावनाओं को दर्शाता है।

आपका परफेक्ट शॉपिंग पार्टनर बनता है
यह एक तरीका हो सकता है ताकि वे आपकी पसंद या नापसंद के बारे में जान सकें। यदि आप अकेली भी जाना चाहती हों तो भी आप उसके अनुरोध को नकार नहीं सकती क्योंकि यह अनुरोध बड़ा प्यारा होता है और यह आपके प्रति उनका सच्चा प्यार दर्शाता है।

वह अपने डर के बारे में आपको बताता है
पुरुष दुनिया के सामने अपने डर को दिखाना पसंद नहीं करता। वे आप पर विश्वास करते हैं अत: वे अपने मन में छिपे हुए डर को आपको बताते है जिसे सामान्यत: वे दुनिया से छुपाते हैं।

वे आपको अपनी योजनाओं में उलझाकर रखते हैं
वे सप्ताहांत पर अपने दोस्तों के साथ गायब नहीं होते। यदि वे योजना बनाते भी हैं तो वे यह सुनिश्चित करते हैं कि आप जानें कि वे कहाँ हैं। यह वास्तव में बहुत प्यारा लगता है!



Click it and Unblock the Notifications