Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
अपने एक्स के पास वापस जाने से पहले पढ़ लें ये 5 बातें
इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि ब्रेकअप दर्दनाक होता है। आपने कई रातें बिताई होंगी, सोने से पहले कम से कम एकबार अवश्य आप रोए भी होंगे।
इस बात से कोई भी इनकार नहीं कर सकता कि ब्रेकअप दर्दनाक होता है। आपने कई रातें बिताई होंगी, सोने से पहले कम से कम एकबार अवश्य आप रोए भी होंगे।
और आखिरकार आप इससे उबर जाते है और आगे बढ़ना शुरु करते हैं। और तभी, क्या होता है? आपका एक्स वापिस आने का फैसला करता है, कभी कभी घुटनों के बल बैठकर आपसे माफी मांगता है।
आपकी आरंभिक प्रतिक्रिया अवश्य ही उल्लास से भरी होगी। आपके अंदर भावनाओं का एक समंदर उमड़ेगा और आपकी आत्मा को लगेगा कि वह सब एक बार फिर से जीवित हो गया है। आखिरकार यह एक सपने के सच होने जैसा ही तो है, लेकिन सावधान! आप क्या चाहते हैं?
हालांकि, आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके एक्स साथ आपका पुनर्मिलन ही वह सबकुछ है जो आप चाहते थे, लेकिन फिर भी इस फैसले पर पुनर्विचार करने के अनेक सम्मोहक कारण है।

याद करें कि आपने पहले इस रिश्ते को क्यों तोड़ा था?
आपका मन रिश्ते की उन सभी खुशनुमा यादों से भरा है लेकिन उन बुरी यादों का क्या? दर्द को कभी भी न भूलें क्योंकि फिर से आने पर वह दर्द अधिक कष्टदायी हो सकता है। इसबार वह आपको तोड़ कर रख देगा।

आप बदतर महसूस करने वाले हैं
ब्रेकअप के दौरान आपने जो चिंता, दर्द और डिप्रेशन महसूस किया था, शुरुआत में शायद वह गायब हो जाए, लेकिन ऐसा लंबे समय तक नहीं होगा। कुछ समय बाद आपको यह फिर से अहसास होने लगेगा कि अपने एक्स से बात करना आपके लिए बदतर हो रहा है। आप पहले जैसी स्थिति में वापिस नहीं जा सकते हैं।

विश्वास खत्म हो चुका है
विश्वास के बिना कोई भी रिश्ता क्या है? इस व्यक्ति ने आपके दिल के टुकड़े टुकड़े कर दिए थे। जिसने एक बार ऐसा किया, उसे फिर से ऐसा ही करने से कौन रोक पाएगा? यह सब आपके दिमाग के किसी कोने में हमेशा चलता रहेगा जिससे आपको उसपर फिर से विश्वास करने में मुश्किल हागा।

आप बेहतर के हकदार है
आप किसी ऐसे के हकदार है जो आपके अंतर्मन को डराए नहीं। कोई ऐसा जो आपको जीवन के मुश्किल समय में छोड़ न दें क्योंकि वह दिल ही दिल में मानता है कि आपका साथ उसे जीवन में एक ही बार मिलेगा। यदि वह ऐसा नहीं मानता तो वह विश्वसनीय नहीं है।

आपके लिए इससे बेहतर कोई दूसरा अवश्य ही है
ज़रा साचिए कि क्या इससे बेहतर कोई नहीं है? अगर आप ढूंढने की कोशिश ही नहीं करेंगे, तो आप कैसे जान पाएंगे कि उससे बेहतर कोई दूसरा भी है। हो सकता है कि आपका भावी पति/पत्नी भी इस मामले में हारे हुए हो और आप जैसे ही किसी सही व्यक्ति की तलाश में हो।



Click it and Unblock the Notifications
