Latest Updates
-
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं
लड़कियों की ये 10 प्यारी अदाएं, जो चुरा लेती है लड़कों का दिल
Sweetest Things Girls Do That Steal A Man's Heart, लड़कियों की ये 10 प्यारी अदाएं, जो चुरा लेती है लड़कों का दिल
लड़कियां, प्राकृतिक रूप से ही दिल चुराने वाली होती हैं। अगर आप लड़कों से पूछें तो वो बिना इंकार किए ही एक साथ इस बारे में अपनी सहमति दे देंगे।
ऐसा लड़कियों में क्या होता है कि वो बड़ी आसानी से बिना किसी एफर्ट के दिल चुरा लेती हैं और सामने वाले को अंदाजा तक नहीं होता।
शायद उनके लुक, आंखें और उनके अंदाज ही इसके लिए जिम्मेदार हैं। आइए जानते हैं लड़कियों की इन दस अदाओं के बारे में, जो किसी का भी दिल चुराने के लिए पर्याप्त हैं: -

1. उनके किस करने का तरीका
किसी भी लड़की के किस करने का अंदाज ही कई लड़कों को टेम्परेरी रिलेशन से परमानेंट रिलेशन में ट्रांसफर कर देता है। किस करने के बाद लड़कियों का शर्माना और उसके बाद नज़रे छुपाना सबसे ज्यादा कातिलाना होता है। लेकिन लड़कियों को दरअसल इस बारे में कुछ पता ही नहीं होता है वो नेचुरल तरीके से ही ऐसा करती हैं।

2. उनका आधी रात को कॉल करना
लड़कियां अक्सर आधी रात को कॉल करके प्यार जताती हैं जो उन्हें प्यार करने पर मजबूर कर देता है। कई बार आप अपने दोस्तों के साथ होते हैं लेकिन आपको उनसे बात करना पसंद आता है और आप अनजाने में ही उनकी ओर आकर्षित होते जाते हैं। कई बार तो लड़कियां आधी रात को कॉल करके ये बोलती हैं कि आपकी आवाज़ सुनने का मन है। इससे लड़कों को उनकी लाइफ में अपनी अहमियत समझ में आती है।

3. प्यार से खाना बनाना
लड़कियों को अपने पार्टनर के लिए प्यार से खाना बनाना ही उन्हें ख़ास बना देता है। लड़के को अच्छा महसूस होता है उसे लगता है कि कोई है जो उसका ख्याल रखता है। वहीं खाना बनाते हुए लड़कियां अपने नेचुरल फॉर्म में रहती हैं और पूरे प्रयास से इस काम को करती हैं। उसके बाद आस लगाए हुए डिनर की टेबल पर इंतजार करती है। बस यहीं बात, पुरूष के दिल में घर कर जाती है। वैसे भी ये तो आपने सुना ही होगा कि मर्द के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है।

4. बिस्तर पर साथ -
लड़कियों का अपने पार्टनर के साथ बिस्तर पर साथ बहुत ही सुहाना पल होता है, खासकर तब, जब वो खुद से आगे बढ़ती हैं और लवमेकिंग करने के लिए पहल करती हैं। पुरूषों को ये बात बहुत ही अच्छी लगती है।

5. किसी का सहारा बनना -
जब लड़कियां किसी की मदद को आगे बढ़ती हैं तो लड़कों के दिल में उनके लिए अलग सा स्थान बन जाता है। जैसे- किसी महिला की उस समय मदद करना जब कोई उसके साथ न हों, एनजीओ के बच्चों के साथ समय बिताना, वृद्धाश्रम जाना आदि। ऐसे में लड़कों के लिए उनके प्रति लस्ट की भावना न रहकर सम्मान और प्रेम की भावना आ जाती है।

6. जब वो आपकी बात को ध्यान से सुनती हैं
लड़कियां अच्छी वक्ता के साथ अच्छी श्रोता भी होती हैं, उनका यहीं गुण उन्हें लड़कों के लिए खा बना देता है। जो लड़की अच्छी तरह से बात सुनती है उसके लिए लड़के के मन में अपनेपन की भावना आ जाती है और यहीं बात उसके दिल में उसकी जगह बना देती है। अगर आप भी किसी का दिल चुराना चाहते हैं तो अच्छा श्रोता बन जाइए, कमाल हो जाएगा।

7. प्यार से केयर करना -
लड़कियों का प्यार से केयर करना उन्हें लड़कों के जीवन में खास बना देता है। इससे लड़कों को उनके साथ अपनेपन का एहसास होता है।

8. कन्फ्यूस होना
क्या आपको लड़कियों का कन्फ्यूस होना क्यूट नहीं लगता है? जब वो बहुत मग्न होती हैं, भौं ऊपर और माथे पर सिकुड़न लिए परेशान घूम रही होती हैं तब उनका अंदाज, लड़कों को बहुत प्यारा लगता है।

9. अचानक से गले लगना -
लड़कियों का अचानक से गले लगना, आपको उन पर प्यार उड़ेलने के लिए मजबूर कर देता है। आप समझ ही नहीं पाते हैं और वो अचानक से आपके गले लग जाती है, जब कि उससे पहले वो परेशान होती हैं।

10 मदद मांगना
लड़कियां बहुत ही प्यार और पूरे एहसान की भावना से मदद मांगती हैं और ऐसे में मदद करके लड़के को अच्छा लगता है साथ ही उसके अंदर प्यार की भावना भी जाग जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
