Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
वैलेंटाइन डे : 5 मेजिकल आइडियाज लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कपल्स के लिए
जो कपल्स लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। उन्हें निराश होने की जरुरत नहीं है, इन आइडियाज के साथ आप भी वैलेंटाइन डे को यादगार बना सकते हैं।
जब आप प्यार में होते है तो सच मानिए हर दिन किसी वैलेंटाइन डे से कम नहीं होता है। लेकिन वैलेंटाइन डे एक ऐसा दिन होता है जिस दिन आप इसे अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करना चाहेंगे।
और उन्हें इस दिन स्पेशल फील करवाने के लिए आप किसी हद तक जा सकते है।इस दिन को यादगार बनाने के लिए कपल्स बहुत प्लान करते है।
लेकिन उन कपल्स का क्या जो लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है। ऐसे कपल्स को निराश होने की जरुरत नहीं है, हम यहां बता रहे है कि कैसे वेलेंटाइन डे पर सैकड़ों मील दूर बैठे अपने प्यार के साथ वो इस दिन को खुशनुमा बना सकते है।

आई लव यू कॉल करें
इन तीन अल्फाजों के बिना किसी भी कपल का दिन नहीं गुजरता है। इस स्पेशल डे पर आप रात को 12 बजे फोन करके अपने पार्टनर को रोमांटिक तरीके से आई लव यू कहकर उसे स्पेशल फील करवा सकते है। सच मानिए ये उन्हें स्पेशल फील करवाने का यह सबसे बेहतर तरीका है।

भूल जाइए फूल और टेडी को
वैलेंटाइन डे पर बुके और टेडी देना बहुत पुराना आइडिया हो चुका है। आप उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट करें जो उनकी डेली रुटीन में काम आए जिससे वो पूरे दिन आपको अपने आसपास महसूस कर सकें। जैसे- टीशर्ट , मेकअप और फैशन एसेसरीज इसके साथ आप अपनी फीलिंग्स को इजहार करते हुए एक नोट भी लिख दे। यकीं मानिएं ये गिफ्ट मिलते ही रिटर्न गिफ्ट में आपको एक हैप् पी कॉल जरुर मिलेगा।

ई-डेट प्लान करें
आप और आपकी पार्टनर एक दूसरे से काफी दूर है। इसका ये बिल्कुल भी मतलब नहीं है कि आप दोनों एक दूसरे के साथ डिनर पर नहीं जा सकते है। इस दिन को यादगार बनाने के लिए आप एक वर्चुअल डेट प्लान कर सकते है। एक दूसरे के फेवरेट डिशेज ऑर्डर करके फेवरेट म्यूजिक और कैंडल लाइट जलाकर आप विडियो चैट के जरिए अपनी पार्टनर को डिनर इन्वाइट करें। सच मानिए इससे रोमांटिकतो कुछ हो भी नहीं सकता है।

फोन पर जाइए मूवी डेट पर
जी हां फोन के जरिए भी आप दोनों मूवी डेट पर जा सकते हैं। कैसे ? आइए जानते, जब आप दोनों साथ थे तो कभी साथ मूवी देखने गए होंगे। वरना आप दोनों अपनी पसंद की एक मूवी सलेक्ट करें। और साथ में देखें एक समय पर और मूवी के सॉन्ग और डॉयलॉग को एंजॉय करें। इस मोमेंट को एक साथ एंजॉय करके आप फ्यूचर के लिए बहुत सारे यादगार पल जोड़ने वाले हैं।

विडियो नोट भेजे
आप उन्हें कितना प्यार करता है। इस बात को आप एक विडियो नोट के जरिए अपने फीलिंग्स को इजहार कर सकते है। एक छोटी सी क्लिप बनाकर उन्हें मेल कर दे। इन विकल्प के जरिए आपका वैलेंटाइन डे अमेजिंग हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
