Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शादी के पहले सेक्स करना सही है या गलत ?
चलिए इस बारे में चर्चा नहीं करते हैं कि शादी से पहले सम्भोग करना सही होता है या नहीं। इससे सिर्फ वाद विवाद होगा और हमें कुछ नया जानने को नहीं मिलेगा। हम मनुष्यों को एक दूसरे से मिलने और जुड़ने में मज़ा आता है।
और कई बार यह जुड़ाव सम्भोग के बाद और सुखद हो जाता है। इसलिए, कुछ जोड़े शादी से पहले सम्भोग करने में विश्वास करते हैं जबकि कुछ शादी तक इंतज़ार करना ठीक समझते हैं।
किसी भी निर्णय के पीछे भला बुरा हो सकता है। यहाँ पर हम यह देखेंगे कि शादी से पहले बिना सोचे समझे सब करने के क्या बुरे प्रभाव हो सकते हैं।

इफ़ेक्ट 1
सम्भोग करने से आपके रिश्ते बन भी सकते हैं और बिगड़ भी सकते हैं। कुछ जोड़े होते हैं जो इंगेजमेंट के तुरंत बाद और शादी से पहले सम्भोग कर लेते हैं। अगर सम्भोग के दौरान सब ठीक रहता है तो सही है, पर तब क्या अगर कोई परेशानी हुई? कई ऐसे जोड़े हैं जिन्होंने शादी से एक दिन पहले ही शादी ना करने का फैसला लिया!!

साइड इफ़ेक्ट 2
कुछ लोग होते हैं जो किसी के साथ सो लेने पर उनसे बोर हो जाते हैं। उन्हें यह कहते भी सुना जा सकता है कि अब उत्तेजना नहीं रही और वह शादी तोड़ने के बहाने ढूंढ़ते हैं। वह कुछ न कुछ बुराई ढूँढने की कोशिश भी करते हैं।

साइड इफ़ेक्ट 3
कुछ लोग होते हैं जो सम्भोग करने के बाद उस इंसान की उन्हें आदत हो जाती है। वह कोई पड़ोसी हो सकता है, या क्लासमेट या कोई दोस्त या फिर कोई ऐसा जिसकी शादी हो चुकी हो। शादी से पहले अगर आप सभोग करते हैं और उस इंसान के साथ आपका भावात्मक जुड़ाव हो जाता है तो फिर यह आगे आपकी जिन्दगी को सुखद नहीं रहने देगा।

साइड इफ़ेक्ट 4
शादी से पहले सम्भोग करने से अनचाहा गर्भ ठहर सकता है या फिर सम्भोग द्वारा फैलने वाली बीमारियाँ भी हो सकती हैं।

साइड इफ़ेक्ट 5
सम्भोग से या तो आपको काफी ख़ुशी मिल सकती है या यह आपको उलझन में भी डाल सकता है। मान लीजिये आप किसी ऐसे इंसान को डेट पर ले जा रहे हैं जिसकी पसंद आपसे नहीं मिल रही, तो आप उससे शादी करना नहीं चाहेंगे। पर तब क्या करेंगे जब सम्भोग में आपको काफी मज़ा आता हो? सम्भोग करने के बाद आप आवेग में आकर गलत निर्णय ले लेते हैं और शादी कर लेते हैं। शादी के बाद लड़ाइयाँ शुरू हो जाती है और पछतावा होने लगता है।

साइड इफ़ेक्ट 6
कुछ जोड़ियाँ होती हैं जो सालों तक डेट करते हैं और तब जाकर शादी करते हैं। ऐसे लोग शादी से पहले कई बार सम्भोग कर चुके होते हैं। इसलिए जल्द ही उन्हें बोरियत महसूस होने लगती है। इसलिए जब उन्हें कोई और ज़्यादा आकर्षक लगता है तो वह शादी का निर्णय बदल लेते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
