Latest Updates
-
Kamika Ekadashi 2026 Wishes: पाप मिटें, मन निर्मल हो...कामिका एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर
क्या आपके बॉयफ्रेंड को लड़कियां ताड़ने की आदत है? जानें, ऐसे लड़को को कैसे पहचाने
अगर आपका ब्यॉवफ्रैंड, वूमनाइज़र है तो आप उसे इन तरीकों से आसानी से पहचान सकती हैं!
डेटिंग, जीवन में अद्भुत आनंद का स्त्रोत है और यह जीवन में रंग भर देती है। आप जब भी प्यार में होते हैं तो उस हमसफ़र के साथ कुछ लम्हे अकेले बिताने का मज़ा ही कुछ और होता है।
लेकिन आपका दिल तब टूट जाता है जब आपको पता चलता है कि आपका प्रेमी, वूमनाइज़र है और उसकी औरतों में ख़ासी दिलचस्पी है।
इससे अच्छा है कि आप पहले ही परख लें कि आप जिससे प्यार करने लगी हैं वो उस प्यार के लायक है या नहीं। कहीं ऐसा तो नहीं कि वो वूमनाइज़र हो और उसे हर पल किसी न किसी औरत को ताड़ने या डेट करने की आदत हो। अगर आपका ब्यॉवफ्रैंड, वूमनाइज़र है तो आप उसे इन तरीकों से आसानी से पहचान सकती हैं:

1. उसकी छवि -
सबसे पहले आपको पता करना होगा कि वर्कप्लेस और उसके फ्रैंड्स के बीच उसी छवि कैसी है। अगर आपको उसे लेकर कोई जानकारी मिलती है तो उसे हल्के में न लें और पूरी बात का पता लगाएं।

2. डेटिंग स्पीड -
अभी आपको मिले हुए एक महीना ही हुआ है और आप दो से तीन डेट कर चुके हैं और वह आपके हर दिन मिलने की जिद्द करने लगा है। ऐसे में सर्तक हो जाएं। कहीं उसकी स्पीड डिच करने में भी इतनी ही न हो। वूमनाइज़र लड़के, तेजी से आगे बढ़ने में विश्वास रखते हैं क्योंकि उनहें हर पल कुछ नया चाहिए होता है।

3. बहुत ज्यादा रोमेंटिक होना -
अगर आपका बहुत ज्यादा हर पल रोमेंटिक रहता है तो आपको एलर्ट होकर उसकी पड़ताल करनी चाहिए। ह़द से ज्यादा रोमेंस भी किसी खतरे की ओर आंशका जताता है। वूमनाइज़र लड़कों में ये सबसे खास क्वालिटी है जिससे कोई लड़की उन पर श़क नहीं कर पाती है।

4. लड़कियों को देखने का उसका नज़रिया -
वो लड़का जब आपके साथ हो या अकेला हो तो उसे ऑब्जर्व करें कि वो लड़कियों को कैसे देखता है और उन पर कैसे निगरानी रखता है। रेस्त्ररां, फ्लाइट और होटल में आप इस बात ज्यादा गौर करें क्योंकि वहां ज्यादा सुंदर लड़कियां होती है।

5. बहुत चार्मिंग और सत्यवादी बनना -
जो लड़के बहुत सत्यवादी बनते हैं वो इसकी आड़ में किसी से भी आपके सामने फ्लर्ट कर लेते हैं और आपको एहसास भी नहीं होता है। ऐसे में आप अपनी आंखें खुली रखें।



Click it and Unblock the Notifications