Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
फिर से उनके करीब जाना चाहती हैं तो अपनाएं ये 7 तरीके
आपने भी कभी ऐसा महसूस किया है कि आपका पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहा है? यहां हम आपको बता रहे हैं इस इमोशन से डील करने के 7 कारगार तरीके -
अपने प्यार से दूर होने का ख्याल किसी को भी परेशान कर सकता है। हर रिलेशनशिप में उतार चढ़ाव आते हैं, यही रिश्तों की खूबी भी है, लेकिन कई बार रिश्तों में आई जरा सी दूरी दरार बन जाती है। क्या आपने भी कभी ऐसा महसूस किया है कि आपका पार्टनर आपको नजरअंदाज कर रहा है?
आप अंदर ही अंदर घुटती रहती हैं, लेकिन किसी को बता नहीं पाती। किसी भी रिश्ते में इस तरह की फीलिंग आम इमोशन है, लेकिन इसे मन में दबा कर रखना और इस बारे में अपने साथी से चर्चा न करने, रिश्ते के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
यहां हम आपको बता रहे हैं इस इमोशन से डील करने के 7 कारगार तरीके -

1. अपनी भावनाओं का आंकलन करें
इसके लिए सबसे पहले यह पता लगाएं कि आपके मन में ऐसा भाव क्यों आ रहा है। क्या आपके पार्टनर ने कुछ ऐसा किया है, जिससे आप हर्ट हुई हैं, या फिर यह एक बुरे दिन का नतीजा है? किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले अपने आप से सवाल करें।

2. बात करें
बेशक बात करने से ही बात बनती है। अगर आपको अभी भी लग रहा है कि आपका साथी आपसे दूरी बना रहा है तो अपने साथी के साथ बैठें और इस बारे में बात करें। हो सकता है उनके साथ हैल्दी बातचीत ही आपके मन को शांत कर दे और यह रिश्ता पहले से भी ज्यादा मजबूत हो जाए।

3. स्पष्ट कहें
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि पुरुषों के पास महिलाओं की तरह सिक्स्थ सेंस नहीं होता। आपके मन में जो भी बात है उन्हें स्पष्ट कहें, हिंट्स देकर उनसे अपने आप सब कुछ समझने की उम्मीद न करें। अपनी परेशानी उन्हें बताएं, यकीन मानिए उनके पास आपकी परेशानी का हल जरूर मिल जाएगा।

4. डिफेंसिव न बनें
स्पष्ट कहने और डिफेंसिव होने में फर्क है। स्पष्ट कहना पॉजिटिव एक्शन है, वहीं जब आप डिफेंसिव हो जाते हैं तो सामने वाले व्यक्ति पर इल्जाम लगाना शुरू कर देते हैं। इससे समस्या बढ़ सकती है। अपनी बात को सहज ढंग से, नीची आवाज में कहें।

5. उनका नजरिया भी समझें
हां, हम जानते हैं कि आपका मूड खराब है और आप कुछ नहीं सुनना चाहतीं, खासकर कोई विवाद नहीं चाहतीं, लेकिन अपने साथी की बात सुनना भी जरूरी है। उन्हें आपको समझाने का एक मौका दें।

6. साथ वक्त बिताएं
किसी भी रिश्ते में सबसे जरूरी है- एक दूसरे का साथ। एक बार अपनी सारी परेशानियों के बारे में साथी से बात करने के बाद उनके साथ वक्त बिताएं। आप चाहें तो लंच साथ कर सकते हैं या फिर वीकएंड वैकेशंस प्लान कर सकते हैं। साथ वक्त बिताने से दूरियां कम हो जाती हैं।

7. पॉजिटिव रहें
हो सकता है आप दोनों के बीच अभी सब कुछ ठीक न चल रहा हो, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप दोनों का रिश्ता कमजोर हो चुका है। पॉजिटिव रहें और एक दूसरे को थोड़ा वक्त दें। आप चाहें तो स्ट्रेस कम करने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications