Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
क्यों लोग One Night Stand में नहीं Committed रिलेशनशिप मेंं विश्वास रखते हैं?
रिलेशनशिप में एक समर्पित रिश्ते को आप नज़रअंदाज नहीं कर सकते हैं। हम आपको बताते हैं समर्पित रिश्ता क्यों ज़रूरी है?
आजकल के जमाने में कैजुअल रिलेशनशिप, वन नाइट स्टैंड, ब्लाईंड डेट्स और ओपन रिलेशनशिप का ट्रेंड चल रहा है। लेकिन कमिटेड रिलेशनशिप यानि समर्पित रिश्ता कभी पुराना नहीं होगा जब तक कि दुनिया में रिश्तों में विश्वास करने वाले लोग हैं। ऐसा क्यों है?
मनुष्य अपने जीवन में केवल एक ही चीज के पीछे नहीं पड़ सकता। जीवन के कई अन्य पहलू भी हैं जिन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपको डार्क चॉकलेट पसंद है तो क्या आप जीवनभर केवल डार्क चॉकलेट ही खाते रहेंगे? ऐसा ना तो आपके लिए संभव नहीं है ना ही ऐसा स्वास्थ्य के लिए ठीक है।
इसलिए एक समर्पित रिश्ते को आप नज़रअंदाज नहीं कर सकते हैं। हम बताते हैं समर्पित रिश्ता क्यों ज़रूरी है...

पहला कारण:
आपको कोई ना कोई चाहिए जिससे आप बात कर सकें, विचार-विमर्श कर सकें और अपने आइडियाज़ शेयर कर सकें। आखिर एक दिन आपको एहसास होगा कि केवल प्यार करना ही जीवन में मजा देने वाली चीज नहीं है। पूरे दिन के काम के बाद, आपको एक जगह चाहिए जहां आप प्यार से सिर रख सकें, आपको ऐसा व्यक्ति चाहिए जो आपको सुन सके, केवल सेक्स ही सब कुछ नहीं है।

दूसरा कारण:
ये अच्छी बात है कि आप मूवी या पार्टी जाना पसंद करते हैं। लेकिन जिसके साथ आपने रात गुजारी थी क्या आप उसके साथ चले जाएंगे? नहीं ना! इसलिए ही एक समर्पित रिलेशनशिप की ज़रूरत है जो आपका साथ दे सके।

तीसरा कारण:
जब आप एक कमिटेड पार्टनर के साथ शारीरिक संबंध बनाते हैं तो आप किसी भी प्रकार की बीमारी या संदेह के प्रति बेफिक्र होते हैं। यदि आप एक रात वाले पार्टनर के साथ ऐसा कोई भी संबंध बनाएँगे तो आप उसके स्वास्थ्य के बारे में कई बातें सोचेंगे।

चौथा कारण:
जब आप किसी परेशानी में हों या आपको किसी चीज की ज़रूरत हो तो आप चाहते हैं कि कोई आपका हाथ थामे ताकि आपकी परेशानी कम हो। समर्पित रिश्ते का यही फायदा है कि कोई आपका साथ देने के लिए हमेशा तैयार रहता है, एक रात वाला दोस्त ऐसा नहीं करेगा।

पांचवा कारण:
आप कैसे हो और कैसे दिखते हो इसका आपके पार्टनर पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर आपका रिश्ता समर्पित है तो आपके कपड़े, हेयर स्टाइल और मोटापा आपके पार्टनर के प्यार को कम नहीं करेगा।

छठा कारण:
आप अपने पार्टनर की साथ शांति महसूस करते हैं। जब आप लगातार किसी के साथ रात गुजारते हैं तो आप सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। थोड़ी देर के लिए सुख पाना कोई शांति नहीं है।

सातवा कारण:
जब आप एक समर्पित रिश्ते में होते हैं तो ज़िंदगी की बड़ी से बड़ी समस्या भी छोटी नज़र आती है।



Click it and Unblock the Notifications
