Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जब तक इन सवालों का जवाब ना दे सकें तब ना कहें 'I Love You'
अगर आप भी किसी से डेटिंग कर रही हैं और उसे 'I Love You' बोलने के लिये बेकरार हैं, तो अपने दिल से कुछ सवालों के जवाब जरुर पूछ लें। आइये जानते हैं कौन से हैं वो सवाल...
आज कल जिसे देखो वही रिलेशनशिप में है। स्कूल के बच्चे हों या फिर ऑफिस के कलीग, हर किसी ने अपना पार्टनर या तो टिंडर या फिर फेसबुक के जरिये ढूंढ ही रखा है। हर कोई अपने रिलेशनशिप को प्यार का नाम देने में लगा हुआ है।
अभी दो दिन मिले हुए नहीं कि ज़रा सी ही मुलाकात में ही वो एक दूसरे का चरित्र भांपकर उसे अपना जीवनसाधी मान बैठते हैं और झट से 'I Love You' बोल देते हैं। असली मायनों में जब आपको प्यार होगा तब आप खुद ही जान जाएंगे इसलिये दो दिन की डेटिंग के बाद 'I Love You' कहना जरुरी नहीं है।
अगर आप भी किसी से डेटिंग कर रही हैं और उसे 'I Love You' बोलने के लिये बेकरार हैं, तो अपने दिल से कुछ सवालों के जवाब जरुर पूछ लें। आइये जानते हैं कौन से हैं वो सवाल...

1. क्या आपका रिश्ता सिर्फ सेक्स पर टिका है
टिंडर पर मिला बॉयफ्रेंड आपसे क्या चाहता है इसका अंदाजा लगाएं। क्या वह आपके फ्लैट पर रात में आने की जिद करता है या फिर आपको बेवजह सेक्स के लिये फोर्स करता है। वहीं अगर वह आपकी केयर करता है तो समझे कि वह आपको दिल दे बैठा है।

2. क्या आप दोंनो के बीच में सीक्रेट्स हैं?
प्यार करने वाले कपल कभी एक दूसरे से सीक्रेट्स नहीं रखते। वहीं जो लस्ट से घिरे रहते हैं, वह जरुर अपनी बातों को एक दूसरे से छिपा कर रखते हैं।

3. क्या आपकी दोस्ती लंबी टिकेगी
अगर आपकी बॉडिंग अच्छी है और आप सबसे पहले एक दोस्त की तरह रहते हैं तो समझे की आपका रिलेशनशिप मजबूती की राह पर है। बिना दोस्ती के प्यार होना नामुमकिन है।

4. क्या आपको कभी कभार जलन भी होती है
प्यार में पड़ने वाले कपल एक दूसरे पर आंख मूंद कर विश्वास करते हैं। लेकिन जो सिर्फ सेक्स के प्रेमी होते हैं वो ही जलते हैं।

5. क्या आपको अपने पार्टनर में सब कुछ परफेक्ट चाहिये
जिस इंसान से आप प्यार करने लगती हैं, उसे बदलने की आप सोंच भी नहीं सकती। लेकिन जो लोग लस्ट से घिरे रहते हैं वह चाहते हैं कि उनका पार्टनर दिखने में सुंदर हो, काम भी परफेक्ट करे और परिवार तथा देास्तों के सामने स्मार्ट लगे।



Click it and Unblock the Notifications
