Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बेड पर इन पांच बुरी आदतों से हो रिश्तों में पड़ सकती है दरार
आज इस आर्टिकल में हम 5 बुरी आदतों के बारे में बता रहे हैं जिसकी वजह से आपके रिलेशनशिप में दरार भी आ सकती हैं।
जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो अब हर छोटी और बड़ी चीजों का ध्यान रखते हैं कि ताकि रिलेशनशिप पर कोई इफेक्ट ना पड़ें। कई ऐेसी बातें होती हैं जो आगे चलकर रिलेशनशिप में दरार ना बना दे इसलिए हम कई बातों का ध्यान रखते हैं जैसे सोने का तरीका ताकि आप दोनों कंफर्ट होकर सो सकें। खरार्टों की वजह से आपके पार्टनर का मूड खराब हो सकता है। आज इस आर्टिकल में हम 5 बुरी आदतों के बारे में बता रहे हैं जिसकी वजह से आपके रिलेशनशिप में कोई दरार भी आ सकती हैं।

बेड तक ना लाएं ऑफिस का काम
पूरे दिन की थकान के बाद अपने पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना इससे ज्यादा सुकूनभरा तो कुछ हो ही नहीं सकता हैं। अगर ऐसे मौके पर आप ऑफिस का काम बेड पर लेकर आ जाते हैं तो ये आपके पार्टनर को बताएगा कि आप बहुत व्यस्त हैं। और उन्हें लगेगा कि आप उन्हें समय नहीं देना चाहते हैं या वो आपके लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हैं। और ये आपके और आपके रिलेशनशिप के लिए बहुत खतरनाक हो सकता हैं।

आपस में बात करें
सोने से पहले आपके और आपके पार्टनर के बीच जो सबसे बाते होती हैं वो दुनिया की और पूरे दिन की सबसे अच्छे बातचीत होती है। रोजाना कुछ देर एक दूसरे से बात करने से वो अंतरंगता बनी हुई रहती हैं। इसलिए अगर आप अपने पार्टनर के आने से पहले रोजाना सो जाते हैं तो हो सकता हैं कि इसका अभी नहीं तो बाद में आप पर पड़े।

अलग अलग समय पर सोना
हो सकता है कि आप दोनों का वर्क शेड्यूल अलग अलग हो। आप दोनों जहां भी हो कोशिश करें कि एक साथ आप दोनों बेड पर सोने जाएं। क्योंकि साथ सोने से कडलिंग करने से प्यार और इंटीमेसी बढ़ती हैं, अगर आप दोनों के समय अलग अलग हैं और इससे आपकी सेक्स लाइफ पर भी काफी असर पड़ सकता हैं। इसलिए रात को बेड पर आप दोनों को एक दूसरे के लिए अच्छा समय निकलना चाहिए।

फोन पर लगे रहना
यह सबसे बुरा संकेत होता है, जब आपका पार्टनर आपके साथ हो और आप फोन पर कहीं और बिजी होते हैं। हालांकि आप जब दोनों एक दूसरे से बात करते हैं तो एक तरफ आप उनसे बात कर रहें होते है तो एक तरफ आप फोन की स्क्रीन पर देख रहे होते हैं इनसे आपका पार्टनर गुस्सा हो सकता हैं। और वो इस बात से आप से खफा भी हो सकते है औ र बाद में आपकी ये मल्टी टास्किंग हैबिट आपके लिए ही खतरा बन सकती हैं।

खर्राटे लेना
इस बात से तो आप भी सहमत होंगे, और हम भी मानते हैं, अगर आप भी नींद में सोते हुए खर्राटे लेते हैं और बुरे सपने देखते हुए एक्ट करते हैं और अगर आपको लम्बे समय तक नींद नहीं आती है तो आपकी ये आदत आपके पार्टनर को एक दिन नागवार गुजरेगी जिस दिन इस टॉपिक पर कोई लम्बा झगड़ा हो इससे अच्छा है कि आप अपनी आदतों पर गौर करें और इन्हें सुधारने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
