Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
बेडरूम में इन छोटी छोटी चीजों से उन्हें करिए इंप्रेस ...
ये 11 चीज़ें आपके पति को आपसे और भी ज्यादा प्यार करने के लिए मजबूर कर देंगीं और इन ट्रिक्स से वो आपके दीवाने हो जाएंगें।
रिश्तों में छोटी-छोटी बातें भी बहुत महत्व रखती हैं। जब बात पति-पत्नी के रिश्ते की हो तो बैडरूम में आपकी छोटी सी बात या भाव भी आपके पार्टनर को खुश कर सकता है। बैडरूम में अपने पति को इंप्रेस करने के लिए आप ये ट्रिक आज़मा सकती हैं। ये 11 चीज़ें आपके पति को आपसे और भी ज्यादा प्यार करने के लिए मजबूर कर देंगीं और इस तरह वो आपके दीवाने हो जाएंगें।

कपड़ों का लें सहारा
अपने पति को आकर्षित करने के लिए आप स्ट्रीपटीज़ का सहारा भी ले सकती हैं। रोमांटिक संगीत के बीच कोई सेक्सी सी ड्रेस पहनकर जब आप उनके सामने आयेंगीं तो वो आपकी खूबसूरती को देख जरूर ही मदहोश हो जाएंगें।

ऐसें करें आकर्षित
आप अपने हाव-भाव से भी उन्हें अपनी ओर आकर्षित कर सकती हैं। अपने होंठों को दबाकर उनकी आंखों में आंखें डालें और फिर देखें कि वो कैसे आपके प्यार में गिरफ्त हो जाते हैं। इससे उन्हें पता चलता है कि आप भी उनको बेशुमार प्यार करती हैं।

कानों में करें फुसफुसाहट
लड़कों को ऐसे समय पर लड़कियों का रोमांटिक बातें करना भी अच्छा लगता है। मूड बनाने के लिए आप उनके कान में कुछ रोमांटिक बातें कह सकती हैं। उन्हें बतांए कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं और वो आपके लिए क्या मायने रखते हैं। उन्हेंत आपका ये अंदाज़ जरूर पसंद आएगा।

आंखों पर बांध दें पट्टी
उन्हें रोमांटिक मूड में लाने के लिए उनकी आंखों पर पट्टी बांध दें और फिर धीरे-धीरे उन्हेंज किस करना शुरु करें। आगे होने वाले ख्यालों से ही उनका मन आपकी ओर खींचने लगेगा। यकीन मानिए उन्हें ऐसा बार-बार करने का मन करेगा।

ये है सबसे खास
मर्दों में भी कान और गले को सबसे अधिक संवेदनशील माना जाता है। इन दो जगहों पर आपका स्पर्श या किस करना उनको उत्तेजित कर सकता है।

जब न कहनी हो मन की बात
अगर आप उन्हें प्यार करना चाहती हैं लेकिन उन्हें ये बात बताना नहीं चाहती हैं तो उन्हें करीब लाने के लिए आप ज़रा उनके पास जाएं। आपके आसपास होने पर वो खुद ही आपको बाहों में लेने पर मजबूर हो जाएंगें।

मसाज का चलेगा जादू
मूड बनाने के लिए मसाज भी सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है। अगर आप उन्हें प्यार से मसाज देंगी तो मिनटों में उनका मूड बन जाएगा। इससे रिश्तों में गर्माहट भी आती है और सेक्स का मज़ा दोगुना हो जाता है। साथ ही मसाज से वो रिलैक्स भी महसूस करेंगें।

गंदी बात
मर्दों को गंदी बातें बहुत हॉट लगती हैं और इस तरह की बातों से वो जल्दी ही मूड में भी आ जाते हैं। उन्हें बताएं कि आप उनसे क्या चाहती हैं या उनसे क्या करवाना चाहती हैं।

खुद करें कोशिश
ऐसा जरूरी नहीं है कि पहले वो ही शुरुआत करें। आप भी उन्हें इसके लिए कह सकती हैं। खुद आगे बढ़कर अपनी इच्छा बताना उन्हें। आपकी ओर और ज्यादा आकर्षित करेगा।

सुबह जरूर करें ये काम
सुबह की खूबसूरत शुरुआत एक किस के साथ करेंगीं तो उनका पूरा दिन आपके ही ख्यालों में बीतेगा। सुबह-सुबह पत्नी से किस मिलने से हर पति का दिन बन ही जाता है। आप चाहें तो इससे आगे भी बढ़ सकती हैं।

जरूर लें उनका नाम
अगर आप उन्हें मूड में लाना चाहती हैं तो सेक्सी आवाज़ में उनका नाम पुकारें। सेक्सी अंदाज़ में अपना नाम सुनना उन्हें दीवाना जरूर कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications
