Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
आपका पार्टनर अगर इस राशि का है तो, ऐसे करेगा प्यार
लव लाइफ पर कई तरह से राशि का असर पड़ता है। आप किस प्रकार के व्यक्ति के प्रति आकर्षित रहेंगें, आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, किस उम्र में आपको प्यार होगा
ज्येातिषशास्त्र में कुल बारह राशियां हैं। जन्म के दिन के अनुसार प्रत्येक व्यंक्ति की एक राशि निर्धारित की गई है। ऐसा माना जाता है कि ये राशियां आपके व्यक्तित्व, प्रोफेशन, लव लाइफ और भविष्य के बारे में बता सकती हैं। राशिचक्र की बारह राशियों में से प्रत्येक राशि सौरमंडल के नक्षत्रों पर आधारित होती है।
उदाहरणार्थ, सूर्य के सौरमंडल के विभिन्न नक्षत्रों में गोचर करने पर आपके जीवन और भाग्य में बदलाव आता है। आज भी कई लोग राशियों और ज्योतिष विज्ञान पर भरोसा करते हैं और इसे मानते हैं।
जीवन के कई पहलू होते हैं जिसमें प्यार सबसे अहम होता है। आपके प्यार करने के तरीके और आपकी लव लाइफ पर भी राशि का प्रभाव पड़ता है। लव लाइफ पर कई तरह से राशि का असर पड़ता है। आप किस प्रकार के व्यक्ति के प्रति आकर्षित रहेंगें, आपकी लव लाइफ कैसी रहेगी, किस उम्र में आपको प्यार होगा या आप अपने प्यार का इज़हार कैसे करेंगें, इन सभी बातों का पता आपकी राशि से लगाया जा सकता है।
आज हम आपको प्रत्येक राशि के लोगों के प्रेम व्यवहार के बारे में बताएंगें। अगर आप किसी से प्यार करते हैं या किसी से प्यार करने की सोच रहे हैं तो अपनी राशि के बारे में जरूर पढ़ें।
अगर आप जानना चाहते हैं कि कोई विशेष व्यक्ति आपसे प्यार करता है या नहीं तो आगे जरूर पढ़ें। हम आपको बता रहे हैं कि राशि के अनुसार कोई भी व्यक्ति प्यार में पड़ने पर कैसा व्यवहार करता है।

मेष राशि
मेष राशि के लोग पूरे पैशन के साथ प्यार करते हैं। अपने साथी के बारे में आप सब कुछ जानना चाहते हैं। अपने पार्टनर को जानने के लिए आप उन पर अपने सवालों की बौछार कर देते हैं।
अपने साथी की पसंद और नापसंद के बारे में जानने के लिए आप उनके दोस्तों तक को नहीं छोड़ते हैं। अगर आप नहीं चाहते हैं कि आपका पार्टनर आपको छोड़कर चला जाए तो ज़रा जिज्ञासा पर नियंत्रण रखें। कुछ सवाल बाद के लिए भी बचाकर रखें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोग अपने पार्टनर पर भरोसा नहीं करते हैं। प्यार के मामले में ये ज़रा शक्की स्वभाव के होते हैं। जब तक आपका पार्टनर खुद को ईमानदार और बेहतर साबित नहीं कर देता आप उन पर भरोसा नहीं कर पाते हैं।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग प्यार के मामले में बेहद उत्साही होते हैं। अगर आप किसी से प्यार करते हैं तो आप चाहते हैं उन्हें ये बात किसी भी तरह से पता चल जाए। अगर आप शर्मीले हैं और अपने प्यार को छिपाना चाहते हैं तो ये काम आपके लिए नामुमकिन हो सकता है। आपके व्यवहार में बदलाव के साथ लोगों को आपके प्यार का पता चल ही जाता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के लोग अपने पार्टनर का बहुत ध्यान रखते हैं। ये अपने पार्टनर पर ढ़ेर सारा प्यार और दुलार लुटा देते हैं। कर्क राशि के लोगों के पार्टनर काफी भाग्यशाली होते हैं। ये अपने पार्टनर को हर तरह से खुश रखने की कोशिश करते हैं।

सिंह राशि
अगर आप अचानक से किसी से लिए प्रोटेक्टिव और पोज़ेसिव हो गए हैं तो समझ जाए कि आपको प्यार हो गया है। आप अपने साथी से सिर्फ प्यार और बहुत सारा प्यार करते हैं।

कन्या राशि
प्यार में पड़ने पर कन्या राशि के लोगों का व्यवहार काफी अलग होता है। अपनी भावनाओं को छिपाने के लिए कन्या राशि के लोग हर संभव कोशिश करते हैं। आप तभी अपने प्यार का इज़हार करते हैं जब आपको पूरी तरह से पता चल जाता है कि सामने वाला भी आपसे प्यार करता है। अगर कोई आपसे प्यार नहीं करता है तो आप भी उसे भाव देना जरूरी नहीं समझते हैं।

तुला राशि
तुला राशि के लोग बड़ा सोच-समझकर प्यार करते हैं। प्यार होने पर ये खुद से ही अपने प्यार की सच्चाई को लेकर सवाल करते हैं। ये जानना चाहते हैं जिससे ये प्यार करते हैं वो इनके प्यार के काबिल है भी या नहीं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग कभी भी पूरी तरह से अपना दिल अपने पार्टनर को नहीं देते हैं। आप अपने प्यार का इज़हार तो करते हैं लेकिन साथ ही आपको ये डर भी सताता रहता है कि कहीं आपका पार्टनर आपको धोखा तो नहीं दे रहा।

धनु राशि
आप अपने प्यार और पार्टनर दोनों से ही काफी जल्दी जुड़ जाते हैं। अपने साथी को खुश करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ बिताने की कोशिश करते हैं। उन्हें खुश करने के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं।

मकर राशि
प्यार में पड़ने पर आप काफी तेजी से अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं। जिससे आप प्यार करते हैं उनकी भावनाओं के बारे में जाने बगैर आप उनके साथ अपनी जिंदगी के सपने बुनने लगते हैं।

कुंभ राशि
आपका पार्टनर ही आपकी सबसे पहली प्राथमिकता होता है। आप अपना सारा समय अपने पार्टनर के साथ ही बिताना चाहते हैं। अपने पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए आप कुछ भी कर सकते हैं। काम से छुट्टी लेने में भी इन्हें कोई हर्ज नहीं होता। कुंभ राशि के लोगों के पार्टनर काफी लकी होते हैं क्योंकि प्यार के मामले में कुंभ राशि के लोगों की बराबरी कोई नहीं कर सकता है।

मीन राशि
प्यार के मामले में मीन राशि के लोग काफी ऊर्जावान होते हैं। प्यार के मामले में ये बिलकुल भी रहस्यमयी नहीं होते हैं बल्कि इनकी लव लाइफ तो एक खुली किताब की तरह होती है। आप चाहते हैं आपके आसपास के सभी लोगों को आपके प्यार के बारे में पता हो। अपने प्यार का इज़हार आप डंके की चोट पर करते हैं यानि की खुलकर करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
