Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन बातों से जाने कि आपका रिलेशनशिप कितना स्ट्रॉन्ग हैं
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी लव और मैरिड लाइफ को बना सकते हैं सफल।
वैसे तो आज के समय में हर कोई अपनी लाइफ में इतना बिजी हो चुका है कि उन्हें परिवार या फिर दोस्तों के साथ भी समय बिताने का मौका नहीं मिलता, ऐसे में देखा जा सकता है कि कई रिश्ते बिखरने की कगार पर आ जाते हैं फिर चाहे वो आपका लव रिलेशन हो या फिर आपकी मैरिड लाइफ हो। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं की किस तरह आप आपने रिश्ते को हमेशा के लिए मजबूत बान सकते हैं।

1- एक-दूसरे के साथ समय बिताना
ये तो मानना ही पड़ेगा की किसी भी रिश्ते को निभाने के लिए आपको अपने पार्टनर के बारे में जानना बेहद जरुरी है, इसीलिए आपको आपको चाहिए कि आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। जिससे आप दोनों एक दूसरे की पसंद और नापसंद को जान सकें।

2- स्पेस बनाएगा आपके रिश्ते को मजबूत
किसी भी रिलेशन में स्पेस होना बेहद जरुरी है, क्योंकि आप अगर अपने पार्टरन के साथ हमेशा चिपके रहेंगे, और उन्हें बार-बार फोन करेंगे तो ये आपके लिए हानिकारक हो सकता है इससे आपका पार्टनर आपसे परेशान होकर आपसे दूर जा सकता है, इसलिए आप आगर चाहते हैं कि आप दोनों के बीच का रिश्ता और मजबूत हो तो आप एक-दूसरे को स्पेस दें। चाहे तो आप अपने पार्टनर के लिए घूमने का कोई प्लान भी बना सकते हैं जहां वो अपने दोस्तों के साथ जाना पसंद करते हों यकीन मानिये ये ट्रिक आपके पार्टनर को खुशी तो देगी ही साथ ही आप दोनों के बीच की दूरियां भी कम हो जाएंगी।

3- एक-दूसरे से ना करें झगड़ा
अगर आप रिलेशनशिप में या फिर आपकी शादी हो चुकी है तो ये लाजमी है कि आप दोनों के बाच झगड़ा भी होते होंगे लेकिन जब ये झगड़े ज्यादा बढ़ जाते हैं तो ये आपके रिलेशनशिप टूटने की वजह भी बन जाते हैं। इसलिए बेहतर यही होगा की आप किसी भी बात को लेकर झगड़ा करने की बजाय आराम से बैठकर शांति से अपनी बात को समझाएँ और अपने मामले को सुलझाएं।

4- एक-दूसरे का दें साथ
जिंदगी में बहुत सारे उतार-चढ़ाव तो आते ही रहते हैं जिसमें आप दोनों को एक-दूसरे का सहारा बनना पड़ता है। इसलिए आपको किसी भी स्थिति में अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ना है, बल्कि एक दूसरे की हिम्मत और हौसला बनकर अपने रिश्ते को और मजबूत बनाना है

5- एक-दूसरे की कमियों को करें नजरंदाज
वैसे देखा जाए तो कोई भी इंसान पूरी तरह से परफेक्ट नहीं होता, हर किसी में कोई ना कोई कमी जरुर होती है, अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो एक-दूसरे की उनकी कमियों के साथ स्वीकार करें जिससे आप दोनों के बाच का प्यार और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

6- एक-दूसरे से सलाह लें
किसी भी रिलेशन को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे से सलाह भी काफी जरुरी होती है क्योंकि आगर आप अकेले ही सारे फैसले लेते हैं तो ये आपके पार्टनर को बुरा भी लग सकता है जो ठीक नहीं है इसलिए कोई भी काम करने से पहले आप दोनों उस बारे में एक-दूसरे की सलाह ले सकतें हैं। जो ये दर्शाता है कि आप दोनों एक-दूसरे की बातों का सम्मान करते हैं।

7- नीचा दिखाने की ना करें कोशिश
>> रिश्ते की मजबूती के लिए आपको सबसे पहले अपने इगो को काबू में रखना चाहिए की आप ये है, आप वो है, यानि आप अपने पार्टनर को कभी भी नीचा दिखाने की कोशिश ना करें। क्योकिं इससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है, इसलिए हो सके तो खुद पर कंट्रोल रखें और एक-दूसरे की बातों और काम का सम्मान करें।

8- पैसों के संबंध में खुलकर करें बात
जब आप एक सीरियस रिलेशनशिप में होते हो तो कई तरह की सेचुएशन को आप दोनों मिलकर फेस करते हो लेकिन जहां पैसों के बारे में बात आती है। वहां लोग शर्म महसूस करने लगते हैं। लेकिन इस सेचुएशन में झिझकने की बजाय अगर आप दोनों एक-दूसरे से खुलकर बात करेंगे तो ये आपके रिलेशनशिप के लिए ही बेहतर रहेगा ।

9- इंटीमेंसी को करे इंजॉय
आप अपने रिश्ते को और भी खूबसूरत बनाने के लिए इंटीमेंसी का भी सहारा ले सकते हैं, जो आप दोनों के प्यार और विश्वास को और मजबूत बनाएगा ।

10- एक-दूसरे पर रखे विश्वास
किसी भी रिश्ते में सबसे ज्यादा जो जरुरी होता है वो है विश्वास। क्योंकि विश्वास ही हर रिश्ते की बुनियाद है इसलिए आपको एक-दूसरे पर विश्वास करना चाहिए जिससे आपका पार्टनर आपसे हमेशा खुश रहे औऱ आपसे खुलकर अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बता सके।



Click it and Unblock the Notifications
