For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

इन राशियों की महिलाएं बेड पर होती हैं इन मर्दों के साथ ज्‍यादा कंफर्टेबल

यहाँ हमने हर राशि की महिलाओं की सेक्स प्राथमिकताओं और व्यवहार के बारे में जानकारी दी है। इससे आप बिस्तर पर अपने प्यार से जो चाहते हैं वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

By Staff
|

जहाँ तक जीवन में महत्वपूर्ण निर्णय लेने की बात आती है वहां ज्योतिष से प्राप्त जानकारी पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता हालाँकि यह जानकारी मज़ेदार होती है और कभी कभी व्यक्तित्व को परखने के लिए और दूसरों के साथ हमारी अनुरूपता जानने के लिए मार्गदर्शक की तरह काम करती है।

स्वाभाविक है कि यह रोमांटिक संगतता को भी समझने में सहायक होती है जिसमें प्रत्येक राशि के पुरुष के साथ सेक्स संबंध तथा हमारी स्वयं की सेक्स संबंधी आवश्यकताएं भी शामिल है।

तो हम आपके प्यार के शुभचिंतक हैं और यहाँ हमने हर राशि की महिलाओं की सेक्स प्राथमिकताओं और व्यवहार के बारे में जानकारी दी है। इससे आप बिस्तर पर अपने प्यार से जो चाहते हैं वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

मेष राशि की महिला

मेष राशि की महिला

मेष राशि की महिलाओं को पहल करना पसंद होता है परन्तु वे अपने आप को बचा लेती हैं। उन्हें पीछा करना अच्छा लगता है क्योंकि वे जोखिम उठाने से घबराती नहीं हैं परन्तु उन्हें भावनात्मक खेल पसंद नहीं होते और वे तुरंत संतुष्टि पसंद होती है। ये महिलायें जोशीली और उग्र होती हैं अत: धीमी गति से न चलें जब तक आप उसे पूरी तरह न डुबाना चाहें।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: सिंह, तुला, धनु, कुम्भ, मिथुन, मेष, वृश्चिक

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: मेष राशि की महिलाओं का कामोत्तेजक अंग सिर है। अत: यदि आप इस राशि की महिला के बालों को सहलाते हैं तो आपको इसका लाभ हो सकता है।

वृषभ राशि की महिला

वृषभ राशि की महिला

इस राशि की महिलायें खुशी की तलाश में होती हैं जो कामुक अनुभवों का पूरा आनंद लेती हैं। वृषभ राशि की महिलाओं को कैंडल्स, शैम्पेन और चॉकलेट से कवर की हुई स्ट्रॉबेरीज़ आदि फोरप्ले पसंद होते हैं। गुलाबों से भरा हुआ झागदार स्नान, आरामदायक कॉटन बेडशीट आदि देखकर वह तुरंत तैयार हो जाती है। उससे यह अपेक्षा न करें कि वह आपका अनुसरण करेगी क्योंकि वह अपनी उर्जा को खर्च नहीं करना चाहती और वह सामने वाली व्यक्ति की सुरक्षा को प्राथमिकता देती है ताकि वह अपनी गति बनाये रखे।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: मीन, कर्क, कन्या, मकर, वृश्चिक

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: वृषभ राशि की महिला के गर्दन के पीछे का भाग और उसका गला कामोत्तेजक अंग होते हैं। परन्तु इसके अलावा कोमल त्वचा, हल्की सी सुगंध और मिंट भरी सांस से भी वो उत्तेजित हो जाती है।

मिथुन राशि की महिला

मिथुन राशि की महिला

जब फ्लर्ट करने और गंदी बातों के द्वारा अपने साथी को उत्तेजित करने की बारी आती है तब मिथुन राशि की महिलायें शर्माती नहीं हैं। वे न केवल प्रयोग करने में रूचि रखती हैं बल्कि उन्हें ऐसे साथी पसंद होते हैं जो अजीब जगहों पर सेक्स करने की उनकी इच्छा को पूर्ण करते हों और उनकी उन्मुक्तता को पसंद करते हों। उनके लिए शारीरिक उत्तेजना के साथ ही मानसिक उत्तेजना भी महत्वपूर्ण होती है।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: कुम्भ, तुला, मेष, सिंह, धनु, वृश्चिक

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: मिथुन राशि की महिलाओं के हाथ और पैर बहुत संवेदनशील होते हैं। अत: आप उन्हें हलके चुम्बनों, उँगलियों को चूसकर उत्तेजित कर सकते हैं।

कर्क राशि की महिला

कर्क राशि की महिला

कर्क राशि की महिलाओं के साथ सेक्स करने के लिए उन्हें फुसलाने और प्रेम जताने की आवश्यकता होती है। यदि आप कर्क राशि की महिला को पसंद करते हैं तो आप उसे सुरक्षित महसूस करवाकर उत्तेजित कर सकते हैं। उसे पता चल जाता है कि सामने वाले को क्या चाहिए परन्तु उसके डर और असुरक्षा के कारण वह बिस्तर पर निष्क्रिय हो सकती है। कल्पनाशील परन्तु मूडी ऐसी कर्क राशि की महिलायें ऐसा प्रेमी चाहती हैं जो इमोशनल, स्वीट और संवेदनशील हो और उन्हें अच्छा महसूस करवाए। उसे सुरक्षित और रिलेक्स महसूस करवाएं जिसके लिए हम सलाह देते हैं कि उसे अच्छी मात्रा में अच्छा खाना खिलाएं और आपको उसके रूप में ऐसा क्रेब मिलेगा जो क्रेबी (चिडचिडा) नहीं है।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: कुम्भ, मकर, कन्या, मीन, वृषभ, धनु, वृश्चिक

इन्हें कैसे उत्तेजित किया जा सकता है: कर्क राशि की महिलाओं के स्तन और सीना उनके उत्तेजक अंग हैं। इससे बेसिक फोरप्ले बहुत आनंदायक अनुभव हो जाता है।

सिंह राशि की महिलायें

सिंह राशि की महिलायें

सिंह राशि की महिलाओं को चर्चा में रहना बहुत अच्छा लगता है और यही कारण है कि वे बिस्तर पर भी चमकती हैं। उनकी कामोत्तेजना केवल उनकी इच्छाओं से ही नहीं चलती बल्कि वे अपने चाहनेवाले की प्यास द्वारा भी मान्य होती है। लियो राशि के पुरुष या महिलाओं के लिए उनके साथी की आनंद की कराह से अधिक सबूत अन्य कोई नहीं होता। उसे महसूस करवाएं कि वह एक स्टार है परन्तु याद रहे कि बदले में वह आपकी पूजा नहीं करेगी क्योंकि वह दूसरों से ज़्यादा स्वयं से प्यार करती हैं।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: तुला, मिथुन, धनु, मेष, कुम्भ

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: लियो राशि की महिलाओं की पीठ पर सुगंधित महंगे तेल से कामुक मसाज करें क्योंकि इस राजसी महिला को इसी तरह का रोमांस पसंद होता है।

कन्या राशि की महिलायें

कन्या राशि की महिलायें

यह सोचकर मूर्ख न बनें कि इस राशि की महिलायें संकोची और शुद्ध है। कन्या राशि के कुंवारी होने के भ्रामक और पुराने प्रतीक को धन्यवाद कहें। हालाँकि याद रखें कि कन्या राशि की महिलायें एनसाइक्लोपीडिया और गूगल से सब कुछ सीख लेती हैं। तो हो सकता है कि वे चाहने पर भी सेक्स की पहल न करें जब तक वे कामसूत्र को याद न कर लें और उसकी नक़ल करने का प्रयत्न न करें। उनकी आवश्यकता के अनुसार वे ऐसा साथी चाहती हैं जो उन पर पूरी तरह ध्यान दे और बिस्तर में भी अपने पूरे प्रयास करे।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: वृषभ, मकर, कर्क, मीन, वृश्चिक

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: उनके पेट उनके लिए सबसे अधिक उत्तेजक होता है जिसे आपको सहलाना चाहिए। कन्या राशि की महिलाओं को वह साथी पसंद होता है जो साफ़ सुथरा हो, सफाई या कपडे धोने और मेहनत वाले कामों में उनकी सहायता करे। जी हां, मोनिका गेलर संभवत: कन्या राशि की है।

तुला राशि की महिलायें

तुला राशि की महिलायें

तुला राशि की महिलायें तब तक आपके पास नहीं आती जब तक आप उन्हें अच्छा भोजन नहीं करवाते, अच्छे अंत:वस्त्र नहीं देते, अच्छी फूल या परफ्यूम नहीं देते और मूलभूत रूप से जब तक वे ये नहीं जान लेती कि आप ही वे पुरुष हैं जो इस समय उनके लिए उपयुक्त हैं। इसके बाद जब उसे प्यार हो जाता है तो वह रोमांटिक हो जाती है और बिस्तर में एक आवेशपूर्ण महिला बन जाती है जिसका उद्देश्य अपने साथी को प्रसन्न करना होता है। और क्या हमने यह बताया कि उन्हें प्यार में सताना और सताए जाना पसंद होता है।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: मेष, मिथुन, धनु, कुम्भ, सिंह, वृश्चिक

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: तुला राशि के उत्तेजक अंग कूल्हे होते हैं और यही कारण है कि उन्हें डॉगी स्टाइल पसंद होता है। यदि आप उनके कूल्हों की मसाज करते हैं तो आपको इनाम भी मिल सकता है।

वृश्चिक राशि की महिलायें

वृश्चिक राशि की महिलायें

वृश्चिक राशि की महिलाओं को विलासी व्यक्ति पसंद होते हैं जो बिस्तर पर आनंद दे। इस राशि का चिन्ह सबसे अधिक कामुक होता है और उनकी कामेच्छा अतृप्त होती है। प्रबल और चालाक वृश्चिक राशि की महिलाओं को मीठा और वनिला और पसंद नहीं होता और वे उनका पीछा करती हैं जिन्हें वे पसंद करती हैं। कोई उनका पीछा करे उन्हें यह पसंद नहीं होता। वे अपनी कामेच्छा से संघर्ष करती हैं, विशेष रूप से तब जब यह निषिद्ध या वर्जित हो। सबसे खराब बात यह है कि यह इस राशि में एक चुम्बकी आकर्षण है जिसके कारण आप और अधिक पाने के लिए वापस आते हैं। दूसरी ओर वह अपने लैंगिक साथी के प्रति बहुत अधिक हक़ दिखाते हैं और चाहने पर भी वे अपने साथी को स्पेस नहीं देती।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: मीन, मकर, वृषभ, मेष, सिंह, धनु

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए कामोत्तेजक अंग उनका जननांग होता है। जी हाँ, आप इनके साथ ओरल सेक्स कर सकते हैं और ऐसा करने से वे आपसे प्यार भी करने लगेंगी।

धनु राशि की महिलायें

धनु राशि की महिलायें

धनु राशि की महिलायें इतनी आकर्षक और साहसी होती हैं कि इस खुले विचारों वाली और स्पष्ट महिला के साथ आपकी सारी बाधाएं दूर हो जाती है। इस तरह की महिलाओं के साथ आप झटपट संभोग कर सकते अहिं जैसे पार्क में या बिस्तर पर। उसे साहसी काम पसंद होते हैं और उसे मुक्त रूप से जीना पसंद होता है ताकि वह बोर न हो। जहाँ उनका स्पष्टवादी स्वभाव उन्हें बेडरूम में तकलीफ देता है वही कभी कभी इससे वे बहुत प्यार करने वाली और रोचक प्रेमिका बन जाती हैं। ऐसी महिलाओं को यदि मनचाहा पुरुष नहीं मिलता है तो वे अच्छे प्रेमी की तलाश में बहुत जल्द एक पुरुष से दूसरे पुरुष की ओर चली जाती हैं।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: तुला, सिंह, मिथुन, मेष, धनु, कुम्भ, कर्क, मकर

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: इनकी जंघा बहुत संवेदनशील होती हैं तो ध्यान रहे कि उनके साथ होते हुए आप इस भाग को न भूलें।

मकर राशि की महिलायें

मकर राशि की महिलायें

मकर राशि की महिलायें बाहरी तौर पर महत्वाकांक्षी, सम्मानीय, विवेकपूर्ण और बोरिंग लगती हैं। परन्तु बिस्तर पर जब उनका साथी उन्हें अनुशासित दायरे से बाहर निकालता है तो वे बिलकुल विपरीत होती हैं। वे सीक्रेट तरीके से रोमांटिक होती है और उन्हें हर चीज़ में जीतने में मज़ा आता है तो सेक्स में अलग क्यों? हो सकता है कि वह भावुक प्रेम प्रदर्शन पसंद न करे परन्तु उसे कामुक जुनून पसंद आता है और उसे अच्छे स्टेमिना वाला साथी पसंद आता है।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: मीन, वृश्चिक, कन्या, वृषभ, कर्क, सिंह, धनु

इन्हें किस प्रकार उत्तेजित किया जा सकता है: मकर राशि की महिलाओं के लिए इनके पैर और घुटने सबसे अधिक उत्तेजक अंग होते हैं तो ध्यान रहे कि इनकी उपेक्षा न करें।

कुम्भ राशि की महिलायें

कुम्भ राशि की महिलायें

मानसिक उत्तेजना को महत्व देने वाली कुम्भ राशि की महिला ऐसे साथी को पसंद करती है जिसकी बुद्धि उनकी बुद्धि से मेल खाती है और जो उनके लिए आदर्श पुरुष हों। उन्हें सताया जाना पसंद हैं परन्तु वे पूरी तरह से हार मानना पसंद नहीं करती। इनमें से बहुत सी महिलायें झक्की और स्वछंद होती हैं। उन्हें नए और विचित्र स्थानों की खोज करना पसंद होता है। जी हाँ हम तांत्रिक सेक्स, कामसूत्र, रोबोट्स, और अजीब, साहसी कामोत्तेजक वस्तु के बारे में बात कर रहे हैं। हालाँकि यह कुम्भ राशि की सभी महिलाओं पर लागू नहीं होता क्योंकि उनमें से सभी को हमेशा सेक्स की चाहत नहीं होती और वे हमेशा किसी ऐसे व्यक्ति को ढूंढती रहती हैं जो उन्हें पसंद आये और उन्हें हंसा सके।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: मिथुन, तुला, सिंह, धनु, मेष, कुम्भ

इन्हें किस तरह उत्तेजित किया जा सकता है: थोडा अजीब है परन्तु जब कुम्भ राशि की महिलाओं की पिंडलियों और एड़ियों को सहलाने से उन्हें आनंद मिलता है। पूरी तरह समर्पित महिला आपको उन्हें बाँधने के लिए भी कह सकती है।

मीन राशि की महिलायें

मीन राशि की महिलायें

मीन राशि की महिलायें अल्हड़ और लापरवाह होती हैं जो सेक्स का उपयोग बचने के लिए करती हैं। सहज ज्ञानी और बोलने में वाचाल ये महिलायें बिना बोले ही समझ जाती हैं कि उनके साथी को क्या चाहिए। वे पीछा करने वाले लोगों को पसंद नहीं करती अत: आप में उनको समझाने और बुझाने की ताकत अधिक होना चाहिए। मीन राशि की महिला के साथ बिस्तर में बिताया गया समय आप आसानी से नहीं भूल सकते क्योंकि वे दिल की सच्ची और कल्पनाशील होती हैं। हालाँकि इस बात का ध्यान रहे कि यह महिला मीन राशि के पुरुष की तरह ही होती हैं जो आपको अपनी ज़िन्दगी और बिस्तर में तभी आने देती हैं जब वे यह महसूस करती हैं वे आप पर आसानी से विश्वास कर सकती हैं और आप भी उसकी तरह ही सरल, रोमांटिक और कल्पनाशील व्यक्ति हैं।

लैंगिक रूप से इन्हें इनका साथ पसंद होता है: वृश्चिक, कर्क, मकर, वृषभ, कन्या


English summary

This Is What Women from Each Sun Sign Are Like in Bed, and Whom They Are Compatible With

We list out the sexual preferences and behaviours of women from each sun sign, so that you all find what you're looking for, in love and in bed.
Story first published: Thursday, June 22, 2017, 17:56 [IST]
Desktop Bottom Promotion