Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
क्यों सेक्स के बाद पुरुषों को नींंद आने लगती हैं?
सेक्स के बाद शरीर से कई हार्मोन्स और केमिकल निकलते हैं, जिससे शरीर को काफी आराम महसूस होता हैं, जिस वजह से पुरुषों को नींद आने लगती हैं।
सेक्स के बाद नींद आने की समस्या बहुत आम बात है, क्योंकि सेक्स के बाद शरीर से कई हार्मोन्स और केमिकल बाहर निकल जाते है जिस वजह से शरीर को बहुत आराम मिलता है। हालांकि, यह समस्या न केवल पुरुषों के साथ होती हैं, बल्कि महिलाएं भी सेक्स के बाद नींद जैसा महसूस करती हैं। लेकिन, यह भी सच है कि पुरुष महिलाओं की तुलना में सेक्स के बाद जल्दी सो जातें हैं।
एक शोध में यह बातें सामने आई हैं कि क्यों आख़िरकार लोगों को सेक्स के बाद नींद आती हैं, आइए जानते है।

हार्मोन का प्रभाव
शोध में यह पाया गया कि सेक्स के बाद खासकर पुरुषों को अधिक नींद आती है। क्योंकि सेक्स के बाद शरीर से ऑक्सिटोसिन हॉर्मोन और प्रोलेक्टिन हार्मोन का स्त्राव होता है। हालांकि, सेक्स के दौरान यह हार्मोन महिलाओं की अपेक्षा पुरूषों के शरीर में अधिक सक्रिय हो जाते हैं, जिससे कि नींद आने लगती है। साथ ही, महिलाओं में भी संभोग करने के दौरान शरीर के हार्मोन्स तेजी से बदलते हैं, जिस कारण उन्हें भी सुस्ती आती हैं।

ऊर्जा की खपत
शोध के दौरान यह बात भी सामने आयी हैं कि सेक्स के बाद ऊर्जा की अधिक खपत होती है, जिस कारण नींद आने जैसी समस्या उत्पन्न होती हैं। क्योंकि, अत्यधिक मात्रा में कैलोरी खत्म होने के कारण उनके शरीर में एक प्रकार की कमजोरी सी लगने लगती है जिससे वो थकान का अनुभव करते है। और ऐसे समय में लोग सोना ज्यादा पंसंद करते हैं।

मूड में परिवर्तन
कुछ लोगों से बात के बाद यह बातें सामने आयी हैं कि सेक्स के बाद लोगों के मूड में बदलाव आने के कारण उनमें नींद की समस्या उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए लोग सेक्स के बाद सोना पसंद करते हैं।

नींद है बेहतर
कुछ लोग सेक्स के बाद तुरंत सो जाने को अच्छा नहीं मानते हैं, जबकि वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सेहत के लिए अच्छा होता है। क्योंकि, सेक्स के बाद एक तो नींद अच्छी आती है, और दूसरी बात यह है कि इससे तनाव के साथ-साथ थकान से भी छुटकारा मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
