Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
डेट पर जाने वाली प्रत्येक लडकी को अपने बैग में ये 5 चीज़ें अवश्य रखनी चाहिए
डेट पर जाने की बात के साथ उत्साह और तैयारी दोनों जुडी होती है। अब आपको आश्चर्य हो रहा होगा कि हम कौन सी तैयारी की बात कर रहे हैं? खैर, किसी भी लडकी से पूछ लें। वह आपको बता देगी कि डेट पर जाने से पहले कितनी तैयारियां करनी पड़ती हैं।
सही ड्रेस खरीदना, सैलून जाना, मेचिंग के शूज़ और एसेसरीज़ खरीदना आदि। डेट पर जाने से पहले बहुत सी तैयारियां भी करनी पड़ती है। हालाँकि इन सभी तैयारियों में महिलायें कुछ महत्वपूर्ण चीज़ें रखना भूल जाती हैं। वॉलेट क्यों रखा जाए?
अक्सर ये गलती होती है। डेट पर जाने से पहले कुछ महत्वपूर्ण चीज़ें रखना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप उन महिलाओं में से हैं जो यह भूल जाती हैं कि उन्हें अपने पास क्या रखना चाहिए तो यहाँ 5 चीज़ें बताई गयी हैं जिन्हें डेट पर जाते समय हर लडकी को अपने पास रखनी चाहिए।

कुछ कैश (नकद)
आमतौर पर यह धारणा होती है कि डेट पर पुरुष ही पैसे खर्च करते हैं। परन्तु हो सकता है कि कभी कार्ड न चले। यदि आपके साथ वाले लड़के का कार्ड चल नही रहा है तो पैसे के लिए उसे इधर उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसलिए हमेशा अपने वॉलेट में कुछ कैश रखें। ऐसी स्थिति में आप उसकी सहायता कर सकती हैं। ऐसा करने से डिनर के बाद मंगाए जाने वाले डिज़र्ट के पैसे आप दे सकती हैं। कभी भी ऐसा न सोचे कि पैसे खर्च करना केवल पुरुष की ज़िम्मेदारी है।

लिपस्टिक
हर महिला को टच अप की ज़रूरत होती है। अत: अपने पास मेकअप का सामन अवश्य रखें, खासतौर पर लिपस्टिक। यदि डेट के बीच में आपकी लिपस्टिक फीकी पड़ जाए तो तो आप उसे टच अप कर सकती हैं। जिस शेड का लिपस्टिक आपने लगाया है वही अपने साथ रखें। गलती से कोई अन्य शेड न रख लें।

माउथ फ्रेशनर
डेट पर जाने वाले लोगों को एक आम डर जो अक्सर उन्हें सताता है वह है साँसों की बदबू। यदि आपको भी यह चिंता सताती है तो आप अपने साथ बैग में माउथ फ्रेशनर रख सकती हैं। यह आपको तरोताजा रखेगा और आप आत्मविश्वास महसूस करेंगी।

बॉडी मिस्ट
यह पूरे दिन की बात होती है और आप नहीं चाहेंगी कि कुछ देर बाद आपके शरीर से बदबू आने लगे। अत: अपने बैग में हमेशा बॉडी मिस्ट रखें। आप परफ्यूम या डियो भी रख सकती हैं। यदि डेट के बीच में आपको लगता है कि आपके शरीर से बदबू आने लगी है तो आप थोडा बॉडी स्प्रे छिडक सकती हैं।

मिर्ची का स्प्रे (पेपर स्प्रे)
यदि आप किसी लड़के से ऑनलाइन मिली हैं और उससे पहली बार मिल रही हैं तो इसे अपने पास रखना बहुत आवश्यक है। पछताने से अच्छा है कि सुरक्षित रहा जाए। अत: सुरक्षा की दृष्टि से हमेशा अपने बैग में पेपर स्प्रे रखें।
डेट पर जाने वाली प्रत्येक लडकी के पास ये पांच चीज़ें होना बहुत आवश्यक है। इन चीज़ों को अपने पास रखने से आप आत्मविश्वास महसूस करेंगी और टेंशन फ्री रहेंगी।



Click it and Unblock the Notifications